Eyebrows Growth : हम में से कई लोगों ने कभी न कभी एलोवेरा का इस्तेमाल स्किन पर किया ही होगा. एलोवेरा स्किन से सनबर्न की परेशानियों को दूर करने के साथ-साथ कई समस्याओं से छुटकारा दिला सकता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आपकी आइब्रो से जुड़ी परेशानियों को कम करने में भी प्रभावी है? जी हां, एलोवेरा झड़ते और कमजोर आइब्रो की परेशानी को कम करके इसकी ग्रोथ को बढ़ाने में आपकी मदद कर सकता है। इसके अलावा एलोवेरा आइब्रो से कई अन्य परेशानियों को कम करने में प्रभावी है। आइए जानते हैं एलोवेरा से किस तरह आइब्रो बढ़ा सकते हैं, साथ ही इसका इस्तेमाल किस तरह किया जा सकता है?
आइब्रो के लिए कैसे फायदेमंद है एलोवेरा?
एलोवेरा में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल और एंटी-ऑक्सीडेंट्स जैसे कई गुण होते हैं, जो स्किन और बालों को सुरक्षित रखने में प्रभावी माने जाते हैं। इन्हीं गुणों की वजह से आइब्रो झड़ने की परेशानी को कम किया जा सकता है। साथ ही आइब्रो की इससे ग्रोथ भी अच्छी होती है। नियमित रूप से एलोवेरा जेल आइब्रो पर लगाने से आइब्रो को घना और मोटा कर सकता हैं। आइए जानते हैं आइब्रो पर कैसे लगाएं एलोवेरा?
इसे भी पढ़ें - ऑलिव ऑयल से बढ़ाएं आइब्रो की ग्रोथ, इन 5 तरीकों से करें इस्तेमाल
आइब्रो पर कैसे लगाएं एलेवोरा?
1. एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल को आइब्रो पर लगाने के लिए सबसे पहले एवोवेरा की पत्तियां लें। अब इसमें कट लगाकर इससे जेल निकाल लें। इसके बाद मस्कारा ब्रश से आइब्रो को क्लीन कर लें। अब इसी ब्रश की मदद से एलोवेरा जेल को आइब्रो पर लगाकर करीब 30 मिनट के लिए छोड़ दें। आप चाहे तो इसे पूरी रात के लिए भी आइब्रो पर लगाकर छोड़ सकते हैं। इसके बाद गर्म पानी से इसे साफ कर लें। इसके अलावा कुछ चीजों को एलोवेरा में एड करके भी आइब्रो पर लगाया जा सकता है। जैसे-
2. एलोवेरा और कैस्टर ऑयल
एलोवेरा और कैस्टर ऑयल से आइब्रो की ग्रोथ को बेहतर कर सकते हैं। इसके लिए 3 टीस्पून कैस्टर ऑयल लें। इसमें 1 टेबलस्पून एलोवेरा जेल डालें। अब दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स करके इसे अपने आइब्रो पर लगाएं। यह मिश्रण आइब्रो के बालों की ग्रोथ को अच्छा कर सकता है।
3. एलोवेरा और नींबू
आइब्रो पर डैंड्रफ की परेशानी होने पर एलोवेरा जेल और नींबू का रस फायदेमंद हो सकता है। इस मिश्रण को आइब्रो पर लगाकर छोड़ दें। बाद में गर्म पानी से इसे धो लें। कुछ सप्ताह तक इस मिश्रण को लगाने से आइब्रो पर होने वाले डैंड्रफ की परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं।
4. एलोवेरा और नारियल तेल
एलोवेरा और नारियल तेल का मिश्रण आइब्रो की ग्रोथ को अच्छा कर सकता है। इसके लिए 1 चम्मच एलोवेरा जेल और 1 चम्मच नारियल का तेल मिक्स कर लें। इसके बाद इसे आइब्रो पर लगाकर कुछ समय के लिए छोड़ दें। करीब 30 से 40 मिनट बाद इसे गर्म पानी से धो लें। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा।
5. एलोवेरा और टी ट्री ऑयल
एलोवेरा के साथ टी ट्री ऑयल का मिश्रण आइब्रो की समस्याओं से राहत दिला सकता है। यह मिश्रण भौहों की ग्रोथ को बढ़ाता है। साथ बी डैंड्रफ से भी राहत दिला सकता है।
आइब्रो की ग्रोथ को बेहतर करने के लिए आप इन मिश्रण का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह काफी लाभकारी हो सकता है। लेकिन ध्यान रखें कि अगर आपको इस घरेलू उपायों से किसी तरह की परेशानी हो रही है तो एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version