Expert

धनिया का जूस कैसे बनाएं? जानें इसकी आसान रेसिपी और फायदे

Coriander Juice Benefits And Recipe: धनिया की पत्तियों का जूस पीना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है, जानें इसकी रेसिपी और लाभ।
  • SHARE
  • FOLLOW
धनिया का जूस कैसे बनाएं? जानें इसकी आसान रेसिपी और फायदे


Coriander Juice Benefits And Recipe: धनिया की पत्तियां सेहत के लिए बहुत लाभकारी होती हैं। यह हम में से ज्यादातर लोगों के दैनिक भोजन का एक अहम हिस्सा है। कोई इन्हें अपनी दाल या करी का स्वाद बढ़ाने और उन्हें खुशबूदार बनाने के लिए प्रयोग करता है, तो कोई इसका जूस बनाकर पीना पसंद करता है। धनिये की चटनी का भी लोग खूब सेवन करते हैं। किसी भी रूप में आप इसका सेवन क्यों न करें, यह सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। साथ ही धनिये की पत्तियों में बीटा-क्रिप्टोक्सैन्थिन, बीटा-कैरोटीन, कैम्फेरोल और क्वेरसेटिन कंपाउंड भी होते हैं। इसमें विटामिन सी की भी अच्छी मात्रा होती है।

अगर आप नियमित एक गिलास धनिया का जूस पिएं, तो इससे कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव में मदद मिल सकती है। यह इम्यूनिटी मजबूत बनाता है, पाचन में सुधार करता है, मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है और सूजन कम करता है। साथ ही यह कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में मदद करता है। इसके अलावा शरीर को डिटॉक्स, लिवर और हृदय स्वास्थ्य में सुधार करने के लिए यह एक बेहतरीन ड्रिंक है। लेकिन इस जूस को बनाने का तरीका बहुत कम लोग ही जानते हैं।  इस लेख में हम आपके साथ धनिये के जूस की आसान रेसिपी शेयर कर रहे हैं।

how to make coriander juice recipe in hindi

धनिया के जूस की रेसिपी- Coriander Juice Recipe In Hindi

आवश्यक सामग्री:

  • मुट्ठी भर या एक छोटी गठरी हरा धनिया
  • एक नींबू का रस
  • नमक
  • पानी

इसे भी पढे़ें: वजन घटाने के लिए फॉलो करें ये 2000 कैलोरी डाइट, प्रोटीन भी मिलेगा भरपूर

बनाने का तरीका

1. धनिया की पत्तियों को अच्छी तरह धो लें। उन्हें चाकू या चोपर की मदद से थोड़ा काट लें। उसके बाद मिक्सर ग्राइंडर में धनिये की पत्तियां डालकर पीसें और एक स्मूथ पेस्ट बना लें। अब इसमें जरूर के अनुसार पानी डालें और एक बार फिर से ग्राइंड करें। अब आपको एक छलनी की मदद से जूस को छानकर एक बर्तन में निकाल लेना है। इसमें नींबू का रस डालकर मिलाएं और इसका आनंद लें।

इसे भी पढ़ें: क्या ज्यादा पानी पीने से वजन बढ़ता है? एक्सपर्ट से जानें

2. अगर आपके पास मिक्सर ग्राइंडर नहीं है, तो आप धनिया की पत्तियों को पानी में 10 मिनट तक उबाल सकते हैं। उसके बाद गैस बंद कर दें और पानी ठंडा होने का इंतजार करें। इस पानी को छान लें, नींबू का रस मिलाएं और पी लें।

दोनों ही रेसिपी में आप थोड़ा बढ़ाने के लिए चुटकी भर नमक भी डाल सकते हैं। हालांकि, ऐसा करना अनिवार्य नहीं है। यह आपकी पसंद और स्वाद पर निर्भर करता है।

(Written by Vineet Kumar- Certified Fitness Coach, Nutritionist And Supplement Specialist)

All Image Source: Freepik

Read Next

गर्मी में शरीर की थकान दूर करने के लिए पिएं ये 4 तरह की आइस टी, बॉडी हो जाएगी रिफ्रेश

Disclaimer