
How to Moisturize Skin to Prevent Pregnancy Stretch Marks: प्रेग्नेंसी के दौरान, त्वचा पर स्ट्रेच मार्क्स होना एक आम समस्या है। त्वचा में खिंचाव के कारण स्ट्रेच मार्क्स हो जाते हैं। जब शरीर तेजी से बढ़ता है, तो स्किन में तनाव के कारण स्ट्रेच मार्क्स हो जाते हैं। प्रेग्नेंसी में स्ट्रेच मार्क्स आमतौर पर दूसरी और तीसरी तिमाही में दिखाई देने लगते हैं। यह लगभग 6वें या 7वें महीने के आसपास हो सकता है, जब पेट का आकार तेजी से बढ़ने लगता है और त्वचा पर खिंचाव बढ़ जाता है। हालांकि, कुछ महिलाओं की स्किन में पहले भी स्ट्रेच मार्क्स दिख सकते हैं और कुछ को बाद में भी। यह इस बात पर निर्भर करता है कि उनकी त्वचा कैसी है और गर्भावस्था के दौरान उनका वजन कितनी तेजी से बढ़ रहा है। आमतौर पर स्ट्रेच मार्क्स पेट, जांघ, स्तन, हिप्स आदि जगहों पर हो जाते हैं। प्रेग्नेंसी में स्ट्रेच मार्क्स होने के कारण महिलाओं का कॉन्फिडेंस कम हो जाता है। वे स्किन में आए नए बदलाव को नकारात्मक समझती हैं और खुद के बारे में अच्छा महसूस नहीं कर पातीं। स्ट्रेच मार्क्स को होने से रोकना पूरी तरह से संभव नहीं है। लेकिन अगर आप पहले से ही त्वचा को मॉइश्चराइज करते रहेंगे, तो स्ट्रेच मार्क्स को कम किया जा सकता है। इस लेख में हम आपको बताएंगे प्रेग्नेंसी में स्ट्रेच मार्क्स से बचने के लिए त्वचा को मॉइश्चराइज करने का सही तरीका। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने ओम स्किन क्लीनिक, लखनऊ के वरिष्ठ कंसलटेंट डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ देवेश मिश्रा (Dr. Devesh Mishra) से बात की।
स्ट्रेच मार्क्स से बचने के लिए स्किन को मॉइश्चराइज कैसे करें?- How to Moisturize Skin to Prevent Pregnancy Stretch Marks
रोज स्किन को मॉइश्चराइज करें- Follow Daily Moisturizing Routine
- स्किन को मॉइश्चराइज करने के लिए हेल्दी ऑयल का इस्तेमाल करें। कोकोनट ऑयल की मदद से त्वचा को मॉइश्चराइज करने में मदद मिलती है। पेट, थाइज, ब्रेस्ट एरिया, हिप्स को मॉइश्चराइज कर सकती हैं।
- ऑलिव ऑयल की मदद से भी त्वचा को मॉइश्चराइज करने में मदद मिलती है। ऑलिव ऑयल में विटामिन-ए, डी और ई जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इससे स्किन की इलास्टिसिटी बनी रहती है।
- विटामिन-ई ऑयल की मदद से प्रेग्नेंसी में स्ट्रेच मार्क्स कम करने में मदद मिलती है। इससे पेट, ब्रेस्ट एरिया और थाइज में सर्कुलर मोशन में मालिश करें।
- डीप मॉइश्चराइजिंग के लिए कोकोआ बटर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे त्वचा पर दिन में 2 बार अप्लाई कर सकते हैं।
- शिया बटर की मदद से भी त्वचा को मॉइश्चराइज करने में मदद मिलती है। इसे रातभर के लिए लगाकर छोड़ दें, इससे त्वचा को पर्याप्त नमी मिलेगी।
इसे भी पढ़ें- पुराने और जिद्दी स्ट्रेच मार्क्स को कम करने में फायदेमंद है हल्दी, जानें इस्तेमाल का तरीका
स्ट्रेच मार्क्स से बचने के लिए हेल्दी डाइट लें- Diet Tips For Stretch Marks Prevention
- डाइट में विटामिन्स और मिनरल्स को शामिल करें। खासकर विटामिन-ए,सी और ई को डाइट में शामिल करें।
- डाइट में फल, सब्जियां, नट्स और सीड्स आदि को शामिल करें।
- स्ट्रेच मार्क्स से बचने के लिए हेल्दी डाइट लें और पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। रोज 8 से 10 गिलास पानी का सेवन करने से त्वचा को पर्याप्त नमी मिलती है।
स्किन को मॉइश्चराइज रखने के लिए इन टिप्स को फॉलो करें- Tips to Lock Skin Moisture
- स्किन को मॉइश्चराइज करने के लिए माइल्ड और खुशबू के बगैर बने साबुन का इस्तेमाल करें। इससे स्किन का नेचुरल ऑयल कम नहीं होगा।
- स्किन पर क्रीम, ऑयल या कोई भी उत्पाद लगाने के बाद, त्वचा को मॉइश्चराइज करना न भूलें। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और त्वचा को ड्राईनेस से बचाया जा सकता है।
- प्रेग्नेंसी में रोज स्किन केयर रूटीन फॉलो करें, इस तरह आप स्ट्रेच मार्क्स की समस्या से बच सकती हैं।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
image credit: asianbeautyessentials.com, parenting.com
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version