Honey Face Mask For Acne: स्किन की देखभाल करना बहुत जरूरी होता है। कई लोग स्किन की देखभाल के नाम पर कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं। ये प्रोडक्ट्स थोड़े समय के लिए,तो स्किन की समस्याओं को दूर करते हैं। लेकिन ज्यादा प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से स्किन की रौनक भी जा सकती है। ऐसे में स्किन पर नैचुरल निखार और एक्ने, पिंपल्स को दूर करने के लिए घर में मौजूद शहद का इस्तेमाल किया जा सकता है। शहद में एंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होती हैं, जो स्किन की प्रॉब्लमस को दूर करने में मदद करता है। शहद स्किन पर एक्जिमा और सोरायसिस की परेशानी को भी दूर करता है। शहद में पाए जाने वाले गुण पिंपल्स को दूर करके स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है। आइए जानते हैं मुहांसों से छुटकारा पाने के लिए शहद के फेस मास्क के बारे में।
1. शहद और हल्दी फेस मास्क
सामग्री
1 चम्मच शहद
1/2 हल्दी
1/2 चम्मच ग्लिसरीन
मास्क बनाने का तरीका
शहद और हल्दी फेस मास्क बनाने के लिए सभी सामग्री को मिलाकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से वॉश करें। ये मास्क एक्ने को दूर करके स्किन की चमक को भी बढ़ाता है।
2. शहद और दालचीनी का फेस मास्क
सामग्री
1 चम्मच शहद
1/2 चम्मच दालचीनी पाउडर
मास्क बनाने का तरीका
शहद और दालचीनी का मास्क बनाने के लिए दोनों चीजों को मिलाकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर 10 से 15 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से वॉश करें। दालचीनी में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते है, जो पिंपल्स, एक्ने की समस्या को दूर करने में मदद करती हैं।
इसे भी पढ़ें- दूध में मिलाकर खाएं ये 5 चीजें, बढ़ेगी शरीर की ताकत
3. बेसन और शहद का फेस मास्क
सामग्री
1 चम्मच बेसन
2 चम्मच दूध
1 चम्मच शहद
मास्क बनाने का तरीका
दूध और शहद का फेस मास्क बनाने के लिए सभी सामग्री को मिलाकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर 10 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से वॉश करें। बेसन चेहरे से एक्सट्रा ऑयल हटाकर पिंपल्स को दूर करने में मदद करता हैं।
शहद के ये 3 फेस मास्क पिंपल्स को दूर करते हैं। लेकिन ध्यान रखें चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version