सरसों के तेल से स्ट्रेच मार्क्स कैसे कम करें? जानें तरीका

Mustard Oil For Stretch Marks: स्ट्रेच मार्क्स कम करने के लिए सरसों के तेल बहुत फायदेमंद है, जानें स्ट्रेच मार्क्स दूर करने के लिए कैसे इस्तेमाल करें सरसों का तेल।
  • SHARE
  • FOLLOW
सरसों के तेल से स्ट्रेच मार्क्स कैसे कम करें? जानें तरीका


Mustard Oil For Stretch Marks: स्ट्रेच मार्क्स की समस्या लोगों में बहुत आम है। जब शरीर बढ़ता है मांसेशियों और त्वचा में खिंचाव आता है, जिससे त्वचा पर स्ट्रेच मार्क्स पड़ जाते हैं। स्ट्रेच मार्क्स की समस्या फिजिकल एक्टिविटी करने जैसे एक्सरसाइज और खेल कूद, वजन बढ़ने और शरीर में फैट की मात्रा बढ़ने पर होती है। यह समस्या पेट, जांघ, कूल्हों, स्तनों को मिलती है। साथ ही महिलाओं में प्रेगनेंसी के दौरान भी पेट पर स्ट्रेच मार्क्स हो जाते हैं, क्योंकि जब बच्चा पेट में बढ़ता है तो आपका पेट बहुत स्ट्रेच होता है।

स्ट्रेच मार्क्स त्वचा में इलास्टिन और कोलेजन के टूटने के कारण होता है, जो तेजी से त्वचा फैलने और सिकड़ने से होता है। लोग इससे छुटकारा पाने के लिए महंगी-महंगी क्रीम लगाते हैं, लेकिन फिर भी जिद्दी स्ट्रेच मार्क्स कम नहीं होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, स्ट्रेच मार्क्स हटाने में सरसों के तेल का प्रयोग करने से बहुत फायदा मिल सकता है। सरसों के तेल से आसानी से स्ट्रेच मार्क्स कम करने में मदद मिल सकती है। बस आपको इसका प्रयोग सही तरीके से करना है। इस लेख में हम आपको स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए सरसों का तेल (Mustard Oil For Stretch Marks) कैसे फायदेमंद है और इस्तेमाल करने का तरीका बता रहे हैं।

Mustard Oil For Strech Marks In Hindi

कैसे फायदेमंद है स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए सरसों का तेल- Mustard Oil For Strech Marks In Hindi

  • सरसों के तेल को त्वचा के लिए एक बेहतरीन मॉइश्चराइजर माना जाता है। यह बाजार में मिलने वाली केमिकल से भरी क्रीम की तुलना में त्वचा से स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। सरसों के तेल का प्रयोग करने से त्वचा में कसाव आता है, जिससे धीरे-धीरे ढीली त्वचा सिकुड़ने लगती है और धीरे-धीरे ढीली त्वचा टाइट होने लगती है।
  • यह त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने और कोलेजन को टूटने से बचाने में भी मदद करता है। साथ ही त्वचा की असमान रंगत में भी सुधार करता है और त्वचा में चमक लाता है। इससे स्ट्रेच मार्क्स धीरे-धीरे कम होने लगते हैं और कम नजर आते हैं।

इसे भी पढें: फिटकरी और गुलाब जल चेहरे पर लगाने से मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें कैसे लगाएं

ये भी देखें:

इसे भी पढें: एलोवेरा से झाइयां कैसे हटाएं? जानें इस्तेमाल का तरीका

स्ट्रेच मार्क्स कम करने के लिए सरसों के तेल का इस्तेमाल कैसे करें- How To Use Mustard Oil To Reduce Stretch Marks

स्ट्रेच मार्क्स कम करने के लिए आप सरसों के तेल को थोड़ा गुनगुना या गर्म कर लें। आप चाहें तो इसमें अरंडी का तेल भी मिला सकते हैं, इससे स्ट्रेच मार्क्स से जल्द छुटकारा पाने में मदद मिलेगी। तेल को स्ट्रेच मार्क्स वाले हिस्से पर लगाएं और धीरे-धीरे हल्के हाथ से मालिश करें। रोत को सोने से पहले रोजाना ऐसे करें, आपको जल्द फर्क नजर आने लगेगा।

All Image Source: Freepik.com

Read Next

चेहरा का टैन रिमूव करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

Disclaimer