Doctor Verified

डायबिटीज मरीजों के लिए रामबाण है बथुआ, जानें सेवन का सही तरीका

Bathua Benefits in Diabetes: नियमित रूप से बथुआ खाने से डायबिटीज में ब्लड शुगर कंट्रोल करने और वजन कम करने में फायदा मिलता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
डायबिटीज मरीजों के लिए रामबाण है बथुआ, जानें सेवन का सही तरीका


Bathua Benefits in Diabetes: सर्दी के मौसम में हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन खूब किया जाता है। इस मौसम में कई तरह के साग भी मिलते हैं, जिनका सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। बथुआ का साग स्वादिष्ट और सेहत के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन कुछ समस्याओं में इसका सेवन शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। डायबिटीज की समस्या में मरीज अक्सर साग आदि का सेवन करने को लेकर कंफ्यूज रहते हैं। दरअसल, डायबिटीज में खानपान से जुड़ी गड़बड़ी हाई ब्लड शुगर का कारण बन सकती है। डायबिटीज में शुगर का स्तर और ज्यादा होने से मरीजों की परेशानियां भी बढ़ जाती है। ऐसे में मरीजों को खानपान और लाइफस्टाइल से जुड़ी चीजों का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। इस लेख में आइये विस्तार से जानते हैं कि डायबिटीज में बथुआ का साग खाने के फायदे और सही तरीका।

डायबिटीज में बथुआ का साग खाने के फायदे-  Bathua Benefits in Diabetes in Hindi

बथुआ का साग विटामिन और मिनरल्स समेत कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। बथुआ की पत्तियों में विटामिन ए, कैल्शियम, पोटैशियम और फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्वों की पर्याप्त मात्रा होती है, जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है। इसका सेवन करने से शरीर में खून की कमी दूर करने से लेकर कई गंभीर परेशानियों से छुटकारा पाने में भी मदद मिलती है। आयुर्वेद में बथुआ को प्राकृतिक औषधि माना जाता है और कई समस्याओं के इलाज में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। बथुआ का साग खाने के अलावा इसके जूस का सेवन भी शरीर के लिए फायदेमंद होता है।

 Bathua Benefits in Diabetes

इसे भी पढ़ें: क्या टाइप 2 डायबिटीज को जड़ से ठीक कर सकते हैं? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

आरोग्यं हेल्थ सेंटर के आयुर्वेदिक डॉ एसके पांडेय कहते हैं कि, "बथुआ की पत्तियों में एंटी डायबिटिक गुण पाए जाते हैं, जो शरीर में बढ़े हुए ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इसके अलावा बथुआ की पत्तियां फाइबर, कैल्शियम, पोटेशियम आदि से भरपूर होती हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से डायबिटीज में ब्लड शुगर कंट्रोल करने और वजन कम करने में फायदा मिलता है।"

डायबिटीज में कैसे करें बथुआ का सेवन?- How To Eat Bathua in Hindi

डायबिटीज में बथुआ का साग खाने के अलावा आप कई अन्य तरीकों से भी इसका सेवन कर सकते हैं। बथुआ की पत्तियों का जूस पीने से भी डायबिटीज जैसी गंभीर परेशानी में फायदा मिलता है। बथुआ का जूस पीने से आपके शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ दूर होते हैं। बथुआ में नीम की 2-3 पत्तियां मिलाकर इसका जूस तैयार करने से आपको बहुत फायदा मिलता है। 

इसे भी पढ़ें: डायबिटीज क्या है और क्यों होता है? जानें ये बीमारी शरीर को कैसे करती है प्रभावित

डायबिटीज की बीमारी में मरीजों को खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस गंभीर बीमारी से बचने के लिए डाइट में सब्जियां, फल और साबुत अनाज को शामिल करना फायदेमंद होता है। इसके अलावा नियमित रूप से शारीरिक श्रम या व्यायाम करने वाले लोगों में भी डायबिटीज का खतरा कम रहता है।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

क्या हाई यूरिक एसिड होने पर अलसी खाना चाहिए? जानें इसके फायदे और नुकसान

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version