आप सभी ने सोशल मीडिया पर मेटाबॉलिज्म के बारे में जरूर सुना होगा। अक्सर हाई और स्लो मेटाबॉलिज्म को लेकर रील्स वायरल होती रहती हैं। ऐसे में हमारे लिए यह जानना बहुत जरूरी हो जाता है कि मेटाबॉलिज्म क्या है? यह बॉडी में होने वाली एक केमिकल प्रोसेस होती है। इस प्रोसेस की मदद से खाने और पानी को एनर्जी में बदला जाता है। मेटाबॉलिज्म प्रोसेस की मदद से शरीर को एनर्जी मिलती है और बॉडी के सभी डेड सेल्स को रिपेयर किया जा सकता है। यह प्रोसेस ब्लड सर्कुलेशन को ठीक करने में मदद करती है। हमने आपको मेटाबॉलिज्म से होने वाले फायदों के बारे में बता दिया है। लेकिन अगर मेटाबॉलिज्म प्रोसेस स्लो होती है, तो शरीर को कई छोटी बड़ी समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। ऐसे में आइए न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटिशियन रमिता कौर से स्लो मेटाबॉलिज्म के कारण होने वाली समस्याओं और इस प्रोसेस को तेज करने का तरीका जानते हैं। दरअसल, डाइटिशियन रमिता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने स्लो मेटाबॉलिज्म के कारण होने वाली समस्याओं और इसे बूस्ट करने का बहुत ही आसान और असरदार तरीका बताया है।
मेटाबॉलिज्म स्लो होने की वजह से ये समस्याएं होती हैं
वजन बढ़ जाता है
मेटाबॉलिज्म वजन घटाने में भी मदद करता है। अगर बॉडी में मेटाबॉलिज्म धीमा होता है, तो वजन घटाने में मदद मिल सकती है। इस स्थिति में कैलोरी बर्न की प्रक्रिया धीमी हो जाती है, जिससे शरीर में वसा जमने लगता है।
थकान की समस्या
जैसा हमने आपको बताया कि मेटाबॉलिज्म प्रोसेस स्लो होने की वजह से शरीर में पर्याप्त एनर्जी नहीं बन पाती है। ऐसे में शरीर कम गति से कैलोरी बर्न करता है, जिससे थकान महसूस हो सकती है।
इसे भी पढ़ें- सर्दियों में खाएं ये 5 सीजनल सब्जियां, दूर होगी थकान और मिलेगी दिनभर की एनर्जी
कमजोर इम्यूनिटी की समस्या
अगर आपका वजन तेजी से बढ़ रहा है और आप हमेशा सर्दी-जुकाम की समस्या का सामना करते हैं, तो यह स्लो मेटाबॉलिज्म का संकेत है। इस पर समय रहते ध्यान देना चाहिए।
View this post on Instagram
स्किन ड्राई होने की समस्या
स्लो मेटाबॉलिज्म की वजह से स्किन सेल्स में ब्लड सप्लाई ठीक से नहीं हो पाता है। इससे स्किन ड्राई हो जाती है और रूखी नजर आने लगती है। इसे बचाव के लिए आपको मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने की जरूरत पड़ सकती है।
इसे भी पढ़ें- गर्मियों में ड्राई और बेजान स्किन से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स, दूर होगी समस्या
ठंड ज्यादा लगती है
सर्दियों के मौसम में ठंड लगना आम बात होती है। लेकिन अगर मौसम गर्म होने के बावजूद आपको ठंड लगती है, तो यह स्लो मेटाबॉलिज्म का कारण बन सकती है। आइए अब मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने के लिए घर पर बनने वाली आसान ड्रिंक के बारे में अच्छे से जानते हैं।
घर पर बनाएं मेटाबॉलिज्म बूस्टिंग ड्रिंक
अगर आप मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने के लिए घर पर ही ड्रिंक बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको पानी, मेथी दाना, सौंफ, अजवाइन और धनिए के बीजों की जरूरत पड़ेगी। आप इन सभी चीजों को मिलाकर रातभर भीगने दें। अब आप सुबह खाली पेट इस ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं।
शरीर में मेटाबॉलिज्म प्रोसेस बहुत स्लो होता है, तो ऊपर बताई कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करना चाहते हैं, तो लाइफस्टाइल और डाइट में सुधार कर सकते हैं। इसके अलावा, आप घर पर हेल्दी तरीके से मेटाबॉलिज्म बूस्टिंग ड्रिंक को बनाकर पी सकते हैं।
Read Next
क्या इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए विटामिन-सी और जिंक सप्लीमेंट्स लेना जरूरी है? जानें एक्सपर्ट से
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version