Doctor Verified

आइब्रो मसाज करने से मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें इस बारे में

आइब्रो की हेल्दी ग्रोथ के लिए आइब्रो मसाज फायदेमंद होती है। आइए एक्सपर्ट से समझें आइब्रो मसाज करते वक्त किन बातों का ध्यान रखें।   
  • SHARE
  • FOLLOW
आइब्रो मसाज करने से मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें इस बारे में


ब्यूटी ट्रेंड्स बहुत जल्दी बदलते रहते हैं। ये जितने फास्ट को इंट्रस्टिंग होते हैं, उतने ही ये फायदेमंद भी होते हैं। खूबसूरती बढ़ाने के लिए लड़कियां ये ट्रेंड्स फॉलो करती रहती हैं। इसी तरह का एक वायरल ट्रेंड है आइब्रो मसाज। हालांकि, यह केवल एक प्रकार की मसाज है लेकिन ब्यूटी से जोड़ने पर इसे ट्रेंड का हिस्सा माना जा सकता है। जिन लोगों की आइब्रो ग्रोथ नहीं होती है, उन्हें यह मसाज की सलाह दी जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं इसके अन्य फायदे क्या हैं। इस बारे में जानने के लिए हमने बात कि मुंबई के अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल्स की डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ शरीफा चौसे से। 

massage

आइब्रो मसाज करने से क्या फायदे मिलते हैं- Benefits of Eyebrow Massage

आइब्रो की ग्रोथ होती है- Helps In Eye Brow Growth

कुछ लोगों की आइब्रो ग्रोथ काफी कम होती है। ऐसे में एक्सपर्ट्स आइब्रो मसाज की सलाह देते हैं। मसाज करने से आइब्रो के बालों की ग्रोथ होती है। इससे त्वचा में लोच बढ़ती है और ब्लड फ्लो भी बढ़ता है। यह आइब्रो के बालों की ग्रोथ में मदद करता है। 

काले घेरे कम होते हैं- Reduce Dark Circles 

आजकल काले घेरे की समस्या बहुत आम हो चुकी है। इस समस्या को करने के लिए भी आइब्रो मसाज फायदेमंद है। अगर आप अंडरआई मसाज करते हैं तो इससे ब्लड फ्लो बढ़ता है। इससे नए स्किन सेल्स आते हैं और डार्क सर्कल्स धीरे-धीरे कम होने लगते हैं। इससे आंखों की मसल्स रिलैक्स होती है और स्किन भी हेल्दी रहती है।

इसे भी पढ़ें- आइब्रो की ग्रोथ बढ़ाने के लिए क्या लगाएं? जानें आयुर्वेदिक उपाय 

आंखों की सूजन कम होती है- Reduce Eye Puffiness

आइब्रो की मसाज करने से मसल्स रिलैक्स होती हैं और ब्लड फ्लो बढ़ता है। इससे आंखों की सूजन कम होने लगती है। इस मसाज से फाइन लाइंस और रिंकल भी कम होने लगते हैं। ज्यादा फायदे पाने के लिए आइब्रो से लेकर अंडरआई एरिया तक मसाज करनी चाहिए। 

स्ट्रेस और सिरदर्द कम होता है- Reduce Stress and Headache

आइब्रो मसाज करने से आपको सिर दर्द से राहत मिल सकती है। इससे आपकी मसल्स रिलैक्स होती है और स्ट्रेस कम होता है। अगर आपको आंखों और सिर में दर्द है, तो कुछ देर मसाज से आपको आराम मिल सकता है। 

निखार आता है- Increase Glow

आइब्रो मसाज करने से चेहरे पर भी निखार बना रहता है। इससे डार्क सर्कल्स और आंखों की सूजन कम होती है। फेस मसल्स रिलैक्स होती है। यह मसाज फाइन लाइंस और रिंकल्स कम करने में भी मदद करती है। 

इसे भी पढ़ें- आइब्रो के बाल पतले हो रहे हैं, तो जिम्मेदार हो सकते हैं ये 4 कारण

आइब्रो मसाज करते वक्त किन बातों का ध्यान रखना चाहिए- Things Keep In Mind While Doing Eyebrow Massage

  • आइब्रो मसाज करते वक्त हमेशा हल्के हाथों से दबाव डालें। पिंचिंग आइब्रो मसाज का सबसे आसान तरीका है।
  • पिंचिंग करने से ब्लड फ्लो तेज होता है। यह मसल्स रिलैक्स करने और फाइन लाइंस कम करने में भी फायदेमंद है। 
  • आइब्रो मसाज करने से स्किन को तेजी से न खींचे। इससे स्किन को नुकसान हो सकता है। 
  • भौंहों की मालिश हमेशा मीडियम से नीचे की ओर करना चाहिए। लेकिन बहुत ज्यादा प्रेशर न डालें। 
  • मालिश के लिए पिंचिंग हल्के हाथ से बीच की उंगलियों और अंगूठे से मसाज करें। 

Read Next

कॉफी और दालचीनी को म‍िलाकर बनाएं स्‍क्रब, जानें फायदे और इस्‍तेमाल का तरीका

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version