
लंबे, घने और मजबूत बालों की चाहत हर महिला को होती है। लेकिन शरीर में पोषक तत्वों की कमी, प्रदूषण और बालों की सही देखभाल ना करने के कारण बालों की कई समस्याएं हो सकती हैं। अधिकतर महिलाऐं बालों के झड़ने या बालों के ना बढ़ने की समस्या से परेशान रहती हैं।बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं। लेकिन, कई बार महंगे शैंपू और तेल लगाने के बाद भी बालों की ग्रोथ नहीं बढ़ती है। अगर आपके बालों की ग्रोथ रुक गई है, तो आप बालों में मेथी, कलौंजी और दही से हेयर मास्क बनाकर, बालों पर लगा सकती हैं। मेथी और कलौंजी बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है। आप मेथी और कलौंजी के पाउडर में दही मिलाकर हेयर मास्क तैयार कर सकती हैं। इससे आपके बालों का झड़ना कम होगा और बाल लंबे-घने बनेंगे। चलिए, जानते हैं मेथी, कलौंजी और दही हेयर मास्क बनाने का तरीका क्या है। इसके साथ ही, हम आपको बताएंगे कि मेथी, कलौंजी और दही हेयर मास्क लगाने से क्या फायदे मिलते हैं -
मेथी, कलौंजी और दही हेयर मास्क बनाने का तरीका - How To Make Fenugreek Kalonji And Curd Hair Mask
आवश्यक सामाग्री
- 2 चम्मच मेथी दाना
- 1 चम्मच कलौंजी
- 1 चम्मच करी पत्ता
- 2 चम्मच दही

तरीका
- मेथी, कलौंजी और दही हेयर मास्क बनाने के लिए मेथी दाना, कलौंजी और करी पत्ता को मिक्सी में अच्छी तरह ब्लेंड कर लें।
- इसे दरदरा पीसने के बाद एक बाउल में निकाल लें।
- अब इसमें दही मिलाकर, एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें।
- इस हेयर मास्क को अपने बालों पर लगाएं।
- 20-25 मिनट बाद बालों को माइल्ड शैंपू और गुनगुन पानी से धो लें।
- अच्छे रिजल्ट के लिए आप मेथी, कलौंजी और दही हेयर मास्क का इस्तेमाल हफ्ते में एक बार कर सकते हैं।
मेथी, कलौंजी और दही हेयर के फायदे - Benefits Of Fenugreek Kalonji And Curd Hair Mask
- मेथी और कलौंजी के बीज पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। ये बालों को लंबा, घना और मजबूत बनाते हैं।
- बालों में मेथी, कलौंजी और दही हेयर मास्क लगाने से हेयर फॉलिकल्स को पोषण मिलता है, जिससे बालों के विकास में मदद मिलती है और टेक्सचर भी सुधरता है।
- अगर आपके बाल लंबे नहीं होते हैं, तो आप मेथी, कलौंजी और दही हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें मौजूद प्रोटीन और आयरन से बालों की ग्रोथ तेजी से बढ़ती है। इस हेयर मास्क के इस्तेमाल से आपके बालों का टूटना भी कम होगा।
- बालों में मेथी, कलौंजी और दही हेयर मास्क लगाने से स्कैल्प की सफाई होती है। यह बालों में डैंड्रफ की समस्या को दूर करने के लिए भी फायदेमंद है।
- मेथी, कलौंजी और दही हेयर मास्क लगाने से बालों के पतलेपन की समस्या से छुटकारा मिलता है।
आप भी अपने बालों को लंबा, घना और मजबूत बनाने के लिए मेथी, कलौंजी और दही हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन, अगर आपको स्कैल्प या बालों से जुड़ी कोई समस्या है, तो एक्सपर्ट की सलाह के बाद ही इसका इस्तेमाल करें।