Doctor Verified

क्या सफेद बाल तोड़ने से भी काले बाल सफेद हो सकते हैं? जानें सच्चाई

Does Plucking White Hair Lead To More Greying: सफेद बालों को काटने, उखाड़ने या हटाने से काले बाल सफेद नहीं होते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या सफेद बाल तोड़ने से भी काले बाल सफेद हो सकते हैं? जानें सच्चाई


Does Plucking White Hair Lead To More Greying: खानपान से जुड़ी गड़बड़ी और खराब पोषण के कारण बालों से जुड़ी समस्याएं कम उम्र में भी तेजी से बढ़ रही हैं। कम उम्र में बाल सफेद होने की समस्या आज के समय में बहुत कॉमन हो गई है। यही कारण है कि हर पांच में से एक व्यक्ति बालों से जुड़ी समस्याएं हैं। ऐसा कहा जाता है कि सफेद बालों को उखाड़ने या तोड़ने से काले बाल भी सफेद हो सकते हैं। सफेद बालों से जुड़े ऐसे कई मिथक आम लोगों में प्रचलित हैं। आइए इस लेख में विस्तार से समझते हैं, क्या वाकई एक सफेद बाल उखाड़ने से काले बाल भी सफेद हो सकते हैं।

क्या सफेद बाल उखाड़ने से बाल सफेद हो सकते हैं?- Does Plucking White Hair Lead To More Greying in Hindi

सफेद बाल देखते ही हम उसे काटने या हटाने का सोचते हैं। ऐसा कहा जाता है कि सफेद बालों को उखाड़ने से सिर पर मौजूद काले बाल भी सफेद हो सकते हैं। बाबू ईश्वर शरण हॉस्पिटल के सीनियर फिजिशियन डॉ समीर कहते हैं, "ऐसा अक्सर लोग कहते हैं कि सफेद बालों को उखाड़ने से काले बाल भी सफेद हो सकते हैं। इसके पीछे यह लॉजिक दिया जाता है कि बालों से निकालने वाले लिक्विड के संपर्क में आने से काले बालों के सफेद होने का खतरा रहता है। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। स्कैल्प में मौजूद हेयर फॉलिकल्स के आसपास मेलेनोसाइट्स होते हैं, जो मेलेनिन बनाते हैं। मेलेनिन की वजह से ही बाल नैचुरल तरीके से काले रहते हैं। काले बालों के सफेद होने के पीछे मेलेनिन की कमी जिम्मेदार होती है।"

Does Plucking White Hair Lead To More Greying

इसे भी पढ़ें: ऑयली और चिपचिपे बालों से परेशान हैं? बालों को ऑयल फ्री बनाने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स

सफेद बालों को काटने, उखाड़ने या हटाने से काले बाल सफेद नहीं होते हैं। हालांकि डॉक्टर यह भी कहते हैं कि सफेद बालों को जड़ से नहीं उखाड़ना चाहिए। सफेद बालों को जड़ से उखाड़ने पर हेयर फॉलिकल्स में चोट लगने का खतरा रहता है। इससे बालों की ग्रोथ खराब हो सकती है। बालों को बार-बार जड़ से उखाड़ने के कारण बालों और स्कैल्प को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं।

बालों को नैचुरली काला रखने के टिप्स- How To Keep Hair Black Naturally in Hindi

बालों को हेल्दी और मजबूत रखने के लिए हेल्दी खाना भी बहुत जरूरी होता है क्योंकि हेल्दी खाने से बालों को पोषण मिलता है और वह लंबे समय तक मजबूत रहते है। वहीं तला हुआ, तैलीय, चिकना, मसालेदार, खट्टा, शराब, मांसाहारी भोजन शरीर के लिए हानिकारक होने के साथ बालों को भी नुकसान पहुंचाता है।

इसे भी पढ़ें: बालों को हेल्दी और मजबूत बनाए रखने के लिए आजमाएं ये 5 टिप्स

नींद शरीर के लिए बहुत जरूरी होती है। रात को नियमित 7 से 8 घंटे की नींद लें। ऐसा करने से शरीर स्वस्थ रहने के साथ बाल भी हेल्दी रहते है। गलत सोने की आदतों की वजह से शरीर के साथ बालों को भी नुकसान होता है। कई बार कम सोने की वजह से हेयरफॉल तेजी से होता है। बालों को काला रखने के लिए विटामिन और मिनरल्स से युक्त फूड्स का सेवन करें और स्ट्रेस कम लें।

Read Next

टूटते-झड़ते बालों पर लगाएं रागी का हेयर मास्क, शाइनी नजर आएंगे बाल

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version