Expert

मुंह के आस-पास की स्किन पर हो गई है पिग्मेंटेशन, तो दूर करने के लिए अपनाएं ये आयुर्वेदिक उपाय

कुछ लोगों के मुंह यानी होठों के आसपास पिग्मेटेंशन की समस्या हो सकती है। आगे जानते हैं इसे दूर करने के लिए आप किन आयुर्वेदिक उपायों को अपना सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
मुंह के आस-पास की स्किन पर हो गई है पिग्मेंटेशन, तो दूर करने के लिए अपनाएं ये आयुर्वेदिक उपाय


Ayurvedic remedies to get rid of pigmentation: बदलती लाइफस्टाइल का असर हमारी सेहत पर देखने को मिलता है। स्किन से जुड़ी विभिन्न समस्याएं भी लाइफस्टाइल, डाइट व ठीक तरह से स्किन केयर न करने का ही मुख्य कारण मानी जा सकती हैं। इसमें लोगों को होठों के आसपास के हिस्से में पिग्मेंटेशन की समस्या हो सकती है। यह समस्या लोगों के लिए चिंता का विषय हो सकती है। इसमें स्किन का कलर बदल जाता है। आयुर्वेद में इस समस्या को दूर करने के कई उपाय बताए गये हैं। फिलहाल, आयुर्वेद में, पिगमेंटेशन या काले धब्बे अक्सर दोषों में असंतुलन से संबंधित होते हैं, विशेष रूप से पित्त दोष से इन्हें संबंधित माना जाता है। शरीर की गर्मी और मेटाबॉलिज्म के अनियंत्रित होने से लोगों को यह समस्या हो सकती है। जब पित्त बढ़ जाता है, तो स्किन में सूजन और मेलेनिन का उत्पादन बढ़ सकता है। इससे पिग्मेंटेशन की समस्या हो सकती है। इस लेख में आगे जानेंगे कि आयुर्वेदिक उपायों से आप कैसे मुंह के पिग्मेंटेशन की समस्या को दूर कर सकते हैं। 

मुंह के आस-पास की स्किन पर पिग्मेंटेशन हो गई है, तो दूर करने के लिए अपनाएं ये आयुर्वेदिक उपाय - Ayurvedic Remedies To Get Rid Of Pigmentation Around Mouth Skin In Hindi  

एलोवेरा का इस्तेमाल करें 

एलोवेरा में त्वचा को ठंडक पहुंचाने वाले गुण होते हैं, जो पिग्मेंटेशन की समस्या को कम कर सकते हैं। इससे स्किन का कलर एक समान बनता है और स्किन में टोन हल्का होता है। एलोवेरा का फ्रेश जेल को आप होठों के आसपास के हिस्से में सर्कुलर मोशन में मसाज करते हुए लगाएं। इसके बाद इसे करीब 20 मिनट के लिए छोड़ दें। हल्का सूख जाने पर आप नॉर्मल पानी से चेहरा साफ कर लें। 

ayurvedic remedies for pigmentation

हल्दी और दूध का पेस्ट

हल्दी और दूध का पेस्ट त्वचा के रंग को साफ करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। हल्दी स्किन की समस्याओं को दूर करने और दूध स्किन के कलर को हल्का  करने के लिए उपयोग किया जाता है। इसके लिए आप करीब एक चम्मच हल्दी में एक से दो चम्मच ताजा गाय का दूध मिलाकर पेस्ट बना लें। इसके बाद इसे पिग्मेंटेशन की जगह पर लगाएं। पेस्ट के सूख जाने पर इसे नॉर्मल पानी से धो लें। 

नीम और तुलसी के पत्ते का पेस्ट 

नीम और तुलसी दोनों में ही एंटीसेप्टिक और एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं। यह सूजन को कम करने और स्किन की समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। इसके उपयोग के लिए आप कुछ नीम और तुलसी के पत्तों का पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को प्रभावित हिस्से पर लगाएं और कुछ देर पर इसे पानी से साफ कर लें। 

मंजिष्ठा (रूबिया कॉर्डिफ़ोलिया)

पिग्मेंटेशन की समस्या को दूर करने के लिए आयुर्वेदाचार्य आपको मंजिष्ठा लेने की सलाह दे सकते हैं। यह औषधि रक्त को साफ करने का काम करती है। इससे त्वचा से जुड़ी समस्याएं जैसे पिग्मेंटेशन को आसानी से दूर किया जा सकता है। 

केसर और चंदन 

केसर और चंदन पाउडर को मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें और इस पेस्ट को आप पिग्मेंटेशन के हिस्से पर लगाएं। जब यह पेस्ट सूख जाए तो आप इसे नॉर्मल पानी से साफ कर सकते हैं। कुछ ही दिनों में आपको फर्क दिखने लगेगा।

इसे भी पढ़ें: पिगमेंटेशन कम करने के लिए अपनाएं ये 3 नेचुरल तरीके, मिलेगा फायदा

Ayurvedic Remedies To Get Rid Of Pigmentation Around Mouth Skin: पिग्मेंटेशन की समस्या को दूर करने के लिए आप लाइफस्टाइल और डाइट में बदलाव कर सकते हैं। इसके साथ ही नियमित रूप से योग करने से भी आप त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर कर सकते हैं। इसके अलावा, आप धूप व प्रदूषण वाली जगह पर चेहरे को कवर करें। साथ ही, किसी भी तरह के उपायोग से पहले आयुर्वेदाचार्य की सलाह अवश्य लें। 

Read Next

आयुर्वेद के अनुसार इन 3 नेचुरल ड्रिंक्स को पीने से दूर होगी स्ट्रेस और एंग्जाइटी की समस्या, जानें रेसिपी

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version