Stretch Marks Home Remedies: स्ट्रेच मार्क्स, आपकी खूबसूरती कम कर सकते हैं। बढ़ती उम्र, प्रेग्नेंसी, मोटापे के कारण त्वचा में स्ट्रेच मार्क्स हो जाते हैं। ये स्ट्रेच मार्क्स, पेट के अलावा, जांघ, कूल्हे, ब्रेस्ट, आर्मपिट, कमर पर नजर आ सकते हैं। स्ट्रेच मार्क्स को कम करने के लिए बाजार में कई उत्पाद मौजूद हैं। लेकिन त्वचा पर इन उत्पादों के साइड इफेक्ट्स के कारण, इन्हें लंबे समय तक इस्तेमाल करना सुरक्षित नहीं माना जाता। प्रेग्नेंसी के बाद, पेट के स्ट्रेच मार्क्स को कम करने के लिए भी, कई तरह के ऑयल्स और क्रीम मिलते हैं, लेकिन हर किसी के लिए ये उत्पाद अच्छे नहीं होते। स्ट्रेच मार्क्स कम करने के लिए, घरेलू उत्पाद ढूंढ रहे हैं, तो हल्दी का इस्तेमाल कर सकते हैं। हल्दी की मदद से त्वचा की रंगत अच्छी होती है और काले निशान या स्ट्रेच मार्क्स को कम करने में मदद मिलती है। आगे लेख में जानेंगे, स्ट्रेच मार्क्स कम करने के लिए, हल्दी को इस्तेमाल करने का तरीका।
स्ट्रेच मार्क्स के लिए क्यों फायदेमंद है हल्दी?- Use Turmeric For Stretch Marks
हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। त्वचा की रंगत में सुधार करने के लिए, हल्दी का इस्तेमाल फायदेमंद माना जाता है। स्ट्रेच मार्क्स के कारण, त्वचा काली नजर आने लगती है। इससे पेट और आसपास की त्वचा की रंगत भी खराब हो जाती है। हल्दी में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। त्वचा को नमी प्रदान करने के लिए हल्दी फायदेमंद मानी जाती है। आपको बता दें, कि बाजार में हल्दी युक्त क्रीम भी उपलब्ध है। लेकिन उनमें 100 प्रतिशत हल्दी हो, ये जरूरी नहीं है। ऐसे उत्पाद में बेस इंग्रीडिएंट का फ्लेवर मिलाया जाता है। इसलिए नैचुरल तरीके से ही स्ट्रेच मार्क्स का इलाज करें।
हल्दी का प्रयोग कैसे करें?
- स्ट्रेच मार्क्स की समस्या दूर करने के लिए गुलाब जल में हल्दी मिलाकर त्वचा पर लगा सकते हैं।
- हल्दी में एलोवेरा जेल मिलाकर, त्वचा पर लगाने से पेट की त्वचा साफ होगी।
- साथ ही स्ट्रेच मार्क्स के कारण उभर आए निशानों को ठीक करने में मदद मिलेगी।
- हल्दी के साथ कच्चा दूध मिलाकर लगाने से भी स्ट्रेच मार्क्स के निशानों को घटाने में मदद मिलती है।
- हल्दी पाउडर के साथ, नारियल तेल मिलाकर लगाने से भी स्ट्रेच मार्क्स की समस्या से छुटकारा मिलता है।
- दिन में एक बार हल्दी से बने पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- पिगमेंटेशन से चेहरा हो गया है काला? ऑलिव ऑयल से दूर करें झाइयां, जानें प्रयोग का तरीका
स्ट्रेच मार्क्स से बचने के लिए क्या करें?- Stretch Marks Prevention Tips
स्ट्रेच मार्क्स से बचने के लिए कुछ आसान टिप्स को फॉलो कर सकते हैं, जैसे-
- प्रेग्नेंसी के दौरान, सरसों के तेल से पेट के हिस्से की मालिश करें।
- ऐसा करने से स्ट्रेच मार्क्स से पूरी तरह से बचाव नहीं होगा, लेकिन स्ट्रेच मार्क्स कम किए जा सकते हैं।
- स्ट्रेच मार्क्स से बचने के लिए पानी का सेवन करें। त्वचा हाइड्रेट रहेगी, तो स्ट्रेच मार्क्स से बचा जा सकता है।
- हम चेहरे पर तो मॉइश्चराइजर लगाते हैं, लेकिन पेट और शरीर के बाकि हिस्सों पर मॉइश्चराइजर लगाना भूल जाते हैं। त्वचा में नमी की कमी के कारण, स्ट्रेच मार्क्स बढ़ सकते हैं। स्ट्रेच मार्क्स कम करने के लिए, नारियल तेल या बॉडी मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें।
- वजन संतुलित रखें। ज्यादा वजन के कारण, त्वचा में खिंचाव होता है और स्ट्रेच मार्क्स हो जाते हैं।
उम्मीद करते हैं, आपको ये जानकारी पसंद आई होगी। लेख को शेयर करना न भूलें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version