सफेद हो रही आईब्रो को काला कैसे करें?

White Eyebrows: आईब्रो के सफेद बालों को काला करना बेहद आसान है। जान‍िए कुछ आसान तरीके।
  • SHARE
  • FOLLOW
सफेद हो रही आईब्रो को काला कैसे करें?


आईब्रो हमारे चेहरे का अहम ह‍िस्‍सा हैं। लेक‍िन सफेद आईब्रो आपका आत्‍मव‍िश्‍वास कम कर सकती हैं। समय से पहले आईब्रो के बाल सफेद होना ठीक नहीं है। इसका मतलब है क‍ि आपके शरीर में व‍िटाम‍िन्‍स की कमी है। सफेद आईब्रो को काला करने के ल‍िए व‍िटाम‍िन ए, व‍िटाम‍िन ई, व‍िटाम‍िन बी12, व‍िटाम‍िन सी फायदेमंद माने जाते हैं। हालांक‍ि आहार का असर तुरंत होना नामुमक‍िन है। सफेद आईब्रो को काला करने के ल‍िए आप कुछ आसान घरेलू उपायों की मदद ले सकते हैं। इस लेख में हम कुछ आसान उपायों के बारे में जानेंगे ज‍िन्‍हें इस्‍तेमाल करके आप आईब्रो को झटपट काला बना सकते हैं।   

coffee natural tint eyebrows

1. कॉफी पाउडर- Coffee Powder  

आईब्रो को काला करने के ल‍िए कॉफी का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। कॉफी (coffee) की मदद से आईब्रो को कलर करेंगे, तो वो नैचुरल नजर आएंगी। सबसे पहले पानी गरम करें। उसमें कॉफी पाउडर म‍िलाएं। जब कॉफी का घोल तेज गरम हो जाए, तब गैस बंद कर दें। फ‍िर पेस्‍ट को ठंडा होने के बाद आईब्रो पर लगा लें। 30 म‍िनट बाद साफ पानी से आईब्रो को धो लें।  

2. होममेड काजल- Homemade Kajal 

आईब्रो को तुरंत काला करने के ल‍िए आप काजल की मदद ले सकती हैं। घर पर काजल बनाने के ल‍िए रुई की बाती तैयार करें। दीपक में घी भरकर उसमें 1 कपूर डालें। बाती को भ‍िगोकर म‍िट्टी के दीपक में जलाएं। दीपक को कटोरी से आधा ढककर रख दें। 5 से 6 घंटे बाद कटोरी की ऊपरी सतह पर काजल तैयार हो जाएगा। इस काजल को कॉटन बड्स की मदद से आईब्रो पर लगाएं। उसके ऊपर थोड़ा सा बेबी पाउडर लगाएं, तो काजल आईब्रो से न‍िकलेगा नहीं।  

इसे भी पढ़ें- घर पर ही बनाएं हर्बल काजल, जानें इसे बनाने का तरीका और फायदे

3. आंवला पाउडर- Amla powder  

आंवला खाने से बाल घने और काले होते हैं। सर्द‍ियों में म‍िलने वाले आंवला को आप प्र‍िजर्व करके भी रख सकते हैं। बाजार में म‍िलने वाले आंवला पाउडर का इस्‍तेमाल भी कर सकते हैं। आंवला पाउडर में बादाम तेल की बूंदें म‍िलाएं। आईब्रो पर लगाएं। कुछ देर बाद आईब्रो धो लें। इस उपाय को रोजाना करने से आपकी आईब्रो काली होने लगेंगी। आंवला के साथ आप मेहंदी भी म‍िला सकते हैं।  

4. मेहंंदी पाउडर- Mehndi Powder  

मेहंदी की मदद से आईब्रो को काला कर सकते हैं। मेहंद पाउडर में नार‍ियल का तेल म‍िलाकर पेस्‍ट तैयार करें। इस पेस्‍ट को बर्तन में डालकर गरम कर लें। म‍िश्रण के ठंडा होने का इंतजार करें। फ‍िर कॉटन या ब्रश की मदद से आईब्रो (eyebrows) पर पेस्‍ट लगा लें। सफेद पलकों को काला करने के ल‍िए भी मेहंदी पेस्‍ट का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। बाजार से पाउडर खरीद रहे हैं, तो इंग्रीड‍िएंट्स पढ़ लें। ज्‍यादा केमि‍कल्‍स वाले उत्‍पाद का प्रयोग नहीं करना चाह‍िए।        

5. व‍िटाम‍िन बी12- Vitamin B12 

व‍िटाम‍िन बी12 की कमी के कारण भी आईब्रो सफेद हो सकती हैं। आपको व‍िटाम‍िन बी12 र‍िच फूड्स जैसे- दही, दूध, पनीर, ओट्स, सोयाबीन, ब्रोकली और मशरूम आद‍ि का सेवन करना चाह‍िए। आपको अपनी डाइट में व‍िटाम‍िन डी3 युक्‍त आहार भी शाम‍िल करने चाह‍िए। 

इन आसान घरेलू उपायों की मदद से आप अपनी सफेद आईब्रो को दोबारा काला बना पाएंगे। लेख पसंद आया हो, तो शेयर करना न भूलें। 

Read Next

मॉनसून में होने वाली खुजली को ठीक करने के घरेलू उपाय

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version