सफेद बालों को काला करने में मदद करेंगे 5 तेल, जानें लगाने का तरीका

Best Oil For Black Hair: सफेद बालों को काला करने के लिए सिर्फ तेल लगाने से बहुत लाभ मिल सकता है, जानें बालों को काला करने के लिए बेस्ट ऑयल।
  • SHARE
  • FOLLOW
सफेद बालों को काला करने में मदद करेंगे 5 तेल, जानें लगाने का तरीका


Best Oil For Black Hair: बालों में सिर्फ तेल लगाने से आपको नैचुरली बाल काले करने में मदद मिल सकती है। सफेद बालों को काला करने का यह एक बेहतरीन तरीका है। बालों से जुड़ी समस्याएं इन दिनों लोगों में बहुत आम हो चुकी हैं। बालों के झड़ने, ड्राई हेयर, कमजोर और दो मुहे बाल, डैंड्रफ और गंजेपन जैसी समस्याएं लोगों में काफी तेजी से बढ़ रही है। बालों से जुड़ी ऐसी ही एक गंभीर समस्या है सफेद बाल। आमतौर पर बालों को उम्र बढ़ने के संकेतों में से एक माना जाता है, लेकिन इन दिनों ज्यादातर लोग समय से पहले या कम उम्र में ही बालों के सफेद होने की समस्या का सामना कर रहे हैं।

सफेद बालों को काला करने के लिए लोग बाजार में मौजूद तरह-तरह के तेल, महंगे-महंगे शैंपू और अन्य हेयर केयर प्रोडक्ट्स के साथ ही घरेलू नुस्खों तक सबकुछ ट्राई करते हैं। लेकिन फिर भी सफेद बालों से छुटकारा नहीं मिलता है। लेकिन बालों में तेल लगाने से सफेद बालों की समस्या से दूर हो सकती है। बहुत से लोग अक्सर पूछते हैं, कि बालों को काला करने के लिए कौन से तेल बेस्ट हैं? इस लेख में हम आपको नैचुरली सफेद बालों को काला करने वाले 5 तेल (Safed Balo Ko Kala Karne Wala Tel) बता रहे हैं।

Best Oil For Black Hair In Hindi

सफेद बालों को काला करने वाला तेल- Best Oil For Black Hair In Hindi

1. नारियल तेल (Coconut Oil)

बालों को काला करने के लिए नारियल तेल का प्रयोग बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। सफेद बालों को काला करने के लिए आपको बस नारियल तेल में मंदी की पत्तियां डालकर गर्म कर लेना है। तेल को थोड़ा ठंडा होने दें और इसे बालों के रोम से लेकर स्प्लिट एंड्स तक अच्छी तरह लगाएं। इसे कम से कम 3-4 घंटों के लिए छोड़ दें। फिर किसी माइल्ड शैंपू और सादे पानी से धो लें। आप चाहें तो नारियल तेल में नींबू या आंवला मिलाकर भी बालों में लगा सकते हैं। इससे भी बहुत लाभ मिलेगा।

इसे भी पढें: सिर में लगाएं देसी घी, मिलेंगे ये जबरदस्त 5 फायदे

2. ऑलिव ऑयल (Olive Oil)

ऑलिव ऑयल भी बालों को काला बनाने में बहुत लाभकारी है। अगर आप ऑलिव ऑयल में कलौंजी मिलाकर इसे बालों में अप्लाई करते हैं, तो इससे बालों को जल्द काला करने में मदद मिलेगी। बस ऑलिव ऑयल में 1 छोटा चम्मच कलौंजी डालकर स्कैल्प और पूरे बालों में लगाएं और कुछ मिनट मालिश करें। इसे भी कम से 3-4 घंटे के लिए बालों में छोड़ दें और उसके बाद धो लें। आप चाहें तो रात भर के लिए भी इसे बालों में छोड़ सकते हैं। सप्ताह में 2 से 3 बार लगाएं।

3. सरसों का तेल (Mustard Oil)

बालों की सभी समस्याओं के लिए सरसों के तेल को रामबाण उपाय माना जाता है। सफेद बालों से छुटकारा दिलाने में भी सरसों का तेल बहुत लाभकारी है। नारियल तेल की तरह आप सरसों के तेल में भी मेहंदी की पत्तियां गर्म करके या आंवला / नींबू मिलाकर बालों में लगा सकते हैं। इससे बाल जल्दी काले करने में मदद मिलेगी। हफ्ते में 2-3 बार जरूर लागएं।

4. अरंडी का तेल (Castor Oil)

अरंडी के लिए में बालों के लिए जरूरी प्रोटीन प्रचुर मात्रा में होता है, यह भी बालों की कई समस्याओं को दूर करने में लाभकारी है। आप इसे सीधे तौर पर बालों में लगा सकते हैं, लेकिन अगर आप अरंडी के तेल में सरसों का तेल मिलाकर लगाते हैं, तो इससे जल्द बाल काले होंगे और सफेद बालों की समस्या दूर होगी। हफ्ते में 2-3 बार जरूर लगाएं।

इसे भी पढें: प्याज से गंजापन कैसे दूर करें? जानें 5 तरीके

5. बादाम का तेल (Almond Oil)

बादाम तेल विटामिन बी, ई और सी विटामिन से भरपूर होता है, जो बालों को पोषण देने के लिए जरूरी हैं। अगर आप बादाम के तेल में मेहंदी की पत्तियां डालकर, गर्ग करके इसे बालों में लगाते हैं, तो यह सफेद बालों से निजात दिलाने में मदद करेगा। 3-4 घंटे बालों में लगाएं या रातभर के लिए छोड़ दें और हल्के शैंपू से धो लें। इसे हफ्ते में 2-3 बार लगाएं।

All Image Source: Freepik

Read Next

बालों का झड़ना बंद करेगी मेथी और लौंग की पोटली, जानें कैसे करें इस्तेमाल

Disclaimer