Spinach Juice Benefits For Liver: लिवर से जुड़ी बीमारियों का मुख्य कारण अनहेल्दी डाइट और अनियंत्रित जीवनशैली है। अनहेल्दी चीजों का सेवन करने की वजह से शरीर कमजोर तो होता ही है, साथ ही बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। लिवर से जुड़ी बीमारियां मुख्य रूप से दो तरह की होती हैं- एक नॉन अल्कॉहोलिक और दूसरी अल्कॉहोलिक लिवर डिजीज। अल्कॉहोलिक लिवर डिजीज शराब ज्यादा पीने वाले लोगों को होती है और नॉन अल्कॉहोलिक लिवर डिजीज अनियंत्रित जीवनशैली और अनहेल्दी डाइट की वजह से होती है। लिवर को बीमारियों से बचाने के लिए डाइट का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। अगर आप भी अपने लिवर को डैमेज होने या बीमारियों की चपेट में आने से बचाना चाहते हैं, तो पालक का जूस आपके लिए बेस्ट है। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं लिवर के लिए पालक के जूस के फायदे और सेवन का सही तरीका।
लिवर के लिए पालक के जूस के फायदे- Benefits Of Spinach Juice For Liver in Hindi
सर्दियों के मौसम में हरी सब्जियां खूब मिलती हैं। नियमित रूप से हरी सब्जियों का सेवन शरीर और पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद होता है। पालक का सेवन भी सर्दियों के मौसम में खूब किया जाता है। पालक को पोषक तत्वों का पॉवरहाउस भी कहा जाता है। इसमें मौजूद गुण शरीर को पोषण देने के साथ बीमारियों से बचाने में भी मदद करते हैं। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लिनिकल डाइटिशियन डॉ वीडी त्रिपाठी कहते हैं कि, "पालक के जूस में डाइटरी फाइबर, विटामिन सी, आयरन, जिंक और एंटी-ऑक्सीजडेंट पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। नियमित रूप से पालक का सेवन करने से शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है। इसका सेवन लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करता है।" लिवर डैमेज से बचने के लिए पालक के जूस को डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: लिवर में खराबी होने पर आपके पैरों में दिखाई देते हैं ये संकेत
लिवर शरीर के सबसे जरूरी अंगों में से एक है। शरीर के अन्य अंगों को साफ करने, विषाक्त पदार्थों को फिल्टर करने और खून साफ रखने के अलावा पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में लिवर का अहम रोल होता है। पालक में प्रोटीन, आयरन, विटामिन, पोटेशियम जैसे पोषक तत्व लिवर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद ग्लूटाथिओन नामक एंटी-ऑक्सीडेंट और विटामिन ए लिवर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने और लिवर की कोशिकाओं को हेल्दी बनाने में मदद करते हैं।
कैसे करें पालक के जूस का सेवन?
पालक के जूस का नियमित रूप से सेवन करने से न सिर्फ लिवर बल्कि शरीर के कई अंगों को फायदा मिलता है। रोजाना सुबह के समय एक गिलास पालक का जूस पीने से शरीर हेल्दी रहता है और बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद मिलती है। पालक का जूस बनाने के लिए इसके पत्तों को साफ कर लें और ब्लेंड करके इसका जूस निकाल लें। 100 से 200 मिलीग्राम जूस में थोड़ी कालीमिर्च और काला नमक डालकर पिएं। नियमित रूप से इसका सेवन शरीर और लिवर को हेल्दी रखने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें: फैटी लिवर की समस्या में चेहरे पर दिखते हैं ये लक्षण, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
लिवर को हेल्दी रखने के लिए डाइट और लाइफस्टाइल का विशेष ध्यान रखना चाहिए। मौसमी फल और सब्जियों का सेवन लिवर के लिए बहुत फायदेमंद होता है, आप इन्हें डाइट में जरूर शामिल करें। लिवर से जुड़ी बीमारियों के लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
(Image Courtesy: Freepik.com)