
Does Water Increase Weight: जब जीवित रहने की बात आती है, तो पानी के सेवन को भोजन से अधिक महत्व दिया जाता है। क्योंकि इंसान खाने के बिना जिंदा रह सकता है, लेकिन पानी के बिना नहीं। मानव शरीर लगभग 70% तक पानी से बना है। शरीर के सभी अंग, मांसपेशियां और यहां तक कि हड्डियों में भी पानी मौजूद होता है। जो उन्हें स्वस्थ रखने और बेहतर फंक्शन के लिए जरूरी है। इसलिए यह सलाह दी जाती है, कि संपूर्ण शारीरिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए पर्याप्त पानी का सेवन बहुत जरूरी है। यह पाचन को दुरुस्त रखने में मदद करता है, शरीर को एनर्जी और ठंडक प्रदान करता है। इसके अलावा भी पानी के शरीर में कई महत्वपूर्ण कार्य हैं।
लोगों में एक धारणा बहुत आम कि पानी पीने से वजन बढ़ता है। क्या आपने कभी यह जानने की कोशिश की है कि यह सच है या नहीं? बहुत से लोग अक्सर यह सवाल भी पूछते हैं, कि क्या वाकई अधिक पानी पीने से वजन बढ़ता है? अगर आप आपके मन में भी अक्सर यह सवाल आता है, तो इस लेख में हम आपको इसका जवाब देंगे। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...
क्या ज्यादा पानी पीने से वजन बढ़ता है- jyada pani peene se weight badhta hai kya
वजन बढ़ाने के लिए आपको अधिक कैलोरी का सेवन करना होता है। इसलिए आपको कार्बोहाइड्रेट, फैट और प्रोटीन से भरपूर फूड्स का सेवन करने की सलाह दी जाती है। लेकिन पानी में 0 कैलोरी होती है। आप कितना भी पानी क्यों न पी लें, आपको वजन बढ़ाने में मदद नहीं मिल सकती है। कुल मिलाकर पानी से वजन बढ़ना नामुमकिन है। लेकिन जैसा कि हमने उपरोक्त चर्चा की है, कि हमारे शरीर के अंगों में भी पानी की मात्रा होती है। जब आपको पानी का सेवन करते हैं, तो इसका कुछ हिस्सा हमारी मांसपेशियों में स्टोर होता है, जिससे कि भविष्य में जरूरत होने पर शरीर में इसका प्रयोग हो सके। यह शरीर की एक नेचुरल प्रक्रिया है।
इसे भी पढें: वजन घटाने के लिए फॉलो करें ये 2000 कैलोरी डाइट, प्रोटीन भी मिलेगा भरपूर
कुछ लोगों में आप देखते होंगे, कि जब वे बीमार हो जाते हैं, तो अचानक 1-2 दिन में ही वे काफी कमजोर नजर आने लगते हैं। क्योंकि आपके शरीर में पानी की कमी हो जाती है। सरल शब्दों में कहें, तो आपकी बॉडी डिहाइड्रेट हो जाती है। लेकिन जब आप फिर से पर्याप्त पानी पीना शुरू करते हैं, तो आप सामान्य नजर आने लगते हैं। लेकिन कुछ लोगों में हम देखते हैं, कि कुछ लोग नमक का सेवन अधिक करते हैं।
इसे भी पढें: बॉडीबिल्डिंग करने वालों को कब पड़ती है सप्लीमेंट्स की जरूरत? एक्सपर्ट से जानें किसे यह लेना चाहिए किसे नहीं
नमक के कारण हमारी बॉडी अधिक पानी को स्टोर करना शुरू कर देती है, जिसके कारण आपका थोड़ा-बहुत वजन बढ़ भी सकता है। इस स्थिति को वॉटर रिटेंशन कहा जाता है। लेकिन यह वजन शरीर का नहीं, बल्कि पानी का होता है। जैसे ही आप नमक का सेवन कम करते हैं, या पर्याप्त पानी पीना बंद कर देते हैं, तो आपका वजन फिर से कम दिखने लगता है।
(Written by Vineet Kumar- Certified Fitness Coach, Nutritionist And Supplement Specialist)
All image Source: freepik