Hair Masks Types With Curry Leaves: गर्मियों में स्किन के साथ बालों को भी विशेष देखभाल की जरूरत होती है। प्रदूषण, पोषक तत्वों की कमी, खराब खानपान, धूप और गलत प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से बाल डैमेज होने के साथ रूखे और बेजान भी हो जाते हैं। इस तरह के बाल होने पर न, तो वह लूज अच्छे लगते है और न ही उन पर कोई हेयरस्टाइल। रूखे और बेजान बाल आपकी पर्सनैल्टी को भी कमजोर बनाते हैं।अक्सर लोग रूख-बेजान बालों को ठीक करने के लिए कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। ये प्रोडक्ट्स महंगे होने के साथ बालों के लिए हानिकारक भी होते हैं। ऐसे में गर्मी में रूखे, बेजान और डैमेज्ड बालों पर करी पत्ते से बने हेयर मास्क को लगाया जा सकता है। करी पत्ते में विटामिन के, बी और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते है, जो स्कैल्प को पोषण देने के साथ बालों को मजबूत बनाते हैं। आइए जानते हैं गर्मी में रूखे, बेजान बालों के लिए करी पत्ते के हेयर मास्क कैसे बनाएं।
1. दही और करी पत्ते का हेयर मास्क
सामग्री
2 चम्मच- दही
5 से 6- करी पत्ते
दही और करी पत्ते का हेयर मास्क बनाने का तरीका
दही और करी पत्ते का हेयर मास्क बनाने के लिए सभी चीजों को मिलाकर ब्लेंडर में हल्का सा पीस लें। अब इस मिश्रण को बालों पर 20 मिनट के लिए अच्छे से लगा लें। उसके बाद इस पेस्ट को पानी से वॉश करें। ये मास्क बालो को पोषण देता है और उन्हें रूखे उन्हें से बचाता हैं।
2. नारियल का तेल और करी पत्ते का हेयर मास्क
सामग्री
2 चम्मच- नारियल का तेल
करी पत्ता- 5 से 6
नारियल का तेल और करी पत्ते का हेयर मास्क बनाने का तरीका
नारियल का तेल और करी पत्ते का हेयर मास्क बनाने के लिए तेल को हल्का गर्म करें। करी पत्ते को हल्का सा पीस लें। अब इसमें ये गुनगुना तेल डालकर मिश्रण तैयार करें। इस मिश्रण को बालों पर 15 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद बालों को माइल्ड शैंपू से वॉश करें। ये मास्क बालों को झड़ने से रोकता है और उन्हे सिल्की और मुलायम बनाता हैं।
इसे भी पढ़ें- बालों पर एलोवेरा और शहद का हेयर मास्क लगाने से मिलते हैं कई फायदे, जानें बनाने का तरीका
3. मेथी के दाने और करी पत्ते का हेयर मास्क
सामग्री
1 चम्मच- मेथी के दाने
4 से 5- करी पत्ते
मेथी के दाने और करी पत्ते का हेयर मास्क बनाने का तरीका
मेथी के दाने और करी पत्ते का हेयर मास्क बनाने के लिए मेथी दाना को 1 गिलास पानी में रात भर के लिए भिगो दें। सुबह उठने के बाद मेथी दाना और करी पत्ता को ब्लेंडर में डालकर पेस्ट बनाए। अब इस पेस्ट को बालों पर 20 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद बालों को पानी से वॉश करें।
गर्मियों में रूखे और बेजान बालों से छुटकारा पाने के लिए करी पत्ते के 3 हेयर मास्क लगाएं जा सकते हैं। हालांकि, बालों पर लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें।
All Image Credit- Freepik