Expert

कर्ली बालों पर लगाएं यह नेचुरल प्रोटीन हेयर मास्क, जानें इसे अप्लाई करने के फायदे और तरीके

Protein Hair Mask: कर्ली बालों के लिए प्रोटीन हेयर मास्क लाभदायक होते हैं। यहां जानिए, घर में कर्ली बालों के लिए प्रोटीन मास्क कैसे बनाएं?
  • SHARE
  • FOLLOW
कर्ली बालों पर लगाएं यह नेचुरल प्रोटीन हेयर मास्क, जानें इसे अप्लाई करने के फायदे और तरीके


घुंघराले बाल यानी कर्ली हेयर देखने में जितने खूबसूरत लगते हैं उतना ही इन्हें मैनेज करने में मेहनत लगती है। कर्ली बालों को हेल्दी बनाए रखने के लिए इनकी खास देखभाल बेहद जरूरी होती है, ऐसे में अगर आप अपने बालों का ख्याल नहीं रखेंगे तो बालों का झड़ना और ड्राईनेस की समस्या हो सकती है। कई लोग बालों की क्वालिटी सुधारने के लिए सैलून में महंगे-महंगे ट्रीटमेंट्स करवाते हैं, बालों के लिए होने वाले ट्रीटमेंट्स पॉकेट पर भारी पड़ते हैं और इनमें इस्तेमाल हुए केमिकल भरे प्रोडक्ट्स का भी बुरा असर हो सकता है। अगर आप अपने कर्ली बालों को नेचुरली बेहतर बनाना चाहते हैं तो इसके लिए घर में बने प्रोटीन मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस लेख में अर्बन क्लैप के साथ काम कर रहीं ब्यूटीशियन आशू मैसी घर में प्रोटीन हेयर मास्क बनाने के तरीके बता रही हैं।

कर्ली बालों के लिए प्रोटीन मास्क कैसे बनाएं? - How To Make Protein Hair Mask For Curly Hair In Hindi

1. अंडे और एलोवेरा का हेयर मास्क - Egg And Aloe Vera Hair Mask

प्रोटीन से भरपूर अंडे और एलोवेरा के इस्तेमाल से बना हेयर मास्क बालों को पोषण देता है, जिससे कर्ली बाल हेल्दी होते हैं। इस हेयर मास्क को बनाने के लिए आप एक बाउल में 2 अंडे के सफेद भाग को डालें और पीले भाग को अलग कर दें। अंडे के सफेद भाग में 2 चम्मच ताजा एलोवेरा जेल मिलाएं। दोनों को अच्छे से मिक्स करने के बाद इस पेस्ट में आधा चम्मच जैतून का तेल मिलाएं। सभी को मिक्स करते हुए हेयर मास्क का पेस्ट तैयार करें। इस हेयर मास्क को अपने पूरे बालों और स्कैल्प पर लगाएं और 40 मिनट के बाद माइल्ड शैंपू से साफ करें।

इसे भी पढ़ें: बालों को खुशबू के साथ पोषण देंगे ये 3 हेयर परफ्यूम, जानें बनाने का आसान तरीका

hair mask

2. अंडे और शहद का हेयर मास्क - Egg And Honey Hair Mask

इस मास्क को बनाने के लिए एक बाउल में 2 अंडे के सफेद भाग को डालें और इसमें 1 चम्मच शहद मिलाएं। अंडे के साथ शहद को अच्छे से मिक्स करें और आखिर में 1 चम्मच ताजा दही मिलाएं। इस पेस्ट को अपने पूरे बालों और स्कैल्प पर लगाएं। 40 मिनट तक हेयर मास्क को बालों पर लगा रहने दें और समय पूरा होने पर इस हेयर मास्क को माइल्ड शैंपू के साथ साफ करें। इस हेयर मास्क के इस्तेमाल से कर्ली बालों में शाइन आएगी और बालों की क्वालिटी भी बेहतर होगी।

इसे भी पढ़ें: तेज हवाओं के बीच बालों को हेल्दी रखने के लिए फॉलो करें ये 5 हेयर केयर टिप्स, मजबूत रहेंगे बाल

3. अंडे और नारियल तेल का हेयर मास्क - Egg And Coconut Oil Hair Mask

अंडा बालों के लिए प्रोटीन का एक अच्छा सोर्स है जो उन्हें मजबूत और चमकदार बनाए रखता है। अंडे और कोकोनट ऑयल के साथ बना हेयर मास्क ड्राई कर्ली बालों को हेल्दी बनाने में सहायक हो सकता है। इस हेयर मास्क को बनाने के लिए आपको एक बाउल में 2 अंडे के सफेद भाग में 1 चम्मच नारियल का तेल और आधा चम्मच एलोवेरा जेल मिलाकर हेयर मास्क तैयार करना होगा। इस हेयर मास्क को पूरे बालों और स्कैल्प पर अच्छे से लगाएं और 40 मिनट के बाद माइल्ड शैंपू से साफ करें। बेहतर रिजल्ट के लिए इस हेयर मास्क का उपयोग हफ्ते में 1 बार जरूर करें।

कर्ली बालों के लिए प्रोटीन से भरपूर ये सभी हेयर मास्क आपके लिए लाभदायक साबित हो सकते हैं। 

All Images Credit- Freepik

Read Next

चेहरे को नेचुरली ग्लोइंग बनाने के लिए करें फेस लिफ्टिंग मसाज, जानें सही तरीका और फायदे

Disclaimer