झड़ते बालों से हैं परेशान? तो लगाएं ये 3 हेयर मास्क, जिनसे बाल बनेंगे मजबूत

Hair Masks To Treat Hair Loss: यह हेयर मास्क बालों को झड़ने से रोकेंगे और उन्हें मजबूत भी बनाएंगे।  
  • SHARE
  • FOLLOW
झड़ते बालों से हैं परेशान? तो लगाएं ये 3 हेयर मास्क, जिनसे बाल बनेंगे मजबूत


Hair Masks To Treat Hair Loss: लंबे, काले, घने और मजबूत बाल किसे अच्छे नहीं लगते। लेकिन कई बार पोषक तत्वों का कमी, खराब लाइफस्टाइल और गलत प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से बाल कमजोर होकर काफी तेजी से झड़ने लगते हैं। कई बार बाल इतने ज्यादा झड़ते है कि स्कैल्प भी नजर आने लगता है। बहुत से लोग हेयर फॉल से परेशान होकर कई तरह के ट्रीटमेंट के साथ बहुत तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना भी शुरू कर देते हैं। लेकिन यह चीजें महंगी होने के साथ हमेशा इनका इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। कई बार ज्यादा हेयर फॉल होने के कारण बालों की ग्रोथ उन्हें भी रोक जाती है। हेयरफॉल होने के कारण बाल काफी पतले हो जाते है, जो आत्मविश्वास को भी कमजोर करते हैं। ऐसे में झड़ते बालों को रोकने के लिए घर में ही यह हेयर मास्क बनाएं जा सकते हैं। यह हेयर मास्क नेचुरल तौर पर बालों को पोषण देंगे और उन्हें अंदरूनी तौर पर मजबूत बनाएंगे। आइए जानते हैं हेयर फॉल को रोकने के लिए मास्क के बारे में।

1. केले का हेयर मास्क

सामग्री

1- पका केला

1 चम्मच- शहद

1 चम्मच- ऑलिव ऑयल

1 चम्मच- नारियल तेल

केले का हेयर मास्क बनाने का तरीका

केले का हेयर मास्क बनाने के लिए सभी चीजों को मिलाकर गाढा मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को बालों और स्कैल्प पर 10 मिनट के लिए लगाएं। उसके बाद बालों को माइल्ड शैंपू से वॉश करें। यह हेयर मास्क बालों को शाइनी बनाने के साथ डैंड्रफ दूर करेगा। यह हेयर मास्क बालों को टूटने से भी बचाएगा।

hair mask

2. दही का हेयर मास्क

सामग्री

3 चम्मच- दही

1 चम्मच- सेब का सिरका

1 चम्मच- शहद

दही का हेयर मास्क बनाने का तरीका

दही का हेयर मास्क बनाने के लिए सभी चीजों को मिलाकर स्मूद पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को बालों और स्कैल्प पर 5 मिनट के लिए लगाएं। उसके बाद बालों को पानी से वॉश करें। यह मास्क बालों को मजबूत बनाएगा और टूटने से भी बचाएगा। 

इसे भी पढ़ें- हेयर ग्रोथ के लिए स्‍कैल्‍प पर लगाएं एलोवेरा स्‍क्रब, जानें इसके फायदे और बनाने का तरीका

3. स्ट्रॉबेरी हेयर मास्क

सामग्री

4-5- स्ट्रॉबेरी 

1 चम्मच- नारियल का तेल

1 चम्मच- शहद

स्ट्रॉबेरी हेयर मास्क बनाने का तरीका

स्ट्रॉबेरी हेयर मास्क बनाने के लिए सभी चीजों को मिलाकर पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को बालों और स्कैल्प पर 10 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद पानी से बालों को वॉश करें। यह मास्क बालों से एक्सट्रा ऑयल हटाकर हेयर फॉल को भी रोकेगा।  स्ट्रॉबेरी हेयर मास्क बालों को अंदरूनी तौर पर पोषण देगा।

हेयर फॉल को रोकने के लिए इन हेयर मास्क का इस्तेमाल किया जा सकता हैं। हालांकि, लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें।

All Image Credit- Freepik

Read Next

स्मूद और शाइनी बाल पाने के लिए लगाएं अंजीर के ये 3 हेयर पैक, मिलेंगे कई फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version