वर्तमान समय में सेहत से जुड़ी ज्यादातर समस्याएं स्लो मेटाबॉलिज्म के कारण होती हैं। दरअसल, स्लो मेटाबॉलिज्म होने के कई कारण हो सकते हैं लेकिन ज्यादातर ये समस्या उन लोगों को होती है जो बाजार में मिलने वाला ऑयली और जंक फूड खाते हैं और इनएक्टिव लाइफस्टाइल जी रहे हैं। तेजी से बदलती जीवनशैली और खानपान की आदतों के कारण स्लो मेटाबॉलिज्म की समस्या लोगों में बढ़ रही है, जिसके कारण लोग मोटापे, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और लिवर से जुड़ी गंभीर समस्याओं से शिकार हो जाते हैं। सेहतमंद रहने के लिए जरूरी है कि आपका मेटाबॉलिज्म अच्छे से काम करें। इस लेख में रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने के लिए कुछ ड्रिंक्स बता रहे हैं, जिनका सेवन करने से आपको लाभ मिल सकता है।
मेटाबॉलिज्म को तेज करने के लिए क्या पीना चाहिए? - Drinks For Increasing Slow Metabolism In Hindi
1. अजवाइन का पानी - Ajwain Water
आयुर्वेद में अजवाइन का इस्तेमाल कई औषधियों को बनाने में किया जाता है। जिन लोगों को स्लो मेटाबॉलिज्म की समस्या रहती है उनके लिए अजवाइन का पानी लाभदायक हो सकता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि अजवाइन का पानी शरीर में पाचक रस को रिलीज करने और डाइजेस्टिव एंजाइम्स को बढ़ाने में सहायक होता है। जिससे व्यक्ति का मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और अन्य पेट से जुड़ी समस्याएं भी दूर हो सकती हैं। अजवाइन का पानी बनाने के लिए आपको 1 गिलास पानी में आधा छोटी चम्मच अजवाइन डालकर 5-10 मिनट धीमी आंच पर उबालना होगा। इसके बाद इस पानी को छानकर ठंडा करने के बाद पिएं।
इसे भी पढ़ें: मेटाबॉलिज्म धीमा कर सकती हैं आपकी ये 5 गलतियां, एक्सपर्ट से जानें इनके बारे में
2. दालचीनी का पानी - Cinnamon Water
औषधीय गुणों से भरपूर दालचीनी का पानी मेटाबॉलिज्म को बेहतर करने में सहायक होता है, जिससे वजन कंट्रोल करना भी आसान हो सकता है। एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर दालचीनी का पानी पीने से स्लो मेटाबॉलिज्म बूस्ट हो सकता है और पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर हो सकती हैं। दालचीनी का पानी बनाने के लिए आपको एक इंच दालचीनी के टुकड़े को 1 गिलास पानी में डालकर 10 मिनट उबालना होगा। इसके बाद छालकर इस पानी को पी सकते हैं। स्वाद बढ़ाने के लिए आप दालचीनी के पानी में शहद मिला सकते हैं।
3. सौंफ का पानी - Fennel Water
सौंफ का पानी स्लो मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद कर सकता है। यह वात तथा पित्त को शांत करता है, भूख बढ़ाता है और भोजन को पचाने में सहायक होता है। सौंफ का पानी पीने से शरीर की एनर्जी भी बेहतर होती है। सौंफ का पानी बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में एक गिलास पानी में 1 चौथाई चम्मच सौंफ डालकर इसे धीमी आंच पर उबालें, फिर ठंडा करके इसे पिएं।
इसे भी पढ़ें: मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के लिए बुजुर्ग लाइफस्टाइल में करें ये बदलाव, मिलेगा लाभ
4. नींबू और शहद का पानी - Lemon And Honey Water
रोजाना सुबह नींबू और शहद का पानी पीने से स्लो मेटाबॉलिज्म बूस्ट हो सकता है और पेट से जुड़ी समस्याएं भी दूर हो सकती है। जिन लोगों का पेट साफ नहीं होता है या कब्ज की शिकायत रहती है, उनके लिए नींबू और शहद का पानी फायदेमंद रहता है। इसे बनाने के लिए 1 गिलास गुनगुने पानी में आधा चम्मच नींबू का रस और आथा चम्मच शहद मिलाएं।
5. जीरे का पानी - Cumin Water
आयुर्वेद के अनुसार जीरा एक ऐसा मसाला है जो पाचन को उत्तेजित करता है। जिन लोगों को स्लो मेटाबॉलिज्म की समस्या रहती है उन्हें सुबह के समय जीरे का पानी जरूर पीना चाहिए। जीरा पानी बनाने के लिए आपको 1 गिलास पानी में 1 चम्मच जीरा डालकर 10 मिनट उबालना होगा इसके बाद इसे छानकर पिएं।
मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने में ये सभी ड्रिंक्स फायदेमंद साबित हो सकती हैं। लेकिन इनका सेवन शरीर की प्रकृति के अनुसार करना चाहिए। अगर आप किसी खास शारीरिक समस्या या बीमारी से जूझ रहे हैं तो डॉक्टर की सलाह लें।
Images Credit- Freepik