Doctor Verified

क्या स्ट्रेच मार्क्स पूरी तरह से ठीक हो सकते हैं? डॉक्टर से जानें

कई कारणों से आपको स्ट्रेच मार्क्स हो सकते है। ऐसे में आगे जानते हैं कि क्या अलग-अलग ट्रीटमेंट से स्ट्रेच मार्क्स को पूरी तरह से ठीक किया जा सकता है?
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या स्ट्रेच मार्क्स पूरी तरह से ठीक हो सकते हैं? डॉक्टर से जानें


Can Stretch Marks Be Removed Completely: स्ट्रेच मार्क्स, त्वचा की एक आम समस्या है, जो पुरुष या महिला किसी को भी हो सकती है। इस समस्या के अलग-अलग चरण हो सकते हैं। दरअसल, त्वचा पर स्ट्रेच मार्क्स होने से कुछ लोगों के आत्मविश्वास में कमी आ जाती है। साथ ही, उनको इससे शर्म महसूस होती है। लेकिन, आज स्ट्रेच मार्क्स को कम करने के लिए कई ट्रीटमेंट उपलब्ध हैं। मगर, आपके भी मन में कई बार सवाल उठता होगा कि क्या इन ट्रीटमेंट या घरेलू उपायों से स्ट्रेच मार्क्स को पूरी तरह से हटाया जा सकता है। आगे श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टिट्यूट सीनियर कंसल्टेंट डर्मेटोलॉजी डॉक्टर विजय सिंघल से जानेंगे कि क्या स्ट्रेच मार्क्स को पूरी तरह से साफ किया जा सकता है।

स्ट्रेच मार्क्स किस तरह से बनते हैं?- How are stretch marks formed?

स्ट्रेच मार्क्स तब होते हैं जब त्वचा अपनी इलास्टिसिटी क्षमता से अधिक खिच जाती है, जिससे त्वचा की मिडिल लेयर, जिसे डर्मिस कहा जाता है, फट जाती है। इसके फटने से त्वचा पर निशान बनते हैं, जो शुरू में व्यक्ति की त्वचा के रंग के आधार पर लाल, बैंगनी या गहरे भूरे रंग के दिखाई देते हैं। समय के साथ, ये निशान आमतौर पर हल्के, सिल्वर या सफेद रंग के हो जाते हैं।

can stretch marks cure completely

स्ट्रेच मार्क्स होने के लिए क्या कारक जिम्मेदार हो सकते हैं - Factors can be responsible for stretch marks In Hindi

  • आनुवांशिकी: स्ट्रेच मार्क्स का पारिवारिक इतिहास (फैमिली हिस्ट्री) उनके होने की संभावना को बढ़ा सकता है।
  • हार्मोनल परिवर्तन: प्यूबर्टी, गर्भावस्था या कुछ दवाओं के कारण हार्मोनल उतार-चढ़ाव त्वचा के कोलेजन और इलास्टिन फाइबर को कमजोर कर सकते हैं, जिससे यह स्ट्रेच मार्क्स उभर सकते हैं।
  • तेजी से वजन में परिवर्तन: तेजी से वजन बढ़ने या घटने से त्वचा में खिचाव आता है, जिससे स्ट्रेच मार्क्स बन सकते हैं।
  • कोर्टिकोस्टेरॉइड का उपयोग: कॉर्टिकोस्टेरॉइड क्रीम या लोशन का लंबे समय तक उपयोग त्वचा की इलास्टिसिटी को कम कर सकता है।

क्या स्ट्रेच मार्क्स पूरी तरह से हटाए जा सकते हैं? - Can Stretch Marks Be Removed Completely In Hindi

डॉक्टरों के अनुसार स्ट्रेच मार्क्स को पूर तरह से हटाना एक चैलेंजिंग टास्क है। हालांकि, कई ट्रीटमेंट उपलब्ध हैं, जो स्ट्रेच मार्क्स को काफी हद तक कम कर सकते हैं। इन ट्रीटमेंट के बाद ध्यान से देखने पर ही स्ट्रेच मार्क्स दिखाई देते हैं। फिलहाल, स्ट्रेच मार्क्स से किसी तरह की कोई समस्या नहीं होती है।

स्ट्रेच मार्क्स को कम करने वाले ट्रीटमेंट

  • कुछ तरह की क्रीम का उपयोग करना
  • लेजर ट्रीटमेंट - laser treatment
  • माइक्रोडर्माब्रेशन - microdermabrasion
  • कॉस्मेटिक सर्जरी - cosmetic surgery
  • पीआरपी ट्रीटमेंट

स्ट्रेच मार्क्स से बचाव के लिए क्या करें - How To Protect Stretch Marks In Hindi

  • हाइड्रेशन: मॉइस्चराइज़र के साथ त्वचा को अच्छी तरह से हाइड्रेटेड रखने से इसकी इलास्टिसिटी में सुधार हो सकता है।
  • स्वस्थ आहार: विटामिन सी और ई, जिंक और सिलिका से भरपूर आहार त्वचा के स्वास्थ्य को सपोर्ट कर सकता है।
  • नियमित व्यायाम: नियमित व्यायाम के माध्यम से आपका वजन कंट्रोल में रहता है। इससे स्ट्रेच मार्क्स होने की संभावना कम होती है।

इसे भी पढ़ें: स्ट्रेच मार्क्स को पड़ने से रोकने के लिए 7 घरेलू नुस्खे बता रही हैं एक्सपर्ट

Can Stretch Marks Be Removed Completely: त्वचा में स्ट्रेच मार्क्स के लिए आज कई तरह के ट्रीटमेंट उपलब्ध है। स्ट्रेच मार्क्स होने पर आपको शर्मिंदा नहीं होना चाहिए। यह त्वचा की एक आम समस्या है, जो अधिकतर लोगों को होती है। इससे बचने के लिए आप डॉक्टर की सलाह ले सकते हैं।

Read Next

धूप से होने वाली टैनिंग दूर करने के लिए घर पर बनाएं D-Tan Powder, जानें इस्तेमाल का तरीका

Disclaimer