गर्मी में ग्लोइंग स्किन के लिए लगाएं खीरे के छिलकों से बने ये 3 फेस मास्क, स्किन को मिलेगी ठंडक

Cucumber Peel Face Mask For Summer: गर्मी में अगर आप भी स्किन को ग्लोइंग बनाना चाहते है, तो इन फेस मास्क को लगाएं।
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्मी में ग्लोइंग स्किन के लिए लगाएं खीरे के छिलकों से बने ये 3 फेस मास्क, स्किन को मिलेगी ठंडक


Cucumber Peel Face Mask For Summer: गर्मी में स्किन को अधिक देखभाल की जरूरत होती है। गर्मी, लू, टैनिंग की वजह से स्किन डार्क होने के साथ कई बार रूखी भी हो जाती है। अक्सर लोग गर्मी में स्किन से जुड़ी समस्या को दूर करने के लिए कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। ये प्रोडक्ट्स महंगे होने के साथ कई बार मन मुताबिक रिजल्ट भी नहीं देते हैं। ऐसे में गर्मी में स्किन को ग्लोइंग बनाने और ठंडक देने के लिए खीरे के छिलकों का फेस मास्क बनाया जा सकता है। खीरे स्किन के लिए ठंडक देने के साथ इसके छिलके सनबर्न को ठीक करते हैं। खीरे के छिलके स्किन को पोषण देने के साथ रूखी समस्या से राहत देता हैं। ऐसे में गर्मी में स्किन की देखभाल करने के लिए घर पर आसानी से खीरे के छिलकों का फेस मास्क बनाया जा सकता हैं। आइए जानते हैं खीरे के छिलकों का फेस मास्क कैसे बनाएं।

1. खीरे के छिलके और एलोवेरा का फेस मास्क

सामग्री

1 खीरे- छिलके

1 चम्मच- एलोवेरा जेल

1/4 चम्मच- हल्दी

खीरे के छिलके और एलोवेरा का फेस मास्क बनाने का तरीका

खीरे के छिलके और एलोवेरा का फेस मास्क बनाने के लिए 1 खीरे के छिलके को उतार लें। अब ब्लेंडर में एलोवेरा जेल और हल्दी को डालकर चलाएं। अब इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर 20 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद चेहरे को पानी से वॉश करें। ये मास्क रंगत को निखारने के साथ स्किन को ग्लोइंद बनाता है।

GLOWING SKIN

2. खीरे के छिलके और शहद का फेस मास्क

सामग्री

1 खीरे- छिलके

1 चम्मच- शहद

खीरे के छिलके और शहद का फेस मास्क बनाने का तरीका

खीरे के छिलके और शहद का फेस मास्क बनाने के लिए खीरे को अच्छे से वॉश करके इसके छिलकों को उतार करके ब्लेंडर में डालें। साथ ही शहद को मिलाकर ब्लेंडर को हल्का सा चलाएं। अब इस मिश्रण को चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद चेहरे को पानी से वॉश करें। ये मास्क स्किन को नेचुरल ग्लो देने के साथ पोषण भी देता है।

इसे भी पढ़ें- क्या चेहरे पर रोजाना एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें फायदे-नुकसान

3. खीरे के छिलके और नींबू का फेस मास्क

सामग्री

1 खीरे- छिलके

1 बूंद- नींबू का रस

खीरे के छिलके और नींबू का फेस मास्क बनाने  का तरीका

खीरे के छिलके और नींबू का फेस मास्क बनाने के लिए खीरे को धोकर वॉश कर लें। अब खीरे के छिलके को उतार कर और इसमें नींबू का रस मिलाकर ब्लेंडर में चलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर 10 मिनट तक लगा के रखें। उसके बाद चेहरे को पानी से वॉश करें। ये मास्क गर्मी में स्किन से ऑयलीनेस को कम करने के साथ टैनिंग के प्रभाव को कम करता है।

खीरे के छिलकों का फेस मास्क लगाने के फायदे

खीरे के छिलकों टैनिंग को कम करते हैं।

खीरे का छिलका स्किन को पोषण देने के साथ स्किन को मॉइश्चराइज करता है।

खीरे का छिलका गर्मी में स्किन की पफीनेस को कम करता है।

खीरे का छिलका स्किन की रेडनेस से भी राहत देता है।

खीरे का छिलका स्किन को ठंडक देने के साथ स्किन को ग्लोइंग बनाता है।

गर्मी में खीरे के छिलकों का फेस मास्क इस तरह से तैयार किया जा सकता हैं। हालांकि, चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें।

All Image Credit- Freepik

Read Next

फेस सीरम और फेस टोनर में क्या अंतर होता है? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version