बालों की ग्रोथ में मदद करते हैं विटामिन ई से भरपूर ये 5 फूड्स, डाइट में जरूर करें शामिल

Vitamin E Foods For Hair Growth: बालों की ग्रोथ को बेहतर करने के लिए आप डाइट में विटामिन ई युक्त आहार को शामिल कर सकते हैं।   
  • SHARE
  • FOLLOW
बालों की ग्रोथ में मदद करते हैं विटामिन ई से भरपूर ये 5 फूड्स, डाइट में जरूर करें शामिल


Vitamin E Foods For Hair: बालों के झड़ने और गिरने की समस्या आज अधिकतर लोगों को परेशान करती है। शरीर में विटामिन और मिनरल्स की कमी से बालों में कई तरह की समस्याएं होने लगती है। पोषण की कमी की वजह से बालों की जड़े कमजोर होने लगती हैं, जो आगे चलकर बालों को झड़ने और गंजेपन का कारण बन सकती हैं। बालों की ग्रोथ को बढ़ाने के लिए आप डाइट में विटामिन और मिनरल्स को शामिल कर सकते हैं। बालों को पोषण प्रदान करने के लिए आप विटामिन ई युक्त आहार (Vitamin E Rich Foods) का सेवन कर सकते हैं। विटामिन ई बालों की ग्रोथ को बढ़ाने और घना करने में सहायक होता है। 

बालों की ग्रोथ में मदद करते हैं विटामिन ई से भरपूर फूड्स - Vitamin E Rich Foods For Hair Growth In Hindi 

बादाम

बादाम में विटामिन ई पाया जाता है, जो बालों की ग्रोथ को बेहतर करने में सहायक होता है। बादाम में मौजूद विटामिन ई स्कैल्प के ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है। बादाम खाने से बालों को पोषण मिलता है, जिससे जड़े मजबूत होती हैं। इसके अलावा, बादाम में बायोटीन होते हैं, यह विटामिन बी का एक प्रकार है, इससे बालों का झड़ना कम होता है। इसके लिए आप रोजाना से 5 से 6 भीगे हुए बादाम का सेवन कर सकते हैं। 

vitamin e food source

पालक 

पालक में आयरन के साथ ही विटामिन ई भी मौजूद होता है। इसमें आयरन, फोलेट और विटामिन ए पाया जाता है, इससे बालों की ग्रोथ तेजी से होती है। डाइट में पालक को शामिल कर आप रक्त संबंधी विकारों को दूर कर सकते हैं, इससे रक्त में मौजूद हिमोग्लोबिन ऑक्सीजन को बालों की जड़ों तक पहुंचाने में सहायक होता है। इससे बालों में चमक आती है और वह पहले के मुकाबले तेजी से बढ़ते हैं। 

सूरजमुखी के बीज 

विटामिन ई के लिए आप सूरजमुखी के बीज को डाइट में शामिल कर सकते हैं। इनमें विटामिन ई, जिंक, सेलेनियम मौजूद होते हैं, यह पोषक तत्व बालों की हेल्थ के लिए आवश्यक होते हैं। इसमें मौजूद विटामिन ई एंटीऑक्सिडेंट के रूप में कार्य करता है। इससे बालों को ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस से बचाव होताा है। साथ ही, बाल मजबूत बनते हैं और उनकी ग्रोथ बेहतर होती है। 

शकरकंद 

सर्दियों में शकरकंद बाजारों में आसानी से उपलब्ध होती है। यह विटामिन ई का एक बेहतरीन सोर्स मानी जाती है। इसका स्वाद लोगों को पसंद आता है। शकरकंद में बीटा कैरोटीन पाया जाता है, जो शरीर में विटामिन ए में परिवर्तित हो जाता है। विटामिन ए सीबम (शरीर का नेचुरल ऑयल) के उत्पादन को बढ़ाने में सहायक होता है। इससे बालों का रूखापन कम होता है और उनके लंबाई बढ़ने लगती है। 

ब्रोकोली 

ब्रोकली में विटामिन ए, विटामिन सी, फोलेट और विटामिन ई पाया जाता है। इससे स्कैल्प को पोषण मिलता है और बालों की ग्रोथ बेहतर होती है। ब्रोकली के पोषक तत्व बालों को मजबूत बनाते हैं और उनको टूटने व झड़ने से बचाते हैं। ब्रोकली से बालों की जड़ों को मजबूती मिलती है और बाल घने बनते हैं। 

इसे भी पढ़ें : कर्ल कराने के बाद खराब हो गए हैं बाल, तो इन 5 तरीकों से करें रिपेयर

इसके अलावा, आप जैतून के तेल से भी शरीर की मसाज कर सकते हैं। बादाम का तेल भी आप बालाों पर लगा सकते हैं। बालों को नियमित रूप से साफ रखें और साथ ही बालों की देखभाल के लिए योगाभ्यास कर सकते हैं। बालों को मजबूत बनाने के लिए हेयर केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल न करें। 

Read Next

आपके बाल खराब कर सकती हैं ये 3 गलत आदतें, जानें इनके बारे में

Disclaimer