चेहरे पर लगाएं शहद से बने ये 5 फेस मास्क, पिग्मेंटेशन और डलनेस से मिलेगा छुटकारा

Honey Face Masks: शहद चेहरे की पिग्मेंटेशन और डलनेस कम करने में भी मदद कर सकता है। जानें इसे कैसे इस्तेमाल करना है।   
  • SHARE
  • FOLLOW
चेहरे पर लगाएं शहद से बने ये 5 फेस मास्क, पिग्मेंटेशन और डलनेस से मिलेगा छुटकारा


Honey Face Masks To Reduce  Pigmentation: घरेलू नुस्खों के रूप से शहद लंबे समय से इस्तेमाल किया जा रहा है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं। जो स्किन को इंफेक्शन के खतरे से बचाने में मदद करते हैं। त्वचा के लिए शहद कई तरीकों से इस्तेमाल किया जाता है। इसे क्लींजर और स्क्रब की तरह लगाया जा सकता है। इसके इस्तेमाल से चेहरे की गहराई से सफाई होती है और स्किन सॉफ्ट और स्मूद रहती है। शहद के इस्तेमाल से चेहरे की डलनेस और पिग्मेंटेशन भी कम होती है। अगर इसे फेस मास्क के रूप में लगाया जाए, तो इससे कई फायदे मिलते हैं। तो आइये इस लेख के माध्यम से जानें शहद के फेस मास्क कैसे बनाएं। 

प

पिग्मेंटेशन और डलनेस के लिए शहद कैसे इस्तेमाल करें- Honey Face Masks To Reduce  Pigmentation

शहद और हल्दी- Honey And Turmeric 

हल्दी और शहद का पेस्ट चेहरे की डलनेस और पिग्मेंटेशन कम करता है। इसमें प्राकृतिक गुण होते हैं, जो चेहरे के दाग-धब्बे कम करने में मदद करते हैं। फेस मास्क बनाने के लिए बाउल में आधा चम्मच हल्दी और 1 चम्मच शहद लीजिए। अब इसमें 2 चम्मच दूध मिलाएं। पेस्ट तैयार करके 15 मिनट तक चेहरे पर लगाए रखें। 

शहद और नींबू- Honey And Lemon

शहद और नींबू का मिक्सचर पिग्मेंटेशन दूर करने में मदद करता है। इस मिक्सचर से चेहरे के डार्क स्पॉट्स और डलनेस भी कम होने लगती है। शहद और नींबू का फेस मास्क बनाने के लिए बाउल में 2 चम्मच शहद लीजिए। अब इसमें 1 चम्मच नींबू का रस मिलाएं। यह पेस्ट चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद सादे पानी से चेहरा धो लें। 

इसे भी पढ़ें- चेहरे को चमकाने के लिए लगाएं केले और शहद का फेस मास्क, जानें बनाने का तरीका

शहद और दूध- Honey and Milk

शहद और दूध त्वचा के लिए असरदार कॉम्बिनेशन है। यह चेहरे के दाग-धब्बे कम करते हैं। साथ ही इससे चेहरे पर पिग्मेंटेशन भी कम होने में मदद मिलती है। शहद और दूध का फेस मास्क बनाने के लिए बाउल में 2 चम्मच दूध लीजिए। अब इसमें 1 चम्मच शहद मिलाएं। पेस्ट तैयार करके चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद सादे पानी से चेहरा धो लें।

शहद और दही- Honey and Curd

दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो डार्क स्पॉट्स कम करने में मदद करता है। शहद और दही का मिक्सचर स्किन को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाए रखने में मदद करता है। फेस मास्क बनाने के लिए 2 चम्मच दही में 1 चम्मच शहद मिलाएं। इसे आप मसाज क्रीम की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इस मिक्सचर को चेहरे पर 15 मिनट तक लगाए रखें। 

इसे भी पढ़ें- Honey For Face: शहद में मिलाकर चेहरे पर लगाएं ये 4 चीजें, निखर उठेगी त्वचा

शहद और एलोवेरा- Honey and Aloe Vera 

एलोवेरा और शहद दोनों की स्किन को ग्लोइंग बनने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद प्राकृतिक गुण चेहरे पर निखार बनाए रखते हैं। शहद और एलोवेरा का फेस मास्क बनाने के लिए 2 चम्मच एलोवेरा में 1 चम्मच शहद मिलाएं। पेस्ट तैयार करके चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद सादे पानी से धो लें। 

 इस तरह से आप घर पर ही शहद से फेस मास्क बना सकते हैं। अगर आपको स्किन से जुड़ी कोई समस्या है, तो इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें।

 

Read Next

आइब्रो मसाज करने से मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें इस बारे में

Disclaimer