कलर किए बालों पर लगाएं ये 3 हेयर मास्क, बाल बनेंगे शाइनी और हेयरफॉल होगा कम

Hair Mask For Coloured Hair: कलर बालों की देखभाल के लिए यह हेयर मास्क को हफ्ते में 1 बार लगाएं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
कलर किए बालों पर लगाएं ये 3 हेयर मास्क, बाल बनेंगे शाइनी और हेयरफॉल होगा कम

Hair Mask For Coloured Hair: कलर बाल बहुत से लोगों को पसंद होते हैं। आज कम समय में बहुत से टीनएजर से लेकर युवा लड़के-लड़कियां बालों को कई तरह के कलर करा रहे हैं। कलर्ड बाल कराने के बाद कई बार हेयरफॉल बहुत ज्यादा होता है। साथ ही कई बार बालों की शाइन भी कम हो जाती है, इससे बाल काफी डैमेज नजर आते हैं। अक्सर लोग कलर बालों की देखभाल करने के लिए महंगे हेयर प्रोडक्ट्स को बालों पर लगाते हैं। लेकिन ये प्रोडक्ट्स महंगे होने के साथ कई बार बालों को सूट भी नहीं करते हैं। ऐसे में कलर बालों की देखभाल के लिए हेयर मास्क लगाएं जा सकते हैं। ये हेयर मास्क लगाने से बालों को नेचुरल तौर पर पोषण मिलेगा और बालों का झड़ना कम होगा। ये हेयर मास्क डैमेज बालों को रिपेयर करने के साथ बालों को चमकदार भी बनाएंगे। आइए जानते हैं कलर किए बालों के लिए कौन से हेयर मास्क लगाएं।

1. एवोकाडो और बादाम के तेल का हेयर मास्क

सामग्री

1 मैश- एवोकाडो

1 चम्मच- बादाम का तेल

एवोकाडो और बादाम के तेल का हेयर मास्क बनाने का तरीका

 एवोकाडो और बादाम के तेल का हेयर मास्क बनाने के लिए दोनों चीजों को मिलाकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को बालों और जड़ों में 30 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद बालों को माइल्ड शैंपू से वॉश करें। यह मास्क बादाम तेल में मौजूद विटामिन ए और ई कलर बालों की देखभाल करने के साथ बालों को चमकदार और मुलायम बनाता हैं।

hair mask

2. अंडे और शहद का हेयर मास्क 

सामग्री

1- अंडा

1 चम्मच- शहद

अंडे और शहद का हेयर मास्क बनाने का तरीका

अंडे और शहद का हेयर मास्क बनाने के लिए अंडे को फोड़कर इसमें शहद को अच्छे से मिलाएं। अब इस पेस्ट को बालों में 30 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद बालों को अच्छे से वॉश करें। यह हेयर पैक ड्राई और फ्रिजी बालों की समस्या को दूर करने के साथ बालों को शाइनी बनाता है।

इसे भी पढ़ें- सर्दियों में ऑयली बालों से छुटकारा पाने के लिए लगाएं ये 3 हेयर मास्क, चिपचिपाहट होगी कम

3. केला और दूध का हेयर मास्क

सामग्री

1- केला

5 चम्मच- दूध

केला और दूध का हेयर मास्क बनाने का तरीका

केला और दूध का हेयर मास्क बनाने के लिए दोनों को ब्लेंडर में पीस कर पेस्ट बनाएं। अब इस पेस्ट को बालों और जड़ों में 30 मिनट के लिए लगाएं। उसके बाद बालों को शैंपू से वॉश करें। यह पैक बालों को प्रोटीन देने के साथ उनको शाइनी बनाता है और हेयरफॉल कम करता हैं।

कलर बालों की देखभाल के लिए ये हेयर मास्क लगाएं जा सकते हैं। हालांकि, बालों पर लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें।

All Image Credit- Freepik

Read Next

Grey Hair: क्या सफेद बाल तोड़ने से बढ़ जाती है व्हाइट हेयर की समस्या? एक्सपर्ट से जानें सच्चाई

Disclaimer