करी पत्ता हेयर मास्क दूर करेगा बालों की ये 5 समस्याएं, जानें बनाने का तरीका

Curry Leaves Hair Mask Benefits: करी पत्ते का हेयर मास्क बालों में लगाने से बालों की कई समस्याओं में फायदा मिलता है, जानें बनाने का तरीका।
  • SHARE
  • FOLLOW
करी पत्ता हेयर मास्क दूर करेगा बालों की ये 5 समस्याएं, जानें बनाने का तरीका


Curry Leaves Hair Mask Benefits in Hindi: असंतुलित जीवनशैली और खराब डाइट की वजह से आज के समय में बालों की समस्याएं ज्यादातर लोगों में देखने को मिल रही हैं। कम उम्र में बाल सफेद होना, बालों का झड़ना और बाल ड्राई होने जैसी समस्याएं अब बहुत कॉमन हो गयी हैं। बालों को हेल्दी रखने और इन समस्याओं से बचाने के लिए करी पत्ते का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। करी पत्ते का इस्तेमाल ज्यादातर घरों में डिशेज को बनाने में तड़के के रूप में किया जाता है। लेकिन बालों में इसका इस्तेमाल करने से अनेकों फायदे मिलते हैं। करी पत्ते में मौजूद विटामिन सी, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण बालों के लिए बहुत उपयोगी होते हैं। करी पत्ते से बने हेयर मास्क का इस्तेमाल बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आइए विस्तार से जानते हैं बालों के लिए करी पत्ता हेयर मास्क के फायदे और बनाने का तरीका।

करी पत्ता हेयर मास्क के फायदे- Curry Leaves Hair Mask Benefits in Hindi

करी पत्ते से बने हेयर मास्क का इस्तेमाल करने से आपको बालों से जुड़ी कई गंभीर समस्याओं को दूर करने में फायदा मिलता है। इसका इस्तेमाल बालों में रूसी की समस्या से लेकर बाल झड़ने की समस्या तक बहुत फायदेमंद होता है। बालों में करी पत्ता हेयर मास्क का इस्तेमाल करने से आपको इन समस्याओं में फायदा मिलता है-

Curry Leaves Hair Mask Benefits

1. बालों को रखे काला

करी पत्ता हेयर मास्क का इस्तेमाल बालों को सफेद होने से बचाने में बहुत फायदेमंद होता है। करी पत्ते में मौजूद गुण मेलेनिन का उत्पादन बढ़ाने में बहुत उपयोगी होते हैं। बाल सफेद होने की समस्या के पीछे मेलेनिन की कमी सबसे बड़ा कारण माना जाता है। बाल सफेद होने की समस्या से बचने के लिए करी पत्ते से बने हेयर मास्क का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है।

2. बाल झड़ने की समस्या में उपयोगी

बाल झड़ने या टूटने की समस्या आज के समय में बहुत कॉमन हो गयी है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए करी पत्ते से बने हेयर मास्क का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। करी पत्ते में मौजूद गुण और पोषक तत्व बालों को मजबूत बनाए रखने और बाल टूटने से छुटकारा दिलाने में बहुत फायदेमंद होते हैं।

3. रूसी की समस्या में फायदेमंद

बालों में रूसी की समस्या से छुटकारा दिलाने में करी पत्ते से बने हेयर मास्क का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद गुण और विटामिन बालों में रूसी की समस्या से निजात दिलाने में बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। आप सप्ताह में दो से तीन बार इस हेयर मास्क का इस्तेमाल कर बालों में रूसी की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

4. बालों को बनाने शाइनी

बालों को शाइनी बनाने के लिए करी पत्ते से बने हेयर मास्क का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। करी पत्ते में मौजूद गुण बालों को पोषण देने और हेल्दी बनाने का काम करते हैं। बालों को काला रखने में मेलेनिन की अहम भूमिका होती है। इस समस्या में करी पत्ते से बने हेयर मास्क का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है।

5. बालों की ग्रोथ बढ़ाए

बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए करी पत्ते का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। आप सप्ताह में दो से तीन बार इसका इस्तेमाल कर बालों की ग्रोथ बढ़ा सकते हैं। 

कैसे बनाने करी पत्ता हेयर मास्क?- How To Make Curry Leaves Hair Mask in Hindi

करी पत्ता हेयर मास्क बनाने के लिए आप सबसे पहले कुछ ताजे करी पत्ते लें। इन्हें अच्छी तरह से साफ करके रख लें। अब एक पैन में 3 से 4 चम्मच नारियल तेल लें और हल्का गर्म करें। जब नारियल तेल गर्म होने लगें तो इसमें करी पत्ते मिलाएं और 3 से 4 मिनट तक अच्छी तरह से पकाएं। अब इसे 20 मिनट तक ठंडा होने के लिए रख दें और ठंडा होने के बाद बालों में अच्छी तरह से लगाएं। 20 मिनट तक लगा रहने देने के बाद बालों को माइल्ड शैंपू से साफ कर लें।

(Image Courtesy: Freepik.com)

 

Read Next

बालों को मजबूत और घना बनाने के लिए लगाएं चिया सीड्स हेयर जेल, जानें बनाने का तरीका

Disclaimer