Eyebrows Care Tips in Hindi: आमतौर पर लोग जब भी अपने चेहरे की केयर की बात करते हैं, तो स्किन की केयर करते हैं। जबकि, पूरे फेस में आईब्रोज भी हैं, तो उनकी समय-समय पर केयर की जानी चाहिए। अगर ऐसा न किया जाए, तो आईब्रोज में कई तरह की समस्या हो सकती है। वे समय पहले झड़ने लग सकते हैं और सफेद हो सकते हैं या और भी कई समस्याएं हो सकती हैं। इस तरह की परेशानियों से बचने के लिए, आप सही तरह से आईब्रो की केयर टिप्स आजमाएं। इस संबंध में हमने ब्यूटी एक्सपर्ट भारती तनेजा जी से बात की है।
थ्रेडिंग जरूर करवाएं
अमूमन महिलाओं को थ्रेडिंग करते देखा जाता है। लेकिन, आज भी कई महिलाएं ऐसी हैं, जो थ्रेडिंग नहीं करवाती हैं। इसके बजाय, प्लकर का इस्तेमाल करती हैं। प्लकर का यूज करने के कारण कई बार स्किन भी खि्ांच जाती है, जिससे वहां रेडनेस हो सकती है, दर्द हो सकता है या कोई और प्रॉब्लम हो सकती है। इस तरह की समस्या से बचने के लिए थ्रेडिंग अच्छा विकल्प है और यह आईब्रो की केयर करने का सबसे पहला स्टेप भी होता है।
इसे भी पढ़ें: बिना सर्जरी के आइब्रो के नीचे जमा चर्बी करने में मदद करेंगे ये 5 उपाय
रेगुलर मॉइस्चराइज करें
हममें से ज्यादातर लोग अपने चेहरे की अच्छी तरह मसाज करते हैं। लेकिन, बहुत कम ऐसे लोग हैं, जो यह अपनी आईब्रो की मसाज भी करते हैं। आईब्रो हमेशा ऊपर की ओर एक दिशा में हो, तभी अच्छी लगती है। इस तरह की शेप देने के लिए आवश्यक है कि आप रोजना 10 से 15 सेकेंड के लिए किसी मॉइस्चराइजर की मदद से आईब्रो की मसाज करें। मसाज करने के लिए हमेशा मिडिल फिंगर का इस्तेमाल करें और मसाज करते हुए उंगली को ऊपर की ओर ले जाएं। इससे आईब्रो के नीचे स्किन अच्छी बनी रहती है।
इसे भी पढ़ें: आइब्रो बढ़ाने में मदद करेगा एलोवेरा, इन 5 तरीकों से करें इस्तेमाल
आईब्रो पेंसिल का यूज करें
कई महिलाओं की आईब्रो बहुत पतली और हल्के बालों वाली होती है। ऐसे आईब्रो को बहुत ज्यादा केयर करने की जरूर होती है। अपनी आईब्रो को घना दिखाने के लिए आप आईब्रो पेंसिल का यूज करें। आजकल तरह-तरह के रंग की आईब्रो पेंसिल बाजार में मिलती है। आप काली या डार्क ब्राउन कलर की आईब्रो पेंसिल चुन सकते हैं। इससे आप सही तरहे अपने आईब्रो को सही शेप भी दे सकते हैं। इसके अलावा, अगर आपके आईब्रोज सफेद हो गए हैं, तो इसके लिए भी आईब्रो कलर्स का यूज कर सकते हैं।
ऑयल से मसाज करें
अगर आपकी आईब्रो के बाल बहुत हल्के हैं, तो उन्हें घना करने के आप तेल की मदद से रेगुलर मसाज कर सकते हैं। इसके लिए आप कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं और कई तरह के विटामिंस भी पाए जाते हैं। अगर आप रोजाना इस तेल से अपने आईब्रो की मसाज करें, तो इससे आईब्रो के बालों के घने होने की संभावना बढ़ जाती है। इसके अलावा, आप नारियल तेल भी यूज कर सकते हैं। यह बेहतर मॉइस्चराइजर का भी काम करता है। इससे आईब्रो का झड़ना कम होता है। इसी तरह ऑलिव ऑयल भी आईब्रो के लिए अच्छा है।
इन बातों का भी रखें ध्यान
- आईब्रो करवाने के बाद एस्ट्रिंजेंट का यूज जरूर करें। इससे थ्रेडिंग के बाद होने वाले इंफेक्शन का खतरा कम हो जाता है।
- आप चाहें, तो परमानेंट आईब्रो भी करवा सकते हैं। बस, इस बात का ध्यान रखें की जब भी परमानेंट आईब्रो करवाएं, किसी प्रोफेशनल की मदद लें।
- थ्रेडिंग में दर्द कम हो, इसके लिए आईब्रो पर थोड़ी सी आईसिंग कर लें।
- थ्रेडिंग करवाने के लिए हमेशा किसी एक्सपर्ट के पास ही जाएं।