Honey Hair Masks For Split Ends: लंबे बाल हर किसी को पसंद होते हैं। लेकिन लंबे बाल होने से दोमुंहे बालों की समस्या हो जाती हैं। दोमुंहे होने से बाल डैमेज और बेजान नजर आते हैं। ऐसे बाल रूखे होने के साथ इनकी चमक भी चली जाती है। बहुत से लोग दोमुंहे बालों की समस्या को कम करने के लिए कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। यह प्रोडक्ट्स महंगे होने के साथ कई बार मन मुताबिक रिजल्ट भी नहीं देते हैं। ऐसे में दोमुंहे बालों की समस्या को कम करने के लिए शहद से बने हेयर मास्क का इस्तेमाल किया जा सकता हैं। शहद में एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण पाए जाते हैं, जो बालों को मजबूत बनाने के साथ दोमुंहे बालों की समस्या को कम करता हैं। शहद बालों के लिए नैचुरल कंडिशनर भी होता है, जो डैमेज बालों की समस्या को दूर करने के साथ बालों की चमक को वापस लाता हैं। आइए जानते हैं दोमुंहे बालों के लिए शहद के हेयर मास्क कैसे बनाएं।
1. शहद और पानी का हेयर मास्क
सामग्री
2 चम्मच- शहद
3 कप- गर्म पानी
शहद और पानी का हेयर मास्क बनाने का तरीका
शहद और पानी का हेयर मास्क बनाने के लिए दोनों चीजों को मिलाकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को बालों पर शैंपू के बाद लगाएं। 15 से 20 मिनट के बाद बालों को पानी से धोएं। यह मिश्रण बालों की रफनेस को दूर करने के साथ उनको चमकदार बनाता है।
टॉप स्टोरीज़
2. शहद और अंडे का हेयर मास्क
सामग्री
1 चम्मच- शहद
1- अंडा
1/2 कप- दूध
शहद और अंडे का हेयर मास्क बनाने का तरीका
शहद और अंडे का हेयर मास्क बनाने के लिए अंडे की सफेदी में शहद और दूध को फेंटकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को बालों और स्कैल्प पर 20 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद बालों को पानी से वॉश करें। यह मास्क बालों को मजबूती देने के साथ दोमुंहे बालों की समस्या को भी दूर करेगा।
इसे भी पढ़ें- Long Hair Tips: बालों को लंबा-घना बनाने के लिए मीरा करती हैं हेयर ऑयलिंग, हफ्ते में 2 बार लगाती हैं तेल
3. शहद और ऑलिव ऑयल हेयर मास्क
सामग्री
1 चम्मच- शहद
2 चम्मच- ऑलिव ऑयल
शहद और ऑलिव ऑयल हेयर मास्क बनाने का तरीका
शहद और ऑलिव ऑयल हेयर मास्क बनाने के लिए दोनों चीजों को कटोरी में मिलाकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को बालों पर 20 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद बालों को पानी से वॉश करें। यह मास्क हेयरफॉल को कम करने के साथ बालों को चमकदार बनाता है।
दोमुंहे बालों के लिए शहद के हेयर मास्क को लगाया जा सकता हैं। हालांकि, बालों पर इनको लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें।
All Image Credit- freepik