Expert

दही के साथ न करें इन 5 चीजों को सेवन, शरीर को हो सकता है नुकसान

Foods Not To Combine With Curd: अगर आप भी दही का सेवन करते हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए है, जानें दही के साथ क्या खाने से बचना चाहिए।
  • SHARE
  • FOLLOW
दही के साथ न करें इन 5 चीजों को सेवन, शरीर को हो सकता है नुकसान


Foods Not To Combine With Curd: दही शरीर के लिए फायदेमंद होता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे सोडियम, पोटेशियम, फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन और विटामिन डी। इसके सेवन से हड्डियां मजबूत होने के साथ पाचन-तंत्र भी दुरुस्त रहता हैं। गर्मी में दही की महत्वता काफी ज्यादा बढ़ जाती है क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है और गर्मी में इसे ब्रेकफास्ट और लंच में आसानी से खाया जा सकता है। दही को घर के बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को दिया जा सकता है। अक्सर लोग दही को कई चीजों के साथ मिलाकर कर लेते है, जो शरीर को नुकसान देने के साथ कई बीमारियों को न्यौता भी देता है। आयुर्वेद के अनुसार दही को किन चीजों के साथ सेवन नहीं करना चाहिए। इस बारे में न्यूट्रिशनिस्ट जूही कपूर ने सोशल मीडिया पर एक विडियो शेयर किया है, जिसमें वह बताती नजर आती हैं कि दही को किन चीजों के साथ खाने से बचना चाहिए।

1. फ्राइड फूड

आयुर्वेद के अनुसार दही की तासीर खट्टी मानी जाती है। वहीं फ्राइड फूड हैवी होने के साथ इसे डाइजेस्ट करने में समय लगता है। इन दोनों को साथ में खाने से पाचन से जुड़ी समस्या होने के साथ शरीर को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Juhi Kapoor (@thejuhikapoor)

2. रिफाइंड नमक

बहुत से लोग दही में नमक या फिर चीनी डालकर खाते है, जो शरीर के लिए नुकसानदायक होने के साथ पेट में मौजूद गुड़ बैक्टीरिया को कम करते हैं, जिससे गट हेल्थ को नुकसान हो सकता हैं। ऐसे में दही को ऐसा ही खाएं। इसमें नमक और चीनी डालने से बचें।

fried foods

3. खीरा

आयुर्वेद के अनुसार दही को खीरे के साथ हरगिज नहीं खाना चाहिए। इसकी वजह से कफ की समस्या होने के साथ साइनस की समस्या हो सकती हैं। दही और खीरा दोनों की तासीर ठंडी होती है, जो खांसी की समस्या को बढ़ाने के साथ साइनस की समस्या को बढ़ा सकता हैं।

इसे भी पढ़ें- शरीर की प्रकृति के अनुसार खाने चाहिए मिलेट्स, जानें वात, पित्त और कफ दोष में कौन-से Millets खाएं?

4. डेयरी प्रोडक्ट्स और फलों के साथ खाने से बचें

बहुत से लोग आज के समय में दही में फल और दूध मिक्स करके शेक बनाकर पीते है। आयुर्वेद के अनुसार ऐसा करने से शरीर को नुकसान होने के साथ पाचन-तंत्र में समस्या हो सकती हैं। दही की तासीर खट्टी होती है और फल मीठे होते है। ऐसे में इन दोनों को हरगिज मिलाकर न खाएं।

5. मीट

दही को मीट के साथ सेवन करने से बचना चाहिए। मीट में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। वहीं दही में कैल्शियम पाया जाता है। ऐसे में साथ में दोनों को खाने से पचने में परेशानी होने के साथ पाचन-तंत्र खराब हो सकता है।

दही खाने का सही तरीका

  • दही में गुड़ या फिर काला नमक डालकर खाया जा सकता है।
  • इसे लंच या ब्रेकफास्ट में खाया जाना ज्यादा हेल्दी रहता है।
  • गर्मी में दही में लौकी मिक्स करके लौकी रायता बनाया जा सकता है।

दही के साथ किन चीजों को खाने से बचना चाहिए। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछकर ही दहीका सेवन करें।

All Image Credit- Freepik

Read Next

रोज खाते हैं टमाटर तो जान लें आयुर्वेद के अनुसार इसके फायदे और नुकसान

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version