Doctor Verified

वजन बढ़ने और घटने पर स्ट्रेच मार्क पड़ने के कारण, जानें कैसे पाएं छुटकारा

What Causes Strech Marks: वजन, प्रेग्नेंसी और हॉर्मोनल बदलाव आदि के कारण भी स्ट्रेच मार्क्स बनने का खतरा रहता है, जानें बचाव।
  • SHARE
  • FOLLOW
वजन बढ़ने और घटने पर स्ट्रेच मार्क पड़ने के कारण, जानें कैसे पाएं छुटकारा


What Causes Strech Marks: वजन बढ़ने या घटने पर शरीर में कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं। इसकी वजह से आपकी स्किन का कसाव भी बदल जाता है। अक्सर लोगों को वजन बढ़ाने और कम करने पर शरीर के कुछ जगहों पर स्ट्रेच मार्क्स की समस्या हो सकती है। महिलाओं में यह समस्या प्रेग्नेंसी के दौरान सबसे ज्यादा देखने को मिलती है। प्रेग्नेंसी में महिलाओं के पेट के नीचे वाले हिस्से में स्ट्रेच मार्क्स पड़ते हैं। वहीं पुरुषों में स्ट्रेच मार्क्स वजन कम होने और बढ़ने पर हो जाते हैं। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं, आखिर स्ट्रेच मार्क्स क्यों पड़ते हैं और इससे बचने के लिए क्या करना चाहिए?

स्ट्रेच मार्क्स क्यों पड़ते हैं?- What Causes Stretch Marks in Hindi

शरीर की बनावट, वजन या संरचना में बदलाव होने पर स्ट्रेच मार्क्स की समस्या देखने को मिलती है। स्ट्रेच मार्क्स दरअसल कोई बीमारी नहीं है, लेकिन स्किन पर स्ट्रेच मार्क्स पड़ने से आपकी खूबसूरती कम हो जाती है। बाबू ईश्वर शरण अस्पताल के सीनियर फिजीशियन डॉ समीर कहते हैं, 'महिलाओं में प्रेग्नेंसी, हॉर्मोनल बदलाव आदि के कारण भी स्ट्रेच मार्क्स बनने का खतरा रहता है। वहीं पुरुषों में ज्यादातर मामलों में स्ट्रेच मार्क्स वजन बढ़ने या कम होने के कारण पड़ते हैं।" डॉ ने बताया जब स्किन पर बहुत ज्यादा खिंचाव पड़ता है, तो इसकी वजह से स्किन के निचले हिस्से में कट्स हो जाते हैं। इसके कारण कोलेजन को गंभीर नुकसान पहुंचता है। स्ट्रेच मार्क्स की समस्या महिला और पुरुष दोनों में हो सकती है।

What Causes Strech Marks

इसे भी पढ़ें: स्ट्रेच मार्क्स से हैं परेशान? तो फॉलो करें एक्सपर्ट के बताए ये टिप्स

स्ट्रेच मार्क्स पड़ने के कुछ कारण इस तरह से भी हैं-

1. वजन तेजी से बढ़ना या घटना

जब आपका वजन अचानक कम या ज्यादा हो जाता है, तो इसकी वजह से स्किन का तनाव बढ़ जाता है। वजन बढ़ने पर तनाव बढ़ जाता है और वजन कम होने पर तनाव कम होने लगता है। इसकी वजह से ही जब हम अचानक वजन बढ़ाते हैं तो तनाव के कारण स्ट्रेच मार्क्स बन सकते हैं।

2. गर्भावस्था

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के शरीर में हार्मोनल परिवर्तन होते हैं जो स्ट्रेच मार्क्स का कारण बन सकते हैं। गर्भावस्था के दौरान त्वचा का अधिक तनाव होता है, जिससे स्ट्रेच मार्क्स पैदा हो सकते हैं।

3. उम्र

उम्र बढ़ने के साथ, हमारी त्वचा का ध्यान रखने की क्षमता कम होती है और त्वचा की लचीलाता भी कम हो जाती है, जिससे स्ट्रेच मार्क्स हो सकते हैं।

4. डाइट में गड़बड़ी

पोषक तत्वों की कमी होने के कारण भी स्ट्रेच मार्क्स हो सकते हैं। विशेष रूप से विटामिन ई, सी, डी और जिंक की कमी स्ट्रेच मार्क्स का कारण बन सकती है।

स्ट्रेच मार्क्स से बचाव के उपाय- Stretch Marks Prevention in Hindi

स्ट्रेच मार्क्स से बचने के लिए डाइट, लाइफस्टाइल को ठीक रखना और रेगुलर एक्सरसाइज करना चाहिए। डाइट में प्रोटीन, विटामिन ई, सी, डी, और जिंक को शामिल करना स्ट्रेच मार्क्स से बचने में मदद कर सकता है। इसके अलावा पर्याप्त पानी पीना त्वचा की सेहत के लिए महत्वपूर्ण है। यह त्वचा को मोइस्चराइज करने में मदद करता है और स्ट्रेच मार्क्स को रोकता है। नियमित रूप से व्यायाम करने से भी स्ट्रेच मार्क्स को कम करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: स्ट्रेच मार्क्स हटाने में मदद कर सकते हैं ये 5 फूड्स, डाइट में करें शामिल

ज्यादातर लोगों में स्ट्रेच मार्क्स की समस्या बढ़ते वजन के कारण होती है। ऐसे में इससे बचने के लिए वजन को कंट्रोल में रखना चाहिए। कुछ केमिकल प्रोसीजर और ट्रीटमेंट स्ट्रेच मार्क्स को कम करने में मदद करते हैं। आप स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाने के लिए डॉक्टर की सलाह लेकर इसे भी अपना सकते हैं।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

गर्मियों में एनर्जेटिक रहने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स, थकावट और कमजोरी भी होगी दूर

Disclaimer