Banana Hair Mask For Curly Hair: कर्ली बाल स्ट्रेट बालों से थोड़े अलग होते हैं। ऐसे में इनकी देखभाल इनसे थोड़ी हटकर होती हैं। कर्ली होने के कारण इनमें नमी के कमी काफी होती है और इनका डैमेज होने का खतरा भी कई गुना ज्यादा होता हैं। बालों पर ध्यान न देने की वजह कर्ली बालों का हेयरफॉल भी तेजी से होता है। अक्सर लोग कर्ली बालों की देखभाल करने के लिए कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। ये प्रोडक्ट्स महंगे होने के साथ कई बार बालों को ठीक से केयर भी नहीं करते हैं। ऐसे में कर्ली बालों की देखभाल करने के लिए केले के हेयर मास्क को लगाया जा सकता है। केले के हेयर मास्क बालों को पोषण देने के साथ उन्हें डैमेज होने से बचाते हैं। केले में विटामिन बी 6, विटामिन सी, पोटेशियम और मैग्नीशियम पाया जाता है, जो बालों को मजबूत करता हैं। आइए जानते हैं कर्ली बालों की समस्याओं को दूर करने के लिए केले का हेयर मास्क कैसे बनाएं।
1. केले और एलोवेरा का हेयर मास्क
सामग्री
1- पका केला
2 चम्मच- एलोवेरा जेल
केले और एलोवेरा का हेयर मास्क बनाने का तरीका
केले और एलोवेरा का हेयर मास्क बनाने के लिए सभी चीजों को मिलाकर पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को बालों और जड़ों पर 1 घंटे के लिए लगा के रखें। उसके बाद बालों को पानी से वॉश करें। ये मास्क बालों को पोषण देता है और उन्हें चमकदार बनाता है।
इसे भी पढ़ें- बालों की ग्रोथ के लिए इस्तेमाल करें गुड़हल के फूलों से बना शैंपू, जानें फायदे और बनाने का तरीका
2. केला और नारियल तेल का हेयर मास्क
सामग्री
1- पका केला
2 चम्मच- नारियल का तेल
केला और नारियल तेल का हेयर मास्क बनाने का तरीका
केला और नारियल तेल का हेयर मास्क बनाने के लिए सभी चीजों को मिलाकर पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को बालों पर 1 घंटे के लिए लगाएं। उसके बाद बालों को माइल्ड शैंपू से वॉश करें। ये मास्क स्कैल्प को पोषण देने के साथ रूसी को कम करने में मदद करता है। ये मास्क बालों के विकास को बढ़ावा देने के साथ बालों को हेल्दी रखते हैं।
3. केला, पपीता और शहद का हेयर मास्क
सामग्री
1 पका- केला
2 चम्मच- पपीता
1 चम्मच- शहद
केला, पपीता और शहद का हेयर मास्क बनाने का तरीका
केला, पपीता और शहद का हेयर मास्क बनाने के लिए पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को बालों पर 1 घंटे के लिए लगा के रखें। उसके बाद बालों को शैंपू से वॉश करें। ये मास्क बालों को बालों को प्रोदीन देता है और फ्रिजी बालों की समस्या को दूर करता हैं।
कर्ली बालों की देखभाल करने के लिए केले के ये हेयर मास्क लगाएं जा सकते हैं। हालांकि, इन मास्क को लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें।
All Image Credit- Freepik