
Cinnamon Hair Mask: सर्दियां आते ही रूखे बालों की परेशानी शुरू हो जाती हैं। इसके साथ बालों का झड़ना, टूटना और दोमुंहे बालों की समस्या काफी ज्यादा होने लगती हैं। कई लोग इन समस्याओं से बचने के लिए कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल शुरू कर देते हैं। ये प्रोडक्ट्स कुछ दिन के लिए, तो सही रहते हैं। लेकिन नियमित इनका इस्तेमाल बालों की नैचुरल शाइन छिन सकता हैं। ऐसे में बालों की समस्याओं को दूर करने के लिए किचन में मौजूद दालचीनी से मास्क तैयार किया जा सकता हैं। ये मास्क नैचुरल होने के साथ बालों को सॉफ्ट भी बनाएगा। इस मास्क के नियमित इस्तेमाल से रूखे बालों की परेशानी दूर होने के साथ बालों की ग्रोथ भी बढे़गी। आइए जानते हैं दालचीनी के 3 हेयर मास्क के बारे में।
1. नारियल तेल और दालचीनी हेयर मास्क
सामग्री
1 चम्मच दालचीनी का पाउडर
1 चम्मच नारियल का तेल
बनाने का तरीका
इस हेयर मास्क को बनाने के लिए दोनों को मिलाकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को स्कैल्प और बालों पर लगाकर अच्छे से मसाज करें। इस मास्क को बालों में आधे घंटे के लिए लगा रहने दें। उसके बाद हल्के गर्म पानी से बालों को वॉश करें। इस हेयर मास्क को बालों में 15 दिन में एक बार आसानी से लगाया जा सकता है। ये मास्क बालों को पोषण देकर बालों को बढ़ाने में मदद करेगा।
इसे भी पढ़ें- ज्यादा मखाना खाने के भी हो सकते हैं कई नुकसान, जानें इनमें से 5 के बारे में
2. दालचीनी और कैस्टर ऑयल हेयर मास्क
सामग्री
2 चम्मच दालचीनी पाउडर
3 चम्मच कैस्टर ऑयल
4 से 5 बूंद रोज़मेरी एसेंशियल ऑयल
बनाने का तरीका
दालचीनी और कैस्टर ऑयल हेयर मास्क बनाने के लिए सभी सामग्री को मिलाकर गाढ़ा मिश्रण तैयार करें। फिर इस मिश्रण को बालों और स्कैल्प पर लगाकर मसाज करें। इस हेयर मास्क को बालों पर 30 मिनट तक लगा के रखें। उसके बाद बालों को शैंपू से वॉश करें। ये मास्क बालों को झड़ने से रोकने में मदद करेगा और बालों की ड्राईनेस दूर करेगा।
3. दालचीनी और शहद का हेयर मास्क
सामग्री
2 चम्मच दालचीनी पाउडर
1 चम्मच शहद
1 चम्मच ऑलिव ऑयल
बनाने का तरीका
दालचीनी और शहद का हेयर मास्क बनाने के लिए सभी चीजों को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को बालों में 15 से 20 मिनट तक लगा के रखें। उसके बाद नॉर्मल पानी से वॉश करें। ये मास्क बालों को शाइनी बनाने के साथ बालों को सॉफ्ट भी करेगा।
ये सभी हेयर मास्क बालों के लिए फायदेमंद होते हैं। लेकिन ध्यान रखें इनका इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करके देखें।
All Image Credit- Freepik