Curd Hair Mask For Shiny Hair In Hindi : दही आपने कई बार खाया होगा। इसके आपकी पाचन क्रिया बेहतर होती है, साथ ही यह गट हेल्थ को सुधारने के लिए एक बेहतरीन उपाय की तरह का उपयोग किया जाता है। लेकिन आपको बता दें कि दही से आप त्वचा और बालों से जुड़ी समस्याओं को भी दूर कर सकते हैं। बालों की समस्या में आप बाजार के किसी भी ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से बचें, क्योंकि इन प्रोडक्ट्स में कई हानिकारक कैमिकल्स मौजूद होते हैं। जो आपके बालों को खराब करने का एक मुख्य कारण बनते हैं। लेकिन आप घरेलू उपायो से बालों की लगभग कई समस्याओं को दूर कर सकते हैं। इसमें दही बेहद ही उपयोगी माना जाता है। आप दही से बने हेयर मास्क से रूखे और बेजान बालों में दोबारा से चमक ला सकते हैं। इस लेख में आपको बालों में शाइन लाने के लिए दही के हेयर मास्क को इस्तेमाल करने के तरीके को बताया गया है।
बालों में शाइन लाने के लिए बनाएं दही का हेयर मास्क - Curd Hair Mask For Shiny Hair In Hindi
दही और एलोवेरा के हेयर मास्क से बालों में लाएं चमक
दही और एलोवेरा के हेयर मास्क में विटामिन ई की पाया जाता है, जो आपके बालों को सॉफ्ट और शाइनी बनाने में सहायक होता है। इसके साथ ही इसमें विटामिन बी मौजूद होता है जो आपकी बालों की ग्रोथ को बढ़ाने का कार्य करता है। दही ऐलोवेरा के हेयर मास्क से बालों के झड़ने की समस्या भी दूर होती है। रुखे बालों को मॉइस्चराइज करने के लिए इस हेयर मास्क का उपयोग किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें : लंबे और घने बाल पाने के लिए ऐसे लगाएं दही और शहद, तेजी से बढ़ेंगे बाल
कैसे बनाएं हेयर मास्क
इसे बनाने के लिए आपको करीब आधा कप दही और चार से पांच चम्मच फ्रेश एलोवेरा के जेल की आवश्यकता होगी। इस हेयर मास्क को बनाने के लिए आप एक बाउल में दही को लें और इसमें एलोवेरा को मिला लें। इस हेयर मास्क को बालों की जड़ों पर लगाएं। इसके बाद बचे हुए मास्क को बालों पर लगा लें। इस मास्क को करीब 30 मिनट तक बालों पर लगा रहने दें। जब मास्क हल्का सूख जाए तो इसे साफ पानी से धो लें। इसके बाद आप करीब 24 घंटे तक बालों में शैंपू न करें।
दही और नारियल के हेयर मास्क से बालों में लाएं शाइन
दही और नारियल के हेयर मास्क से बालों को मॉइचर कर सकते हैं। इस हेयर मास्क में एंटी ऑक्सीडेंट्स तत्व पाए जाते हैं, जो आपके बालों को गहराई से पोषण प्रदान करते हैं। इस मास्क से बालों का रुखापन कम होता है और बालों में चमक आती है।
इसे भी पढ़ें : दही से बाल कैसे धोएं? जानें तरीका जिससे बाल बनेंगे मुलायम-चमकदार
कैसे बनाएं हेयर मास्क
इस हेयर मास्क को बनाने के लिए आप करीब आधा कप दही और दो चम्मच नारियल तेल लें। इन दोनों को एक बाउल में मिक्स कर लें। इसके बाद इस मास्क को बालों की जड़ों पर लगाते हुए हल्के से मसाज करें और बचे हुए मास्क को बालों पर लगा दें। जब ये मास्क हल्का सूख जाए तो इससे वॉश कर लें।
बालों पर हेयर मास्क लगाने से पहले बालों के ऑयल और गंदगी को साफ कर लें। इससे मास्क बालों को गहराई तक पोषित करता हैं। जिससे बालों मजबूत होते हैं और घने बनते हैं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version