Makhana Side Effects: मखाना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ये पोषक तत्वों का भंडार होता है। इसे लोग व्रत में भी आसानी से खाते है। सर्दियों में लोग इसे फ्राई करके आदि तरीके से खाते हैं। मखाने में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, प्रोटीन, कार्बोहाईड्रेट और मैग्नीशियम आदि पाए जाते हैं। मखाना शरीर को हेल्दी रखने में मदद करता है। कई लोग इसे वजन कम करने के लिए भी खाते है। लेकिन क्या आप जानते हैं ज्यादा मखाना खाना सेहत के लिए हानिकारक हो सकते हैं। ज्यादा मखाने शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं। आइए जानते हैं मखाने के साइड इफेक्ट्स के बारे में।
ब्लोटिंग की समस्या
ज्यादा मखाना खाने से ब्लोटिंग की समस्या बढ़ सकती है। मखाने में भरपूर मात्रा में फाइबर और प्रोटीन पाया जाता हैं, जो पचने में समय लेता है। अगर आपको पेट से जुड़ी कोई समस्या हैं, तो मखाने से बचें। मखाने खाने से गैस और कब्ज की परेशानी भी बढ़ सकती है।
किडनी स्टोन
अगर आपको किडनी स्टोन की समस्या है, तो मखाने का सेवन हरगिज न करें। मखाने में कैल्शियम पाया जाता है। जिस कारण इसको खाने से स्टोन का साइज बढ़ सकता है। स्टोन होने की समस्या में मखाने खाने से बचें। इसको खाने से शरीर में कैल्शियम की अधिकता भी हो सकती है।
एलर्जी की समस्या
मखाना एलर्जी की समस्या को भी बढ़ा सकता है। मखाने में मौजूद स्टार्च शरीर में इसकी मात्रा को बढ़ाता है। जिस कारण एलर्जी की समस्या बढ़ सकती है। अगर आपको कोई भी एलर्जी की समस्या है, तो मखाने खाने से बचें।
इसे भी पढ़ें- सर्दियों में गर्म पानी पीने से मिलते हैं ये 5 फायदे, दूर रहती हैं ठंड की समस्याएं
दवाइयां
अगर आप किसी भी तरह की दवाइयों का सेवन कर रही हैं, तो मखाने से बचना चाहिए। क्योंकि मखाना खाने से दवाओं का असर कम हो सकता हैं। ज्यादा मखाने खाने से दवाइयों का अवशोषण बंद हो जाता है। जिससे दवाइयों का असर कम हो जाता हैं।
स्तनपात महिलाएं खाने से बचें
वो महिलाएं जो प्रेगनेंट हैं और या बच्चे को स्तनापात करा रही हैं। उन्हें मखाने खाने से बचना चाहिए। क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम और प्रोटीन पाया जाता हैं, जो महिला और शिशु के लिए नुकसानदायक हो सकता हैं।
मखाने का ज्यादा सेवन शरीर के लिए हानिकारक हो सकता हैं। अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी हैं, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इसका सेवन शुरू करें।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version