काले-धब्बे और पिग्मेंटेशन से छुटकारा पाने के लिए लगाएं ये खास फेस मास्क, जानें बनाने का तरीका

काले-धब्बे और पिग्मेंटेशन हटाने के लिए ये खास होममेड फेस मास्क फायदेमंद हो सकता है। जानें इसे कैसे बनाना है और यह कैसे फायदेमंद है।
  • SHARE
  • FOLLOW
काले-धब्बे और पिग्मेंटेशन से छुटकारा पाने के लिए लगाएं ये खास फेस मास्क, जानें बनाने का तरीका

How To Reduce Dark Spots and Pigmentation: अनहेल्दी डाइट और त्वचा की देखभाल न करने से स्किन हेल्थ को नुकसान होता है। इसके कारण डार्क स्पॉट्स और पिग्मेंटेशन जैसी समस्याएं होने लगती हैं। वहीं, बढ़ता प्रदूषण भी इन समस्याओं को बढ़ावा देने की वजह बनता है। डार्क स्पॉट्स और पिग्मेंटेशन कम करने के लिए त्वचा की देखभाल बहुत जरूरी है। ऐसे में अगर आप स्किन केयर नहीं करते हैं, तो समस्या कम होने के बजाय बढ़ सकती है। इन समस्याओं से राहत पाने के लिए होममेड मास्क भी फायदेमंद हो सकता है। इसे सभी प्राकृतिक चीजों से बनाया जाता है जिससे साइड इफेक्ट्स का खतरा नहीं होता है। आइए लेख में जानें डार्क स्पॉट्स और पिग्मेंटेशन कम करने के लिए होममेड फेस मास्क कैसे बनाएं।

01 (36)

सामग्री

  • ओट्स पाउडर- 1 चम्मच
  • चावल का आटा- 1 चम्मच
  • मुल्तानी मिट्टी- 2 चम्मच
  • चंदन पाउडर- 2 चम्मच
  • बेसन- 2 चम्मच
  • नीम पाउडर- 1 चम्मच
  • हल्दी पाउडर- 1 चम्मच

बनाने का तरीका

फेस मास्क बनाने के लिए ओट्स को बारीक पीसकर पाउडर तैयार करें। अब एक बर्तन में ओट्स आटे के साथ चावल का आटा, चंदन पाउडर, बेसन, नीम पाउडर और हल्दी पाउडर मिलाएं। इन सभी सामग्री को मिलाकर पाउडर बनाकर रख लें। इस फेस मास्क को आप कभी भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इस्तेमाल करने के लिए कंटेनर से 2 चम्मच पाउडर की मात्रा लेकर इसमें दूध या दही मिलाकर चेहरे पर लगाएं। सूखने के बाद सादे पानी से चेहरा धोएं और मॉइस्चराइजर लगाएं।

इसे भी पढ़ें- डल और ड्राई स्किन की समस्या से राहत पाने के लिए लगाएं ये खास फेस मास्क, जानें बनाने का तरीका

डार्क स्पॉट्स और पिग्मेंटेशन के लिए कैसे फायदेमंद है यह फेस मास्क

ओट्स त्वचा की गहराई से सफाई करने में मदद करता है। बेसन नेचुरल फाउंडेशन की तरह काम करता है और डार्क स्पॉट्स कम करता है। हल्दी और चंदन पाउडर पुराने निशान कम करने में मदद करते हैं। नीम पाउडर इस्तेमाल करने से पिग्मेंटेशन कम होती है और डलनेस भी कम होती है। दही में मिलाकर अगर आप सप्ताह में दो बार भी यह फेस मास्क लगाते हैं, तो आपको जल्द ही फर्क नजर आने लगेगा।

होममेड फेस मास्क के अन्य फायदे- Benefits of Homemade Face Mask

ग्लोइंग और शाइनी स्किन- Glowing and Shiny Skin

इस फेस मास्क को इस्तेमाल करने से स्किन ग्लोइंग और शाइनी रहती है। बेसन और मुल्तानी मिट्टी इस्तेमाल करने से चेहरे पर ग्लो और चमक दोनों बने रहते हैं। डार्क स्पॉट्स कम होने से स्किन शाइन करती है।

सॉफ्ट और स्मूद स्किन- Soft and Smooth Skin

होममेड फेस मास्क को लगाने से स्किन सॉफ्ट और स्मूद भी रहेगी। इससे स्किन की ड्राइनेस कम होगी और स्किन टैक्सचर स्मूद होगा। यह फेस मास्क स्किन को हाइड्रेट और मॉइस्चराइज रखने में भी मदद करता है।

इसे भी पढ़ें- हल्दी, दूध और केसर से बनाएं फेस मास्क, त्वचा में आएगा निखार

स्किन इंफेक्शन कम होगा- Skin Infection

इस फेस मास्क में नीम पाउडर भी इस्तेमाल हुआ है। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण इंफेक्शन और एलर्जी का खतरा कम करते हैं। इससे स्किन प्रॉब्लम्स का खतरा कम होता है।

इस तरह से आप पाउडर बनाकर रख सकते हैं। फेस मास्क बनाने के लिए इसमें से थोड़ी-सी मात्रा लेकर फेस मास्क बना सकते हैं। अगर आपकी सेंसिटिव स्किन है या आप पहली बार इसे लगा रहे हैं, तो लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।

Read Next

स्किन ग्लो बढ़ाने के ल‍िए लगाएं अखरोट और दूध से बना फेस पैक, जानें इस्‍तेमाल का सही तरीका

Disclaimer