Homemade Summer Hair Masks For Dry And Dull Hair: गर्मी में स्किन के साथ बालों को भी अतिरिक्त देखभाल की जरूरत होती है। धूल, धूप और लू चलने के कारण बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं। इस तरह के बाल की चमक कम होने के साथ इनका लुक भी अच्छा नहीं लगता है। बहुत से लोग गर्मी में रूखे-बेजान बालों की देखभाल करने के लिए कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। ये प्रोडक्ट्स महंगे होने के साथ कई बार मन मुताबिक रिजल्ट भी नहीं देते हैं। ऐसे में गर्मी में रूखे-बेजान बालों की देखभाल करने के लिए हेयर पैक लगाएं जा सकते हैं। ये हेयर पैक नेचुरल होने के साथ बालों की चमक बढ़ाने के साथ उनको सिल्की और मुलायम भी बनाते हैं। इन हेयर मास्क को घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता हैं। आइए जानते हैं गर्मी में रूखे-बेजान बालों के लिए हेयर मास्क कैसे बनाएं।
1. गुड़हल के फूल का हेयर मास्क
सामग्री
4 से 5- गुड़हल के फूल
2 चम्मच- एलोवरा जेल
गुड़हल के फूल का हेयर मास्क बनाने का तरीका
गुड़हल के फूल का हेयर मास्क बनाने के लिए गुड़हल के फूलों को धोकर अच्छे से साफ कर लें। अब ब्लेंडर में गुड़हल के फूल और एलोवेरा जेल डालकर मि8ण तैयार करें। अब इस मिश्रण को बालों पर 30 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद बालों को पानी से वॉश करें। ये मास्क रूखे-बेजान बालों को दूर करने के साथ बालों को मजबूत और चमकदार बनाता हैं।
2. अंडे का हेयर मास्क
सामग्री
1- अंडा
1 चम्मच- शहद
अंडे का हेयर मास्क बनाने का तरीका
अंडे का हेयर मास्क बनाने के लिए अंडे को तोड़कर एक कटोरी में अच्छे से फेंट लें। जब अंडा अच्छे से हो जाएं, तदो इसमें शहद डालकर अच्छे से मिक्स करें। अब इस मिश्रण को बालों पर 20 से 30 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद बालों को माइल्ड शैंपू से वॉश करें। ये मास्क बालों को शाइन देने के साथ उन्हे रूखे-बेजान होने से बचाता हैं।
3.नारियल क्रीम का हेयर मास्क
सामग्री
1- हरा नारियल
नारियल क्रीम का हेयर मास्क बनाने का तरीका
नारियल क्रीम का हेयर मास्क बनाने के लिए हरे नारियल का पानी अलग करके इसमें से मलाई निकालें। अब एक पैन को हल्का गर्म करने के बाद इसमें ये मलाई 5 मिनट के लिए रखें। जब क्रीम थोड़ी लिक्विड हो जाएं, तो इसे बालों में 20 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद बालों को शैंपू से वॉश करें। ये मास्क गर्मी में डैमेज बालों की देखभाल करने के साथ बालों को मुलायम बनाता हैं।
गर्मी में रूखे- बेजान बालों की समस्या को दूर करने के लिए इन होममेड हेयर मास्क को लगाया जा सकता हैं। हालांकि, इन मास्क को बालों में लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें।
All Image Credit- Freepik