Doctor Verified

रोज सुबह खाली पेट पिएं पालक और धनिया का जूस, जानें इसके 5 फायदे

Palak or Dhaniya ka Juice Pine ke  Fayde: रोज सुबह खाली पेट पालक और धनिया का जूस पी सकते हैं। पालक और धनिया का जूस पीने से त्वचा से जुड़ी समस्याएं भी दूर होती हैं। पालक और धनिया का जूस पीने से कई लाभ मिलते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
रोज सुबह खाली पेट पिएं पालक और धनिया का जूस, जानें इसके 5 फायदे


Spinach and Coriander Juice Benefits: पालक और धनिया, दोनों पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इनमें विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। पालक और धनिया सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। अक्सर लोग पालक और धनिया का उपयोग, सब्जी या सूप आदि बनाने के लिए किए जाते हैं। इसके अलावा, कई लोग पालक और धनिया का जूस भी पीते हैं। पालक और धनिया का जूस पीने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं दूर होती हैं। इसलिए आप रोज सुबह खाली पेट पालक और धनिया का जूस पी सकते हैं। पालक और धनिया का जूस पीने से त्वचा से जुड़ी समस्याएं भी दूर होती हैं। पालक और धनिया का जूस पीने से कई लाभ मिलते हैं। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं कि खाली पेट पालक और धनिया का जूस पीने से क्या फायदे मिलते हैं।

खाली पेट पालक और धनिया का जूस पीने के फायदे- Benefits of Drinking Spinach and Coriander Juice in Hindi

1. शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाए

खाली पेट पालक और धनिया का जूस पीने से शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट होती है। अगर आप रोज सुबह खाली पेट पालक और धनिया का जूस पिएंगे, तो इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी। इस जूस को पीने से बीमारियों से भी बचाव होगा।

2. पाचन-तंत्र को मजबूत बनाए

पाचन-तंत्र को मजबूत बनाने के लिए आप पालक और धनिया के जूस का सेवन कर सकते हैं। इस जूस को पीने से पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं। इस जूस में फाइबर अधिक होता है, जो पाचन को दुरुस्त बनाता है। पालक और धनिया का जूस पीने से गैस और कब्ज की समस्या दूर होगी।

इसे भी पढ़ें- लिवर के लिए रामबाण है पालक का जूस, जानें पीने के फायदे और सही तरीका

palak-dhaniya-juice-benefits-inside5

3. त्वचा के लिए फायदेमंद

पालक और धनिया का जूस एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। अगर आप रोज सुबह खाली पेट इस जूस का सेवन करेंगे, तो इससे त्वचा से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी। पालक और धनिया का जूस पीने से स्किन ग्लोइंग और खूबसूरत बनती है। इस जूस को पीने से दाग-धब्बे भी दूर होते हैं।

4. यूटीआई की समस्या ठीक करे

अगर आप यूटीआई की समस्या से जूझ रहे हैं तो खाली पेट पालक और जूस का सेवन जरूर करें। इस जूस में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो यूटीआई की समस्या को ठीक करने में मदद करते हैं। इस जूस को पीने से पेशाब में होने वाली जलन भी दूर होगी। इससे पेशाब के दौरान होने वाले दर्द से भी राहत मिलेगी।

इसे भी पढ़ें- बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए पिएं लौकी और पालक का जूस

5. पेट के लिए लाभकारी

पालक और धनिया का जूस पीने से पेट की गर्मी शांत होती है। अगर आप रोज सुबह खाली पेट इस जूस का सेवन करेंगे, तो इससे पेट की जलन भी शांत होगी। इससे एसिडिटी की समस्या ठीक होती है। पालक और धनिया का जूस पीने से पेट की समस्याएं दूर होती हैं।

Read Next

सर्दियों में रोज सुबह पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, जानें बनाने का तरीका

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version