
सुबह उठकर खाई गई पहली चीज आपकी सेहत के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण होती है। इसलिए डॉक्टर्स और डायटीशियन हमेशा सुबह उठकर सेहतमंद चीजें खाने की सलाह देते हैं। अगर आप सुबह उठकर खाली पेट कुछ खास चीजें खाते हैं, तो इससे आप दिनभर एनर्जी से भरे रहते हैं, पॉजिटिव रहते हैं और खास बात ये है कि आपका मेटाबॉलिज्म भी तेज होता है, जिससे एक्सट्रा कैलोरीज आपके शरीर में जमा नहीं होती हैं। अगर आप भी इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि सुबह उठकर आपको क्या खाना चाहिए, तो हम आपको बता रहे हैं 4 ऐसी चीजें, जो अगर सुबह खाली पेट खाई जाएं, तो आपका मेटाबॉलिज्म बढ़ाती हैं और सेहत को ढेर सारे फायदे पहुंचाती हैं।
गुनगुना पानी पिएं
सुबह उठकर आपको सबसे पहले गुनगुना पानी पीना चाहिए। गुनगुना पानी आपके शरीर में पहुंचकर सभी बॉडी पार्ट्स को डिटॉक्स कर देता है। इससे रात के खाने को पचाने के बाद शरीर में जमा हुई गंदगी शरीर से बाहर निकल जाती है। खाली पेट गुनगुना पानी पीने से आपके आंतों की अच्छी सफाई हो जाती है और मल त्याग में ताकत नहीं लगाना पड़ता है। इसलिए कब्ज के रोगियों के लिए ये आदत फायदेमंद है। इसके अलावा गुनगुना पानी मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, जिससे आपके पेट के हिस्से में जमा चर्बी कम होने लगती है।
इसे भी पढ़ें: अनुष्का शर्मा रोज सुबह करती हैं 'तेल से कुल्ला', एक्सपर्ट से जानें सुबह उठकर 5 मिनट ऑयल पुलिंग करने के लाभ
भीगी हुई किशमिश
जिन लोगों के शरीर में खून की कमी है, आयरन की कमी है या भूख कम लगती है और दिनभर थकान रहती है, उन्हें सुबह उठकर भीगी हुई किशमिश का प्रयोग करना चाहिए। किशमिश में आयरन अच्छी मात्रा में होता है, इसलिए किशमिश के सेवन से आपके शरीर में खून बढ़ता है और एनर्जी आती है। इसके लिए रात में आधी मुट्ठी किशमिश को एक ग्लास पानी में भिगोकर रख दें। सुबह उठकर इस किशमिश के पानी को पी लें और फूली हुई किशमिश को खा लें। इससे आपका मेटाबॉलिज्म बढ़ेगा और शरीर को ढेर सारे फायदे मिलेंगे। केवल डायबिटीज रोगी और पीसीओडी से ग्रस्त महिलाएं इसका सेवन न करें।
भीगे हुए बादाम
बादाम को सेहत का खजाना कहा जाता है क्योंकि इसमें ढेर सारे विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। सुबह उठने के बाद अगर आप 5 से 10 भीगे हुए बादाम खा लेते हैं, तो इससे आपको ढेर सारे फायदे मिलते हैं। इसके लिए रात में 5 से 10 बादामों को आधी ग्लास पानी में भिगोकर रख दें। आपको इस पानी को नहीं पीना है, बल्कि बादाम के छिलके को निकालकर इसे खाना है। बादाम के छिलकों में टैनिन्स नाम का तत्व होता है, जो पोषक तत्वों को अवशोषित होने से रोकता है।
इसे भी पढ़ें: वजन घटाने में सुबह के पहले नाश्ते की है बड़ी भूमिका, जानें ब्रेकफास्ट में कौन सी चीजें खाकर घटेगा वजन
पपीता
खाली पेट पपीता खाना भी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। पपीता आपके पेट की अच्छी सफाई कर देता है और पेट से जुड़ी सभी समस्याओं को दूर कर देता है। सुबह उठकर एक बाउल पपीता खाएं और आप पाएंगे कि आपको मलत्याग में बिल्कुल भी जोर नहीं लगाना पड़ रहा है। बस इस बात का ध्यान दें कि पपीता खाने के कम से कम 1 घंटे बाद तक आपको कुछ और नहीं खाना चाहिए।
Read More Articles on Healthy Diet in Hindi