Expert

चेहरे, कोहनी और अंडरआर्म्स की पिग्मेंटेशन कम करने के लिए आजमाएं ये आयुर्वेदिक उपाय, दूर होंगे दाग-धब्बे

चेहरे, कोहनी और अंडरआर्म्स में होने वाले पिग्मेंटेशन की समस्या से कई लोग परेशान रहते हैं। यहां जानिए, पिग्मेंटेशन कम करने के लिए आयुर्वेदिक उपाय।
  • SHARE
  • FOLLOW
चेहरे, कोहनी और अंडरआर्म्स की पिग्मेंटेशन कम करने के लिए आजमाएं ये आयुर्वेदिक उपाय, दूर होंगे दाग-धब्बे


चेहरे, कोहनी और अंडरआर्म्स में पिग्मेंटेशन होने के कई कारण हो सकते हैं। बढ़ती उम्र के साथ-साथ अगर आप अपनी त्वचा का ख्याल नहीं रखते हैं तो कम उम्र से ही पिग्मेंटेशन की समस्या होने लगती है। खासकर, कोहनी और अंडरआर्म्स को ज्यादातर लोग इग्नोर कर देते हैं, जिसके कारण पिग्मेंटेशन की समस्या होती है। गर्मियों के मौसम में जब महिलाएं स्लीवलेस टॉप या ऑफ शोल्डर ड्रेस पहनती हैं तो कोहनी और अंडरआर्म्स के पिग्मेंटेशन को कम करने के लिए सैलून में तरह-तरह के ट्रीटमेंट्स करवाती हैं। हालांकि, इनका कुछ खास फर्क दिखाई नहीं देता है। ऐसे में अगर आप नेचुरली पिग्मेंटेशन को कम करना चाहते हैं तो आयुर्वेदिक उपायों को आजमा सकते हैं। इस लेख में रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) चेहरे, कोहनी और अंडरआर्म्स के पिग्मेंटेशन के लिए कुछ आयुर्वेदिक उपाय बता रहे हैं, जिन्हें आजमाने से आपको लाभ मिल सकता है।

पिग्मेंटेशन दूर करने के आयुर्वेदिक उपाय - Ayurvedic Remedies To Remove Pigmentation

1. चेहरे से पिग्मेंटेशन दूर करने के आयुर्वेदिक उपाय - Ayurvedic Remedies To Remove Pigmentation From Face

पोषक तत्वों से भरपूर अर्जुन की छाल न सिर्फ बीमारियों को दूर करने में कारगर साबित होती है बल्कि चेहरे की रंगत सुधारने में भी मदद करती है। औषधीय गुणों से भरपूर अर्जुन की छाल का आयुर्वेद में कई तरीकों से स्किन पर इस्तेमाल बताया गया है। चेहरे की झाइयों यानी पिग्मेंटेशन को दूर करने में भी अर्जुन की छाल के पाउडर का इस्तेमाल लाभदायक साबित होता है। चेहरे की पिग्मेंटेशन के लिए आप अर्जुन की छाल के पाउडर को दूध में मिलाकर पेस्ट बनाएं और फिर इस पेस्ट को अपने चेहरे की झाइयों पर लगाएं। अर्जुन के इस पेस्ट के नियमित इस्तेमाल से चेहरे की झाइयां कम हो सकती हैं। इसके साथ ही त्वचा हाइड्रेट रहेगी और ग्लोइंग नजर आएगी। बता दें कि अर्जुन की छाल का पाउडर स्किन की खुजली और एक्जिमा की समस्या को भी कम कर सकता है।

इसे भी पढ़ें: घर में आसानी से बनाएं नेचुरल बोटॉक्स मास्क, जानें तरीके और फायदे

pigmentation

2. कोहनी और अंडरआर्म्स के पिग्मेंटेशन को कम करने के आयुर्वेदिक उपाय - Ayurvedic Remedies To Reduce Pigmentation Of Elbows And Underarms

अंडरआर्म्स के कालेपन के कई कारण हो सकते हैं, जैसे कि ज्यादा डिओड्रेंट के इस्तेमाल से भी अंडरआर्म्स काले हो जाते हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि डिओड्रेंट में केमिकल्स होते हैं, जो स्किन को नुकसान पहुंचाते हैं। इसके अलावा, पसीने और स्किन से जुड़ी अन्य समस्याओं के कारण भी अंडरआर्म्स में कालेपन और पिग्मेंटेशन की समस्या होती है।

इसे भी पढ़ें: स्किन टाइप के अनुसार चेहरे पर करें दही और नींबू का इस्तेमाल, जानें तरीके और फायदे

कोहनी और अंडरआर्म्स के पिग्मेंटेशन को कम करने के लिए जौ का इस्तेमाल फायदेमंद होता है। इसके लिए 2 चम्मच जौ के पाउडर में आधा चम्मच मुलेठी पाउडर और जरूरत अनुसार दूध मिलाकर पेस्ट तैयार करें और फिर इस पेस्ट से कोहनी और अंडरआर्म्स की नहाने से पहले अच्छे से हल्के हाथों से मसाज करें। नियमित रूप से जौ के इस पेस्ट के इस्तेमाल से कोहनी और अंडरआर्म्स के पिग्मेंटेशन को कम किया जा सकता है। इसके अलावा जौ के पाउडर में नींबू का रस मिलाकर भी कोहनी और अंडरआर्म्स पर लगाकर मसाज की जा सकती है। इससे भी पिग्मेंटेशन की समस्या कम हो सकती है।

चेहरे, कोहनी और अंडरआर्म्स में पिग्मेंटेशन को कम करने में ये आयुर्वेदिक उपाय कारगर साबित हो सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि अगर आपको स्किन से जुड़ी समस्याएं रहती हैं तो डॉक्टर से सलाह के बाद ही इन उपायों को आजमाएं।

All Images Credit- Freepik

Read Next

दही के साथ न करें इन 5 चीजों को सेवन, शरीर को हो सकता है नुकसान

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version