Fri Sep 11, 2026 | 07:24 PM IST

Doctor Verified

रोज सुबह खाली पेट पिएं धनिया, आंवला और पुदीने की पत्तियों का जूस, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे

Amla Dhaniya Pudhina Juice ke Fayde: यह जूस विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स का बेहतरीन सोर्स है। यह सेहत के साथ ही, स्किन और बालों के लिए भी फायदेमंद होता है।

Amla Coriander and Mint Leaves Juice Benefits: अधिकतर भारतीय घरों में धनिया के पत्तों का इस्तेमाल गार्निशिंग के लिए किया जाता है। वहीं, पुदीने का इस्तेमाल चटनी आदि के लिए किया जाता है। अगर आंवले की बात करें, तो इसका उपयोग अचार, मुरब्बा या जूस बनाने के लिए किया जाता है। आप चाहें तो रोज सुबह खाली पेट धनिया, आंवला और पुदीने की पत्तियों का जूस बनाकर भी पी सकते हैं। रोज सुबह खाली पेट इस जूस को पीना बेहद फायदेमंद होता है। यह जूस विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स का बेहतरीन सोर्स है। यह जूस सेहत के साथ ही, स्किन और बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं कि खाली पेट धनिया, पुदीने की पत्तियां और आंवले का जूस पीने से क्या-क्या फायदे मिलते हैं?

रोज सुबह खाली पेट धनिया, आंवला और पुदीने का जूस पीने के फायदे- Benefits of Drinking Amla Coriander and Mint Leaves Juice in Hindi

1. ब्लड शुगर लेवल कम करे

डायबिटीज रोगियों के लिए धनिया, आंवला और पुदीने का जूस बेहद फायदेमंद होता है। अगर आप डायबिटीज रोगी हैं, तो रोज सुबह खाली पेट इस जूस का सेवन कर सकते हैं। इस जूस को पीने से ब्लड शुगर का स्तर कंट्रोल में रहेगा। धनिया, आंवला और पुदीने का जूस, डायबिटीज के लक्षणों से भी राहत दिलाता है।

digestion-juice-inside

2. पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाए

रोज सुबह खाली पेट धनिया, आंवला और पुदीने का जूस पीने से पाचन क्रिया भी दुरुस्त होती है। अगर आपको पेट या पाचन से जुड़ी कोई समस्या बनी रहती है तो आप खाली पेट इस जूस का सेवन कर सकते हैं। इस जूस को पीने से गैस, कब्ज और ब्लोटिंग से राहत मिलती है। इस जूस को पीने से पेट आसानी से साफ होता है। इस जूस को पीने से शरीर में जमा विषाक्त पदार्थ भी आसानी से बाहर निकल जाते हैं।

इसे भी पढ़ें- शरीर में खून की कमी पूरा करने के लिए पिएं चुकंदर, आंवला और पुदीने का जूस, बढ़ेगा हीमोग्लोबिन का स्तर

3. इम्यूनिटी बढ़ाए

धनिया, आंवला और पुदीना पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। अगर आप रोज सुबह इस जूस का सेवन करेंगे, तो इससे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत बनेगी। धनिया में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। वहीं, आंवला और पुदीना विटामिन-सी के अच्छे सोर्स हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट करते हैं। इस जूस को पीने से शरीर कई तरह के रोगों से लड़ने में आपकी मदद करेगा।

4. त्वचा के लिए फायदेमंद

धनिया, आंवला और पुदीने के जूस त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है। अगर आप रोजाना इस जूस का सेवन करेंगे, तो इससे त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं दूर होंगी। धनिया, आंवला और पुदीने का जूस पीने से शरीर में जमा विषाक्त पदार्थ आसानी से बाहर निकल जाते हैं। इसका असर त्वचा पर भी देखने को मिलता है। इस जूस को पीने से त्वचा का निखार बढ़ेगा। साथ ही, दाग-धब्बे और मुंहासों से भी छुटकारा मिलेगा।

इसे भी पढ़ें- धनिया का जूस कैसे बनाएं? जानें इसकी आसान रेसिपी और फायदे

5. पेट की जलन शांत करे

अगर आपको एसिडिटी रहती है, तो भी आप धनिया, आंवला और पुदीने का जूस पी सकते हैं। इस जूस को पीने से पेट और सीने की जलन शांत होती है। धनिया, आंवला और पुदीने का जूस शरीर की गर्मी को शांत करने में मदद करता है।

धनिया, आंवला और पुदीने का जूस कैसे बनाएं?

  • आप घर पर ही धनिया, आंवला और पुदीने की पत्तियों का जूस बना सकते हैं।
  • इसके लिए आप एक गिलास पानी लें। इसमें धनिया और पुदीने की पत्तियों को धोकर डाल दें।
  • अब इसे ग्राइंड करें। इसके बाद आंवले के छोटे-छोटे टुकड़े डालें।
  • इसे ग्राइंड करें और फिर छानकर पी लें।
  • आप इस जूस को रोज सुबह खाली पेट पी सकते हैं।

आप भी स्वस्थ रहने के लिए धनिया, आंवला और पुदीने का जूस पी सकते हैं। आप इस जूस का सेवन रोज सुबह खाली पेट कर सकते हैं।

Read Next

क्या वाकई कोई भी सर्जरी करवाने के बाद चावल नहीं खाना चाहिए? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Anju Rawat

Anju Rawat

Chief Sub Editor

जागरण न्यू मीडिया (Only My Health) में बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही अंजू रावत को प्रिंट मीडिया में 3 साल का अनुभव है। अंजू को हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों की अच्‍छी समझ है। वह पिछले 5 वर्षों से इन विषयों पर लेख लिखती आ रही हैं। अंजू ने इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन की है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 26, 2024 09:48 IST

    Published By : Anju Rawat

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content