आजकल झड़ते बाल, बालों का कम बढ़ना और बालों में चमक न होना ज्यादातर लोगों की परेशानी बनता जा रहा है। बालों की परेशानियों को दूर करने के लिए कई बार लोग महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने लगते हैं लेकिन ये प्रोडक्ट्सर बालों को नुकसान भी पहुंचाते हैं। बालों को जल्दी लंबा करने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों की मदद भी ले सकते हैं। ये उपाय आपके बालों को किसी तरह का नुकसान भी नहीं पहुचाएंगे, साथ ही बालों को तेजी से लंबा करने में मदद भी करेंगे। आइए जानते हैं बालों को जल्दी लंबा करने के लिए टिप्स।
नारियल तेल
नारियल तेल पोषक तत्वों से भरपूर होता है। ये शरीर को स्वस्थ रखने के साथ स्किन और बालों को हेल्दी रखने में मदद करता है। नारियल तेल का बालों पर इस्तेमाल करने के लिए नारियल तेल को हल्का गुनगुना करें। अब इस तेल से हल्के हाथों से स्कैल्प की मसाज करें। ऐसा हफ्ते में 1 से 2 बार कर सकते हैं।
टॉप स्टोरीज़
केले का मास्क लगाएं
केला सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। बालों पर इसका इस्तेमाल करने के लिए एक से दो केले को अच्छे से मैश कर लें। इस मैश किए हुए केले में 2 चम्मच दही और 2 चम्मच गुलाब जल को अच्छे से मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इस मास्क को आधे घंटे से लेकर 1 घंटे तक बालों पर लगाएं। उसके बाद नॉर्मल पानी से बालों को वॉश करें। इस मास्क का इस्तेमाल 15 दिन में एक बार कर सकते हैं।
गुड़हल के फूल
गुड़हल का फूल बालों को लंबा करने के लिए मददगार होता है। इसका बालों पर इस्तेमाल करने के लिए गुड़हल के फूलों का पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को नारियल के तेल में मिलाकर स्कैल्प पर लगाएं। इस पेस्ट को बालों पर 15 मिनट तक लगाकर रखें। उसके बाद नॉर्मल पानी से बालों को धो लें।
शिकाकाई
शिकाकाई का इस्तेमाल बालों पर करने के लिए शिकाकाई को रातभर के लिए लोहे की कड़ाही में भिगो दें। सुबह उठकर इसे बालों पर लगाएं। आधे से एक घंटे बाद इसको पानी से वॉश कर लें। शिकाकाई बालों को काला और चमकदार बनाएगा साथ ही इसकी ग्रोथ को बढ़ाएगा।
तिल का तेल
तिल का तेल सेहत के साथ बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। बालों पर तिल का तेल इस्तेमाल करने के लिए बालों की जड़ों में इस तेल से मसाज करें। ध्यान रखें कि तेल की मसाज बालों पर रात को सोने से पहले करें। ये उपाय हफ्ते में एक बार किया जा सकता है। इस उपाय से बाल तेजी से बढ़ना शुरू हो जाएंगे।
इसे भी पढ़ें- मच्छरों के काटने से होने वाली बीमारियां और उनके लक्षण जानें
बालों पर ऊपर बताए गए उपाय करने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें। कोई समस्या होने पर उस उपाय को बिल्कुल न करें। ये उपाय लगातार कुछ महीनों तक करते रहें। इन उपायों की मदद से बाल तेजी से बढ़ेंगे, बाल चमकदार बनेंगे और काले भी रहेंगे।
All Image Credit- Freepik