Do Gray Hairs Grow More When Plucked: उम्र ढलने के कारण बाल सफेद होना आम बात है। लेकिन कई लोगों के बाल उम्र से पहले ही सफेद होने लगते हैं। इसका कारण शरीर में कुछ पोषक तत्वों जैसे कि विटामिन और प्रोटीन की कमी से हो सकते हैं। वहीं कुछ स्वास्थ्य स्थितियों जैसे कि हाइपरथायरायडिज्म या तनाव लेने के कारण भी बाल सफेद हो सकते हैं। सफेद बालों के बारे में कई लोगों का यह भी मानना होता है कि सफेद बाल तोड़ने से ज्यादा बढ़ने लगते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि यह मिथक है या सच? इस बारे में जानकारी देते हुए इंडियन स्किन एंड हेयर एक्सपर्ट और डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ चित्रा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है।
क्या सफेद बाल तोड़ने से बढ़ते हैं? Do Gray Hairs Grow More When Plucked
एक्सपर्ट के मुताबिक सफेद बालों से जुड़ा यह मिथक बिल्कुल गलत है, क्योंकि सफेद बाल तोड़ने से नहीं बढ़ते हैं। इसका कारण ज्यादा तनाव लेना या शरीर में जिंक और अन्य पोषक तत्वों की कमी होती है। यह चीजें समय से पहले बालों के सफेद होने का कारण बनती हैं।
इसे भी पढ़ें- उम्र से पहले सफेद हो रहे हैं बाल? एक्सपर्ट से जानें बचाव के तरीके
जानें समय से पहले बालों को सफेद होने से कैसे रोकें- How To Stop Premature Greying Hair
तनाव से दूरी बनाएं- Stress Management
ज्यादा तनाव लेने से भी बाल समय से पहले सफेद हो सकते हैं। इसलिए तनाव से दूरी बनाए रखना जरूरी है। स्ट्रेस मैनेज करने के लिए आप मेडिटेशन, योगा और स्ट्रेस मैनेज थेरेपी की मदद ले सकते हैं।
डाइट पर विशेष ध्यान दें- Focus on Diet
पोषक तत्वों जैसे कि विटामिन, प्रोटीन और खासकर जिंक की कमी के कारण बाल सफेद हो सकते हैं इसलिए बैलेंस डाइट लेना जरूरी है। अपनी डाइट में हेल्दी फैट्स, सब्जियां और भरपूर फल शामिल करें। इससे शरीर में पोषक तत्वों की कमी पूरी होगी और बाल सफेद नहीं होंगे।
हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं- Healthy Lifestyle
अगर आपका लाइफस्टाइल हेल्दी नहीं, तो आपके बाल समय से पहले सफेद हो सकते हैं। इसलिए हेल्दी लाइफस्टाइल जैसे कि रोज एक्सरसाइज करना, हेल्दी डाइट लेना, तनाव से दूर रहना और तनाव से दूर रहना जैसी आदतों को अपनाएं।
इसे भी पढ़ें- कभी न उखाड़ें सिर के सफेद बाल, हो सकते हैं ये 5 नुकसान
डॉक्टर से संपर्क करें- Consult Doctor
अगर आपको अचानक से सफेद बालों की समस्या होने लगी है, तो डॉक्टर से संपर्क जरूर करें। क्योंकि सही चेकअप और दवाओं के जरिए बीमारी को समझा जा सकता है। इससे परेशानी को ज्यादा बढ़ने से भी रोका जा सकता है।
इस लेख मे आपको समान्य जानकारी दी गई है। इस बारे में ज्यादा जानने के लिए डॉक्टर से संपर्क करें। अगर आपको यह लेख पसंद आया हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।
View this post on Instagram