-1757923283508.webp)
What Causes Shoulder Stretch Marks: स्ट्रेच मार्क्स की बात करते ही हम इसे प्रेग्नेंसी से जोड़ देते हैं। आमतौर पर देखने में यही आता है कि प्रेग्नेंट महिलाओं में जैसे-जैसे दिन चढ़ते जाते हैं, वैसे-वैसे उनका वजन बढ़ता जाता है। ऐसे में उनके पेट के निचले हिस्से और जांघों में स्ट्रेच मार्क्स आ जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्ट्रेच मार्क्स सिर्फ प्रेग्नेंट महिलाओं को नहीं होते हैं। असल बात ये है कि स्ट्रेच मार्क्स किसी को भी हो सकते हैं। खासकर, कंधे में स्ट्रेच मार्क्स की बात करें, तो यह भी सामान्य तौर पर देखा जाता है। यहां सवाल उठता है कि कंधों में स्ट्रेच मार्क्स क्यों होते हैं और इसके क्या कारण हो सकते हैं? आइए, जानते हैं राजौरी गार्डन स्थित कॉस्मेटिक स्किन क्लिनिक की कॉस्मेटोलॉजिस्ट और त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. करुणा मल्होत्रा से।
कंधों में स्ट्रेच मार्क्स के कारण- What Causes Stretch Marks On Shoulders
-1757923809121.jpg)
मसल्स गेन
जो लोग बॉडी बिल्डिंग और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करते हैं, उन लोगों में अक्सर स्ट्रेच मार्क्स होते हैं। त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. करुणा मल्होत्रा इस संबंध में समझाती हैं, "वास्तव में, बॉडीबिल्डिंग और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग की वजह से मांसपेशियों का विकास तेजी से होता है। नतीजतन, कंधों की त्वचा पर दबाव पड़ता है, जिससे स्किन फट जाती है और स्ट्रेच मार्क्स हो सकते हैं।" इसका मतलब है कि जो लोग बॉडी बिल्डिंग और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग में इंवॉल्व होते हैं, उनके कंधों में स्ट्रेच मार्क्स हो सकते हैं। इसमें महिलाएं और पुरुष दोनों शामिल होते हैं।
इसे भी पढ़ें: स्ट्रेच मार्क्स की समस्या क्यों होती है? जानें एक्सपर्ट से
वजन में बदलाव
जिन लोगों में वजन में तेजी से बदलाव होता है, उनमें भी स्ट्रेच मार्क्स देखने को मिलते हैं। ऐसा सिर्फ उन लोगों के साथ नहीं होता है, जिनका वजन तेजी से बढ़ता है, बल्कि वजन घटने पर भी कंधों में स्ट्रेच मार्क्स हो सकते हैं। एक्सपर्ट अपनी शब्दों में समझाते हैं, ‘अचानक वजन बढ़ना और तेजी से वजन घटना, दोनों ही स्थितियों में त्वचा में खिंचाव पैदा होता है, जो कि स्ट्रेच मार्क्स का कारण बनते हैं।
हार्मोनल बदलाव
आपको यह जानकर हैरानी होगी कि हार्मोनल बदलाव भी लोगों में स्ट्रेच मार्क्स का कारण हो सकते हैं। सवाल है, कैसे? दरअसल, हार्मोनल बदलाव की वजह से त्वचा में कोलेजन प्रोडक्शन पर असर पड़ता है। इसी वजह से त्वचा में खिंचाव पैदा होता है, जिससे स्ट्रेच मार्क्स हो जाते हैं। बहरहाल, प्यूबर्टी, नींद अच्छी न लेना, डायबिटीज, तनाव, थायराइड, मोटापा आदि कारणों से हार्मोनल बदलाव हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: डिलीवरी के बाद पेट पर पड़े स्ट्रेच मार्क्स के निशान कैसे कम करें? जानें डॉक्टर से
मेडिकल कंडीशन
कई मेडिकल कंडीशंस भी ऐसे होते हैं, जो स्ट्रेच मार्क्स की वजह बनते हैं। इसमें जेनेटिक डिस्ऑर्डर जैसे मार्फन सिंड्रोम और एहलर्स-डानलोस सिंड्रोम। इस तरह की बीमारियों में कोलेजन प्रोडक्शन प्रभावित होता है, जिससे त्वचा में खिंचाव पैदा होता है। इसका जिक्र हमने पहले भी किया है। इस तरह की स्थितियां कंधों में स्ट्रेच मार्क्स बना सकती हैं।
कंधों में स्ट्रेच मार्क्स से कैसे छुटकारा पाएं?- How To Get Rid Of Stretch Marks On Shoulders
वैसे तो स्ट्रेच मार्क्स को पूरी तरह रिमूव करना संभव नहीं है। हां, कुछ उपायों की मदद से इन मार्क्स को हल्का जरूरत किया जा सकता है, जैसे-
- नियमित रूप से मॉइस्चराइजर लगाएं। विशेषज्ञों की मानें, तो शिया बटर और कोको बटर युक्त मॉइस्चराइजर लगाने से स्किन इलास्टिसिटी बढ़ती है, जिससे स्ट्रेच मार्क्स हल्के होते हैं।
- अच्छी डाइट लें। डाइट में विटामिन सी, ई और जिंक ज्यादा मात्रा में शामिल करें। साथ ही, हेल्दी फैट का सेवन करने से भी स्किन की इलास्टिसिटीर में सुधार होता है। नतीजतन, स्ट्रेच मार्क्स में कमी देखी जा सकती है।
- वजन को संतुलित बनाए रखें। कंधों के स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाना है, तो आपको वजन को भी संतुलित बनाए रखना चाहिए। इसके लिए, नियमित रूप से एक्सरसाइज करें और वेट कंट्रोल करने की कोशिश करें।
इसे भी पढ़ें: आर्म्स (बांहों) के स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, बांहें दिखेंगी सुंदर
निष्कर्ष
स्ट्रेच मार्क्स होने के पीछे कई तरह के कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। इसमें मोटापा, हार्मोनल बदलाव, मेडिकल कंडीशन आदि शामिल हैं। आप स्ट्रेच मार्क्स के कारणों को जानकर इनसे छुटकारा पाने के उपायों को अपना सकते हैं।
All Image Credit: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version
Sep 15, 2025 13:49 IST
Modified By : मीरा टैगोरSep 15, 2025 13:49 IST
Published By : मीरा टैगोर