प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। ऐसे में गर्भ में भ्रूण का आकार बढ़ने के साथ महिलाओं का पेट बढ़ने लगता है, जिसके निशान गर्भावस्था के बाद भी महिलाओं के साथ रहते हैं। बच्चा होने के बाद पेट पर नजर आने वाले स्ट्रेच मार्क्स कई महिलाओं के कम होते हैं, जबकि कुछ महिलाओं के पेट में ज्यादा निशान नजर आते हैं। ये स्ट्रेच मार्क्स दिखने में काफी खराब लगते हैं। इसकी वजह से महिलाएं पसंद के कपड़े नहीं पहन पाती है। ऐसे में अगर आप भी प्रेग्नेंसी के बाद अपने पेट पर नजर आने वाले स्ट्रेच मार्क्स को कम करने को लेकर परेशान हैं तो आइए गुजरात के नडियाद के पी.डी. पटेल आयुर्वेद अस्पताल के एस्थेटिशियन और प्रोक्टोलॉजिस्ट डॉ. दिव्यांग जयसवाल से जानते हैं कि प्रेगनेंसी के बाद स्ट्रेच मार्क्स कैसे दूर करें?
डिलीवरी के बाद स्ट्रेच मार्क्स कैसे हटाएं?
1. अरंडी का तेल लगाएं
प्रेग्नेंसी के बाद पेट पर पड़े स्ट्रेच मार्क्स को कम करने के लिए आप अरंडी के तेल (castor oil for stretch marks) का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह तेल फैटी एसिड से भरपूर होता है, जो स्किन को गहराई से नमी देता है और इसकी लोच में सुधार करता है। साथ ही यह तेल पेट पर पड़ने वाले खिंचाव के निशानों को भी कम करता है।
इसे भी पढ़ें: क्या स्ट्रेच मार्क्स को कम करने में असरदार है विटामिन E ऑयल? एक्सपर्ट से जानें
2. नारियल तेल की मालिश
महिलाएं अपने पेट के स्ट्रेच मार्क्स को कम करने के लिए नारियल तेल की मालिश (coconut oil for stretch marks) कर सकती हैं। इस तेल में पौष्टिक गुण होते हैं, जो स्किन को हाइड्रेट करते हैं और निशान को कम करने में मदद करते हैं, जिससे स्किन की बनावट में सुधार होता है।
3. रोजहिप ऑयल का उपयोग करें
प्रेग्नेंसी के कारण पेट पर पड़े स्ट्रेच मार्क्स को कम करने के लिए आप विटामिन ए और सी से भरपूर रोजहिप तेल (oils to reduce stretch marks) का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो आपकी स्किन को दोबारा से हेल्दी बनाने में मदद करता है और समय के साथ पेट पर पड़े खिंचाव के निशानों को कम करने में मदद कर सकता है।
इसे भी पढ़ें: क्या स्ट्रेच मार्क्स पूरी तरह से ठीक हो सकते हैं? डॉक्टर से जानें
4. ऑलिव ऑयल से मालिश करें
पेट पर स्ट्रेच मार्क्स के निशानों को हल्का करने के लिए ऑलिव ऑयल से बैली की मालिश करना भी फायदेमंद हो सकता है। ऑलिव ऑयल एंटीऑक्सीडेंट और जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो स्किन को ठीक करने के साथ ही हाइड्रेशन को बढ़ावा देता है, जिससे स्किन का लचीलापन बढ़ता है।
View this post on Instagram
निष्कर्ष
स्ट्रेच मार्क्स को कम करने के लिए आप अरंडी, नारियल, रोजहिप और ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल कर सकती हैं। लेकिन ध्यान रहे, सिर्फ मालिश करने से स्ट्रेच मार्क्स को हल्का नहीं किया जा सकता है। इसके साथ आपको पोषक तत्वों से भरपूर डाइट, पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन और नियमित रूप से पेट की मालिश करना जरूरी है। आप हल्के हाथों से अपने पेट पर इनमें से कोई भी तेल लगाकर मालिश कर सकती हैं, लेकिन पेट पर दबाव डालने से बचें।
Image Credit: Freepik