Expert

मेटाबोलिज्म बढ़ाने के लिए सुबह उठकर पिएं ये 5 ड्रिंक्स, सेहत में भी होगा सुधार

Morning Drinks To Speed Up Metabolism In Hindi: मेटाबॅलिज्म बूस्ट करने के लिए आप अपनी बैलेंस्ड डाइट में कई ड्रिक्स शामिल कर सकते हैं, जैसे पुदीने की चाय, नींबू पानी आदि।
  • SHARE
  • FOLLOW
मेटाबोलिज्म बढ़ाने के लिए सुबह उठकर पिएं ये 5 ड्रिंक्स, सेहत में भी होगा सुधार


Morning Drinks To Increase Metabolism In Hindi: मेटाबॉलिज्म का सही होना बहुत जरूरी होता है। मेटाबॉलिज्म वह प्रोसेस होता है, जिसमें बॉडी फूड और ड्रिंक्स को एनर्जी में कंवर्ट करता है। इससे हमारा शरीर सभी गतिविधियां करने में सक्षम हो पाता है। इसमें तमाम तरह की एक्टिविटी शामिल होती हैं, जैसे ब्रीदिंग, मूविंग और सेल्स की रिपेयरिंग। वहीं, अगर मेटाबॉलिज्म कमजोर हो, तो शरीर वीक हो जाता है, जिससे संक्रमण का रिस्क बढ़ जाता है और बीमार होने का जोखिम बना रहता है। यही कारण है कि तमाम विशेषज्ञ ऐसी चीजों को खाने की सलाह देते हैं, जिससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। इस लेख में हम कुछ ऐसे ड्रिंक्स के बारे में बताएंगे, जिनका सुबह उठकर सेवन करने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट हो सकता है। इस बारे में जानते हैं Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डायटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से। (Metabolism Badhane Ke Liye Kya Peena Chahiye)-

मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने के लिए सुबह उठकर क्या पिएं?- Morning Drinks To Boost Metabolism In Hindi

morning drinks to boost metabolism 01 (8)

1. पिएं ग्रीन टी

मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने के लिए रोजाना सुबह आपको ग्रीन टी पीना चाहिए। यह बहुत अच्छे विकल्पों में से एक है। ग्रीन टी एंटीऑक्सीडेंट्स का अच्छा स्रोत है। इसमें कुछ मात्रा में कैफीन भी होता है। आप एक दिन में से दो से तीन कप ग्रीन टी पी सकते हैं। इससे एनर्जी बूस्ट होती है और काम करने की एबिलिटी में भी सुधार होता है। यही नहीं, ग्रीन टी का सेवन करने से पाचन क्षमता भी बेहतर होती है।

इसे भी पढ़ें: Morning Rituals: सुबह खाली पेट करें इन 4 चीजों का सेवन, बढ़ेगा मेटाबॉलिज्म, रहेंगे एनर्जी से भरे और घटेगा वजन 

2. नींबू पानी पिएं

Morning Drinks To Speed Up Metabolism In Hindi 03

सुबह उठकर नींबू पानी पीना भी बहुत अच्छा माना जाता है। आमतौर पर आपने सुना होगा कि सुबह उठकर गर्म पानी में नींबू का रस मिक्स करके पीने से फैट लॉस होता है। यह विटामिन-सी का अच्छा स्रोत है। यह डाइजेशन को बेहतर करता है, पेट से जुड़ी समस्याओं को कम करता है और बॉडी को हाइड्रेट रखता है। सुबह उठकर गुनगुने पानी में नींबू का रस मिक्स करके पीने से पूरा दिन एनर्जी बनी रहती है। ऐसा इसलिए, क्यांकि यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है।

3. दालचीनी की चाय

मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने के लिए सुबह उठकर आपको दालचीनी की चाय पीनी चाहिए। यह ओवर ऑल हेल्थ के लिए बहुत अच्छा होता है। असल में, दालचीनी में थर्मोजेनिक प्रॉपर्टी होती है। यह कैलोरी बर्न करता है, इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाता है और ब्लड शुगर को रेगुलेट करने में भी मदद करता है। इन तमाम चीजों का मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने में इनडाइरेक्ट प्रभाव दिखता है।

इसे भी पढ़ें: आपको बीमार बना सकता है कमजोर मेटाबॉलिज्म, जानें इसे तेज करने के 3 टिप्स और इसका फंक्शन

4. अजवाइन का पानी

पाचन क्षमता में सुधार के लिए अजवाइन को बहुत ही लाभकारी माना जाता है। इसमें कई तरह के ऐसे तत्व पाए जाते हैं, तो पाचन क्षमता को बेहतर करता है, एपेटाइट को सुधारता है और यह वजन कम करने में भी अहम भूमिका निभाता है। इस तरह, देखा जाए, तो अजवाइन का पानी भी मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में काफी मदद करता है। अजवाइन का पानी बनाना भी बहुत आसान है। रात के समय एक गिलास पानी में एक चम्मच अजवाइन भिगोकर रखें। अगली सुबह उस पानी को हल्का गुनगुना कर लें। इसके बाद छानकर पी लें। स्वाद के लिए इसमें नींबू की बूंदें मिक्स कर सकते हैं।

5. पुदीना की चाय

बेहतर मेटाबॉलिज्म के लिए आपको अपनी बैलेंस्ड डाइट में पुदीना की चाय भी शामिल करनी चाहिए। सुबह उठकर पीने के लिए यह बहुत ही अच्छा ऑप्शन है। यह भी पेट को साफ रखता है, पाचन प्रक्रिया को सुधारता है और पोषक तत्वों के अवशोषण में भी मदद करता है। साथ ही मेटाबॉलिक फंक्शन को भी बेहतर बनाने में योगदान देता है।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • मेटाबॉलिज्म तेज करने के लिए क्या खाएं?

    मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने के लिए आप अपनी डाइट में प्रोटीन युक्त चीजों को अधिक शामिल करें। प्रोटीन के लिए आप चिकन, मटन, अंडे, मछली और पनीर का सेवन कर सकते हैं। दूध से बने अन्य प्रोडक्ट भी प्रोटीन का अच्छा स्रोत है।
  • क्या पानी पीने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है?

    एक्सपर्ट्स की मानें, तो मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना भी आवश्यक होता है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ की मानें, तो 500 मिली पानी पीने से मेटाबोलिज्म रेट लगभग एक घंटे के लिए 30 प्रतिशत बढ़ जाता है। ध्यान रखें कि मेटाबॉलिज्म बूस्ट होने पर बॉडी सही तरह से फंक्शन करता है।
  • क्या दूध पीने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है?

    दूध में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जैसे कैल्शियम, विटामिन डी, विटामिन ए, विटामिन बी12, राइबोफ्लेविन (बी2), फॉस्फोरस, पोटेशियम और प्रोटीन आदि। मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने के लिए प्रोटीन और अन्य तत्व काफी मायने रखते हैं। दूध पीने से ओवर ऑल हेल्थ पर अच्छा असर पड़ता है। इससे हड्डियां भी मजबूत होती हैं।

 

 

 

Read Next

जीरा या सौंफ का पानी? वजन घटाने के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद

Disclaimer