Doctor Verified

कंधों और जांघों पर होने वाले स्ट्रेच मार्क्स को कम करने के लिए आजमाएं ये 5 उपाय, दूर होगी समस्या

शरीर पर होने वाले स्ट्रेच मार्क्स से खूबसूरती कम होने लगती है। यहां जानिए, कंधों और जांघों पर होने वाले स्ट्रेच मार्क्स को कम करने के लिए क्या करें?
  • SHARE
  • FOLLOW
कंधों और जांघों पर होने वाले स्ट्रेच मार्क्स को कम करने के लिए आजमाएं ये 5 उपाय, दूर होगी समस्या


शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर होने वाले स्ट्रेच मार्क्स की समस्या से अक्सर लोग परेशान रहते हैं। स्ट्रेच मार्क्स होने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे कि प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर पर स्ट्रेच मार्क्स होते हैं तो वहीं वजन घटने या बढ़ने के कारण भी लोगों के शरीर में स्ट्रेच मार्क्स हो जाते हैं। इसके अलावा कई बार एक्सरसाइज के दौरान मसल्स स्ट्रेच होती हैं, जिसके कारण भी कंधों और जांघों पर स्ट्रेच मार्क्स हो सकते हैं, जो कि दिखने में अजीब लगते हैं और खूबसूरती को कम करते हैं। यूं तो बाजार में स्ट्रेच मार्क्स को कम करने के लिए कई तरह की क्रीम और ऑयल मिलते हैं, जो कि न सिर्फ महंगे होते हैं बल्कि इनमें कई तरह के केमिकल्स का प्रयोग भी होता है। कंधों और जांघों पर होने वाले स्ट्रेच मार्क्स को कम करने के लिए आप घरेलू उपाय भी आजमा सकते हैं। इस लेख में सीके बिड़ला हॉस्पिटल, गुरुग्राम की फेमस त्वचा विशेषज्ञ डॉ. सीमा ओबेरॉय लाल,  (Dr. Seema Oberoi Lall, senior derma, CK birla Gurugram) स्ट्रेच मार्क्स को कम करने के उपाय बता रही हैं।

कंधों और जांघों पर होने वाले स्ट्रेच मार्क्स को कम करने के उपाय

1. आलू का रस

आलू में मौजूद गुण दाग-धब्बों के साथ-साथ स्ट्रेच मार्क्स को कम करने में भी सहायक हो सकते हैं। आलू का रस विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है, जो त्वचा को हील करने और स्ट्रेच मार्क्स को हल्का करने में मदद करता है। एक आलू को कद्दूकस करें और उसका रस निकालें। इस रस को स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं और 15-20 मिनट तक सूखने दें, आखिर में इसे पानी से धो लें। 

इसे भी पढ़ें: नेक हंप कर रहा है बार-बार परेशान? राहत पाने के लिए रूटीन में शामिल करें ये आसन

2. अंडे का सफेद भाग

अंडे का सफेद भाग प्रोटीन और अमीनो एसिड से भरपूर होता है, जो त्वचा की रंगत को सुधारने और स्ट्रेस मार्क्स को कम करने में मदद कर सकता है। अंडे को तोड़कर इसके सफेद भाग को अलग करें और फिर इसे स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं 15-20 मिनट तक सूखने के बाद इसे साफ करें और फिर त्वचा को मॉइश्चराइज करने के लिए नारियल का तेल लगाएं।

Streach marks

इसे भी पढ़ें: क्या स्ट्रेच मार्क्स पूरी तरह से ठीक हो सकते हैं? डॉक्टर से जानें

3. एलोवेरा जेल

स्ट्रेच मार्क्स को कम करने और शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। एलोवेरा जेल में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो त्वचा को हील करते हैं और स्ट्रेच मार्क्स को कम करने में मदद करते हैं। एक ताजे एलोवेरा के पत्ते को काटें और उसमें से जेल निकालें। इस जेल को सीधे स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं और हल्के हाथों से मालिश करें और फिर 20-30 मिनट बाद इसे पानी से धो लें। बेहतर रिजल्ट के लिए रोजाना ऐसा करें।

4. नारियल तेल और चीनी

नारियल तेल त्वचा को मॉइश्चराइज करने में मदद करता है तो वहीं चीनी एक प्राकृतिक स्क्रब के रूप में काम करती है, जो डेड स्किन सेल्स को हटाने में सहायक होती है। इसके नियमित इस्तेमाल से भी स्ट्रेच मार्क्स की समस्या कम हो सकती है। एक बाउल में 1 बड़ी चम्मच नारियल तेल और 1 बड़ी चम्मच चीनी को साथ में मिलाएं। इस मिश्रण को स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं और हल्के हाथों से 5-10 मिनट तक मालिश करें और फिर इसे धोएं। यह प्रक्रिया सप्ताह में 2-3 बार दोहराएं।

5. बादाम तेल और विटामिन E

बादाम तेल और विटामिन E को साथ में मिलाकर लगाने से स्ट्रेच मार्क्स की समस्या कम हो सकती है। एक बाउल में समान मात्रा में बादाम तेल और विटामिन E मिलाएं। इस मिश्रण को रातभर के लिए स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं और हल्के हाथों से मालिश करें। नियमित रूप से इसका उपयोग करने से लाभ मिल सकता है।

स्ट्रेच मार्क्स को कम करने के लिए ये घरेलू उपचार कारगर साबित हो सकते हैं। नियमित रूप से इन उपायों का उपयोग करके आप स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पा सकते हैं।

All Images Credit- Freepik

 

Read Next

गले में खाना अटकना हो सकता है जानलेवा, जानें इससे राहत पाने के उपाय

Disclaimer