-1763732885403.webp)
पानी हमारे शरीर के लिए उतना ही महत्वपूर्ण है, जितना ऑक्सीजन। पानी न सिर्फ हमारे शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है, बल्कि शरीर के कई अंगों को बेहतर तरीके से काम करने, पाचन को बेहतर रखने और पोषक तत्वों के अवशोषण में मदद करता है। वजन कम करने वाले लोगों के मन में अक्सर ये सवाल रहता है कि मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने के लिए गर्म या ठंडा कौन-सा पानी फायदेमंद होता है। बता दें कि मेटाबोलिज्म वह प्रक्रिया है, जिसमें शरीर भोजन को एनर्जी में बदलता है। आपका शरीर जब भी सांस लेता है, खाता है, चलता है या आराम करता है तो इन सभी कामों में एनर्जी लगती है। यह एनर्जी मेटाबोलिज्म के जरिए ही बनती है। इसलिए, लोग अक्सर यह जानने की कोशिश करते हैं कि कौन-सा पानी मेटाबॉलिज्म को ज्यादा एक्टिव रखने में मदद करता है। तो आइए इस बारे में दिल्ली की क्लिनिकल डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा से जानते हैं।
इस पेज पर:-
ठंडे पानी का मेटाबॉलिज्म पर असर
न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा के मुताबिक, ठंडा पानी मेटाबॉलिज्म को थोड़ा बढ़ाता है। दरअसल जब आप ठंडा पानी पीते हैं तो शरीर उसे अपने सामान्य तापमान पर लाने के लिए ज्यादा एनर्जी खर्च करता है। इसी प्रक्रिया को थर्मोजेनेसिस (Thermogenesis) कहा जाता है। ठंडा पानी पीने से शरीर का तापमान संतुलित करने के लिए कुछ कैलोरी खर्च करता है। यह कैलोरी बर्निंग प्रक्रिया बहुत ज्यादा नहीं होती है, लेकिन मेटाबॉलिज्म को हल्का बूस्ट जरूर देता है।
ठंडे पानी के फायदे
ठंडा पानी पीने से आपके शरीर को ये फायदे मिल सकते हैं-
- शरीर को तुरंत ठंडक मिलती है।
- एक्सरसाइज करने के बाद शरीर के तापमान को नीचे लाने में मदद मिलती है।
- भूख कम महसूस होती है, जिससे ज्यादा कैलोरी सेवन कम होता है।
इसे भी पढ़ें: क्या आपका मेटाबॉलिज्म तेज है? जानिए इसके लक्षण और संकेत
गर्म पानी का मेटाबॉलिज्म पर असर
न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा के अनुसार, गर्म या गुनगुना पानी पीने से पाचन और मेटाबॉलिज्म दोनों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। गर्म पानी शरीर को अंदर से शांत करने और पाचन क्रिया को तेज करने में मदद करता है। यह फैट मॉलिक्यूल्स को तोड़ने में मदद करता है, आंतों की गतिविधियों में सुधार करता है, जिससे डाइजेशन अच्छा होता है। गर्म पानी पीने से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जो मेटाबोलिक गतिविधियों को तेज करता है।

गर्म पानी पीने के फायदे
गर्म पानी पीने के स्वास्थ्य फायदे ये हैं-
- गर्म पानी पीने से शरीर से टॉक्सिन तत्व बाहर निकालने में मदद मिलती है।
- वजन को कंट्रोल रखने में काफी प्रभावी माना जाता है।
- कब्ज और पाचन से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलती है।
- ठंड के मौसम में शरीर को गर्म रखने और मेटाबोलिक को एक्टिव करता है।
इसे भी पढ़ें: क्या नींबू पानी पीने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है? एक्सपर्ट से जानें
गर्म या ठंडा: मेटाबॉलिज्म के लिए कौन-सा पानी बेहतर है?
न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा का कहना है कि, मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने के लिए ठंडा या गर्म पानी क्या फायदेमंद होता है, इस बात को लेकर लोग अक्सर कंफ्यूज रहते हैं। हालांकि आपको बता दें कि गर्म पानी लंबे समय तक आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देते हैं, जो पाचन में सुधार करने, शरीर को डिटॉक्स करने, फैट ब्रेकडाउन को बेहतर बनाने, मेटाबोलिक रेट को नेचुरल तरीके से बढ़ाने और ब्लोटिंग को कम करने में मदद करता है। जबकि ठंडा पानी आपके मेटाबॉलिज्म को हल्का बूस्ट करता है। ठंडा पानी आपके शरीर को ठंडा करते हुए थोड़ी कैलोरी बर्न करता है, लेकिन इसका प्रभाव बहुत कम और अस्थायी होता है। इसलिए, मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने के लिए गर्म पानी ज्यादा फायदेमंद और प्रभावी होता है।
निष्कर्ष
अगर आप मेटाबॉलिज्म को स्वस्थ और लंबे समय तक एक्टिव रखना चाहते हैं तो गुनगुना पानी आपके लिए अच्छा विकल्प है। ठंडा पानी भी आपके लिए हानिकारक नहीं होता है, लेकिन गर्म पानी के मुकाबले इसका प्रभाव कम होता है।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
FAQ
सुबह खाली पेट कौन सा पानी पीना चाहिए?
सुबह खाली पेट गुनगुना पानी या गर्म पानी पीना सबसे अच्छा माना जाता है। यह पाचन तंत्र को एक्टिव करने, शरीर से टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने और कब्ज की समस्या से राहत दिलाने में मदद करता है।क्या रोज गर्म पानी पीना अच्छा है?
रोजाना गर्म पानी पीने से पाचन तंत्र एक्टिव रहता है, टॉक्सिक पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने में मदद मिलती है और आप तरोताजा महसूस करते हैं।रात को सोते समय कौन सा पानी पीना चाहिए?
सोने से पहले थोड़ा गुनगुना पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है, क्योंकि यह आपके पाचन को बढ़ावा देता है और मांसपेशियों को आराम देता है, जिससे अच्छी नींद आने में मदद मिलती है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version
Nov 21, 2025 19:27 IST
Published By : Katyayani Tiwari