Expert

कर्ली बालों को खूबसूरत लुक देने के लिए लगाएं घी हेयर मास्क, जानें तरीका और फायदे

Ghee Hair Mask: घी का इस्तेमाल लगभग हर भारतीय घर में होता है। सेहत के लिए फायदेमंद घी आपके कर्ली बालों को भी हेल्दी रखने में मदद कर सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
कर्ली बालों को खूबसूरत लुक देने के लिए लगाएं घी हेयर मास्क, जानें तरीका और फायदे

स्किन की तरह ही बालों को भी खास देखभाल की जरूरत होती है। खासकर, जिन लोगों के बाल कर्ली यानी घुंघराले होते हैं उन्हें बालों से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कर्ली बाल देखने में जितने सुंदर लगते है उतना ही इन्हें मैनेज करने में मेहनत लगती है। कर्ली बालों में सबसे ज्यादा ड्राईनेस की समस्या होती है, जिसके कारण बाल दोमुंहे हो जाते हैं और हेयर ग्रोथ भी रुक जाती है। भारतीय घरों में देसी घी का इस्तेमाल होता है जो स्वास्थ्य के लिए ही नहीं, बल्कि बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। इस लेख में अर्बन क्लैप के साथ काम कर रहीं ब्यूटीशियम आशू मैसी बालों को हेल्दी बनाने के लिए घी से हेयर मास्क बनाने के तरीके और फायदे बता रही हैं। इन हेयर मास्क के इस्तेमाल से कर्ली बालों को मैनेज करना आसान हो सकता है और बाल हेल्दी भी होते हैं।

कर्ली बालों के लिए घी से हेयर मास्क बनाने के तरीके - How To Make Homemade Ghee Hair Mask For Curly Hair

1. घी और एवोकाडो हेयर मास्क - Ghee and Avocado Hair Mask

इस हेयर मास्क को बनाने के लिए आपको 2 चम्मच एवोकाडो का पल्प 1 चम्मच घी, 2 चम्मच दही और 1 चम्मच शहद चाहिए होगा। एक बाउल में सभी चीजों को मिक्स करके हेयर मास्क का पेस्ट तैयार करें और फिर इस हेयर मास्क को पूरे बालों और स्कैल्प पर लगाएं। मास्क को 30 मिनट के लिए बालों में लगा रहने दें और समय पूरा होने पर माइल्ड शैंपू के साथ बालों को साफ करें। इस हेयर मास्क के इस्तेमाल से कर्ली बालों के उलझने की समस्या कम होगी और बाल सॉफ्ट-शाइनी नजर आएंगे।

इसे भी पढ़ें: बालों को खुशबू के साथ पोषण देंगे ये 3 हेयर परफ्यूम, जानें बनाने का आसान तरीका

2. घी और मेथी हेयर मास्क - Ghee and Fenugreek Hair Mask

बालों के लिए मेथी दाना बेहद लाभकारी साबित होता है। इसके इस्तेमाल से बना तेल और हेयर मास्क दोनों ही बालों को हेल्दी बनाए रखने में सहायक होते हैं। हेयर मास्क बनाने के लिए आपको 3 चम्मच मेथी दाना को रातभर के लिए पानी में भिगोकर रखना होगा। अगली सुबह मेथी दाना को पीसकर पेस्ट तैयार करें और इसमें 2 चम्मच एलोवेरा जेल और 2 चम्मच घी मिलाएं। सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें। इस तैयार हेयर मास्क के पेस्ट को अपने साफ कर्ली बालों पर लगाएं और 30 मिनट के बाद माइल्ड शैंपू से साफ करें। इस हेयर मास्क के इस्तेमाल से कर्ली बालों का रूखापन दूर होगा और बालों की जड़ों को पोषण मिलेगा। इस हेयर मास्क का इस्तेमाल हफ्ते में 1 बार जरूर करें, आपको बालों की क्वालिटी बेहतर लगने लगेगी।

hair mask

इसे भी पढ़ें: बालों को मजबूत बनाने के लिए इस्तेमाल करें कलौंजी से बना हेयर स्प्रे, जानें बनाने और लगाने का तरीका

3. घी और नींबू हेयर मास्क - Ghee and Lemon Hair Mask

जिन लोगों को कर्ली बालों के साथ सिर में डैंड्रफ की समस्या रहती है उनके लिए घी और नींबू से बना हेयर मास्क फायदा कर सकता है। इस हेयर मास्क को बनाने के लिए 1 चम्मच घी में 2 चम्मच ताजा दही और 1 चम्मच नींबू का रस मिलाकर हेयर मास्क का पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट से पहले स्कैल्प की अच्छे से मसाज करें और फिर 30 मिनट के लिए लगाकर रखें। समय पूरा होने पर माइल्ड शैंपू के साफ बालों को साफ करें। इस हेयर मास्क के इस्तेमाल से डैंड्रफ की समस्या दूर होगी और कर्ली बाल हेल्दी नजर आएंगे। इन घी हेयर मास्क का उपयोग करके आप अपने कर्ली बालों को नेचुरली हेल्दी और शाइनी बना सकते हैं। 

All Images Credit- Freepik

Read Next

ग्लोइंग स्किन के लिए चुकंदर और चावल से ऐसे बनाएं फेस मास्क, निखर उठेगा चेहरा

Disclaimer