सर्दियों में कर्ली बालों पर लगाएं ये 3 हेयर मास्क, बालों की कई समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

Hair Mask For Curly Hair In Winter Season: सर्दियों में कर्ली बालों की समस्याओं को कम करने के लिए ये होममेड हेयर मास्क लगाएं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
सर्दियों में कर्ली बालों पर लगाएं ये 3 हेयर मास्क, बालों की कई समस्याओं से मिलेगा छुटकारा


Hair Mask For Curly Hair In Winter Season: सर्दी में बालों को अधिक देखभाल की जरूरत होती है और खासकर तब जब आपके बाल कर्ली होते हैं। कर्ली बालों को संभालना वैसे ही थोड़ा मुश्किल होता है। ऐसे में सर्दियों में इनकी देखभाल करना जरूरी होता है क्योंकि मौसम के कारण इस तरह के बाल डैमेज, फ्रिजी होने के साथ इनका हेयरफॉल भी बढ़ जाता हैं। बाजार में ऐसे कई प्रोडक्ट्स हैं, जो कर्ली बालों के लिए है। लेकिन कई बार इन प्रोडक्ट्स के ज्यादा इस्तेमाल से बालों को नुकसान होने के साथ कई बार मन मुताबिक रिजल्ट भी नहीं मिलता हैं। ऐसे में सर्दियों में अगर आप भी घर पर ही कर्ली बालों की देखभाल करने के बारे में सोच रहे हैं, तो इन होममेड हेयर मास्क को अवश्य लगाएं। ये हेयर मास्क बालों को शाइनी, मुलायम और मजबूत बनाते हैं। इन मास्क को लगाने से बालों को अंदरूनी रूप से पोषण मिलेगा। आइए जानते हैं सर्दियों में कर्ली बालों पर कौन से हेयर मास्क लगाएं। 

1. केला और दही का हेयर मास्क

सामग्री

1- मैश केला

2 चम्मच- दही

2 चम्मच- शहद

2 चम्मच- नींबू का रस

केला और दही का हेयर मास्क बनाने का तरीका

 केला और दही का हेयर मास्क बनाने के लिए सभी चीजों को मिलाकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को बालों की जड़ों और बालों टिप में 30 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद बालों को माइल्ड शैंपू से वॉश करें। ये हेयर मास्क डैमेड बालों को ठीक करने के साथ बालों को चमकदार बनाता है।

hair mask

2. नारियल तेल और एलोवेरा का हेयर मास्क

सामग्री

2 चम्मच- नारियल तेल

3 चम्मच- एलोवेरा जेल

1 चम्मच- शहद

नारियल तेल और एलोवेरा का हेयर मास्क लगाने का तरीका

नारियल तेल और एलोवेरा का हेयर मास्क लगाने के लिए सभी चीजों को एक कटोरी में मिलाकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को बालों पर 20 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद बालों को पानी से वॉश करें। यह हेयर मास्क हेयरफॉल की समस्या को कम करने के साथ बालों को मजबूत बनाता हैं।

इसे भी पढ़ें- कलर किए बालों पर लगाएं ये 3 हेयर मास्क, बाल बनेंगे शाइनी और हेयरफॉल होगा कम

3. अंडा और ऑलिव ऑयल का हेयर मास्क

सामग्री

1- अंडा

2 चम्मच- ऑलिव ऑयल

अंडा और ऑलिव ऑयल का हेयर मास्क बनाने का तरीका

अंडा और ऑलिव ऑयल का हेयर मास्क बनाने के लिए दोनों चीजों को मिलाकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को बालों पर 20 से 25 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद बालों को पानी से वॉश करें। यह मास्क बालों की शाइन बढ़ाता है और उन्हें पोषण भी देता हैं।

सर्दियों में कर्ली बालों पर ये हेयर मास्क लगाएं जा सकते हैं। हालांकि, बालों पर मास्क लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें।

All Image Credit- Freepik

Read Next

सर्दियों में कंघी करने के बाद भी कुछ बाल खड़े क्यों रहते हैं? जानें बालों को स्ट्रेट रखने के टिप्स

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version