बालों की ग्रोथ के लिए जरूरी होते हैं ये 5 न्यूट्रिएंट्स, डाइट में जरूर करें शामिल

डाइट में न्यूट्रिएंट्स की कमी के कारण बालों की ग्रोथ कम हो सकती है। आगे जानते हैं बालों के लिए आवश्यक न्यूट्रिएंट्स  
  • SHARE
  • FOLLOW
बालों की ग्रोथ के लिए जरूरी होते हैं ये 5 न्यूट्रिएंट्स, डाइट में जरूर करें शामिल

शरीर को स्वस्थ रहने के लिए आहार से पोषण तत्वों की आवश्यकता होती है। ठीक इसी तरह को बालों को स्वस्थ रखने के लिए कुछ पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। यह पोषक तत्व आप डाइट के द्वारा भी ले सकते हैं, जिन लोगों के आहार में पोषण तत्वों की कमी होती है उन्हें बालों से जुड़ी कई तरह से समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यही वजह है कि आज जंक फूड खाने वाले अधिकतर लोगों को बालों की समस्या का सामना करना पड़ता है। दरअसल एक्सपर्ट की मानें तो बालों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए एक्सरसाइज और पोषक तत्वों से युक्त आहार लेने की जरूरत होती है। आग जानते हैं उन न्यूट्रिएंट्स के बारे में जिनसे आपके बाल मजबूत और स्वस्थ बनते हैं।  

बालों की ग्रोथ के लिए जरूरी न्यूट्रिएंट्स - Important Nutrients For Hair Growth In Hindi 

प्रोटीन

बाल केराटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं। यह प्रोटीन का स्वस्थ बालों आवश्यक माना जाता है। इसलिए आपको डाइट में हाई क्वालिटी प्रोटीन वाली चीजों को शामिल करना चाहिए। इसके लिए आप अंडे, डेयरी प्रोडक्ट, फलियां और नट्स आदि को चुन सकते हैं। पर्याप्त प्रोटीन के सेवन से बालों को मजबूती और विकास में सहायता मिलती है।

hair growth diet

आयरन

आयरन की कमी से बाल झड़ सकते हैं, क्योंकि यह बालों के फॉलिकल्स तक ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए महत्वपूर्ण होते है। अपने आहार में आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थ जैसे पालक, दाल, लीन मीट और फोर्टिफाइड अनाज शामिल करें। आयरन युक्त खाद्य पदार्थों को विटामिन सी स्रोतों के साथ मिलाने से आयरन का अवशोषण बढ़ता है, यह आपके बालो के लिए फायदेमंद होता है।

ओमेगा-3 फैटी एसिड

फैटयुक्त मछली, अलसी और अखरोट में पाया जाने वाला ओमेगा-3 फैटी एसिड, आपकी स्कैल्प को हेल्दी बनाने में मदद करता है। यह स्कैल्प को पोषण प्रदान करने के साथ बालों के रोम को भी स्वस्थ रखते हैं। इससे बालों के झड़ने के जोखिम को कम हो जाता है। ओमेगा 3 फैटी एसिड बालों को हाइड्रेटेड रखता है। ऐसे में आप डाइट में ओमेगा 3 फैटी एसिड युक्त चीजों को शामिल करें। 

विटामिन ए और ई

विटामिन ए और ई शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट हैं, जो बालों की कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विटामिन ए से भरपूर खाद्य पदार्थ, जैसे शकरकंद, गाजर और केल, सिर की त्वचा को नमीयुक्त रखते हुए सीबम उत्पादन में सहायता करते हैं। वहीं, बादाम, सूरजमुखी के बीज और पालक में पाया जाने वाला विटामिन ई स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बूस्ट करते हैं। इससे बाल तेजी से बढ़ने लगते हैं।

बायोटिन

बायोटिन को विटामिन बी7 के रूप में भी जाना जाता है। यह बालों, त्वचा और नाखूनों को हेल्दी बनाने में सहायक होता है। यह अंडे, नट्स और साबुत अनाज जैसे खाद्य पदार्थों में पाया जाता है। बायोटिन केराटिन के बुनियादी ढांचे को बढ़ाता है, बालों की मजबूती और लचीलेपन को बढ़ावा देता है।  

इसे भी पढ़ें : बालों पर एलोवेरा में मिलाकर लगाएं ये 3 चीजें, शाइनी और सॉफ्ट बनेंगे बाल

ऊपर बताए गए न्यूट्रिएंट्स के अलावा जिंक और विटामिन डी भी बालों के लिए आवश्यक होते हैं। जिंक हार्मोन को नियंत्रित रखते हैं। वहीं विटामिन डी बालों के बढ़ने की साइकिल को बेहतर करते हैं। इससे बालों की समस्याओं में आराम मिलता है और बाल तेजी से बढ़ने लगते हैं। 

Read Next

झड़ते बालों से परेशान हैं तो जरूर कराएं स्कैल्प बायोप्सी टेस्ट, पता चलेगी हेयर फॉल की सही वजह

Disclaimer